फिल्म कलंक का टीजर रिलीज हो गया है और अब दर्शकों को इंतजार है तो फिल्म रिलीज होने का। फिल्म में बॉलीवुड के 6 सितारे एक साथ दिखाई देंगे। आलिया भट्ट, वरुण धवन, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा। यह सभी फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है माधुरी दीक्षित इस फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थी? जी हां फिल्म ‘कलंक’ के लिए माधुरी दीक्षित को पहले नहीं चुना गया था। 

माधुरी ने फिल्म में बहार बेगम का किरदार निभाया है। यह रोल पहले दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी करने वाली थीं। उनके निधन के बाद यह रोल माधुरी दीक्षित को दे दिया गया।

अपने रोल के बारे में माधुरी ने बात करते हुए कहा कि, उनके लिए इस रोल को निभाना मुश्किल और इमोशनल था। फिल्म के टीजर लॉन्च पर जब माधुरी से पूछा गया कि उन्हें 'कलंक' के सेट पर कैसा लगा, यह जानते हुए कि यह किरदार श्रीदेवी निभाने वाली थीं।

माधुरी ने कहा, "सबसे पहली बात, उनका निधन हमारे लिए एक दुखद खबर थी और जब मुझसे इस भूमिका के लिए संपर्क किया गया, तो यह मेरे लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था। उनके प्रति मेरे मन में अपार श्रद्धा है। वह एक अच्छी कलाकार और एक अच्छी इंसान भी थीं।" माधुरी ने कहा, "एक अभिनेत्री के रूप में जब आप किसी किरदार को निभाते हैं, तो यह एक अलग मामला होता है, क्योंकि आप उस किरदार में अपनी चीजें जोड़ते हैं, लेकिन हम उन्हें अक्सर सेट पर याद किया करते थे, क्योंकि वह फिल्म का एक हिस्सा थी।"

यह भी पढ़िए-Kalank Teaser Review: क्या करण जौहर चले संजय लीला भंसाली की राह पर?

माधुरी ने कहा, "एक बार जब आप अपना काम करना शुरू कर देते हैं, तो आपको आगे बढ़ना होता है और अपना काम करना होता है.. मैंने भी ऐसा ही किया, लेकिन मैंने उन्हें बहुत याद किया।" 

बता दें इस फिल्म को करण जौहर ने प्रड्यूस किया है और डायरेक्ट संजय दत्त ने। यह फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होगी।