कैंसर की जंग से लंबे समय से लड़ रही टीवी एक्ट्रेस  डॉली सोहा ने आज महिला दिवस के दिन दुनिया को अलविदा कह दिया। 'झनक' फेम एक्ट्रेस  डॉली सोहा टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस थी। उनकी बहन की भी आज पीलिया के कारण मौत हो गई। 

Dolly-Amandeep Sohi Death: टीवी इंडस्ट्री के लिए एक बार फिर शॉकिंग न्यूज आ रही है। 'झनक' फेम एक्ट्रेस डॉली सोहा आखिरकार कैंसर से जंग हार गई। 48 साल की एक्ट्रेस सर्वाइकल कैंसर से लड़ रही थीं। डॉली की बहन अमनदीप की भी पीलिया से आज मौत हो गई। कुछ ही घंटों के अंतर में दोनों बहनों की मौत ने लोगों को सदमे में ला दिया है। 

लंबे समय से लड़ रही थीं सर्वाइकल कैंसर से 

डॉली सोही लंबे समय से  सर्वाइकल कैंसर से लड़ रही थी। डॉली लगभग दो दशकों से टीवी इंडस्ट्री में एक्टिव थी। उनके कुछ सीरीयल्स जैसे कि 'कुसुम', 'तुझ संग प्रीत लगाई', 'हिटलर दीदी', 'देवों के देव महादेव', 'भाभी' आदि में अहम रोल अदा किए। 'झनक' शो के दौरान ही उन्हें कैंसर के बारे में जानकारी मिली थी। कीमोथेरेपी के कारण डॉली का शरीर बहुत कमजोर हो गया था। इस कारण से उन्हें शो 'झनक' छोड़ना पड़ा था। डॉली और उनके पति के बीच बच्चे के जन्म के बाद दूरी आ गई थी। एक्ट्रेस की एक बेटी भी है। 

बहन अमनदीप को हो गया था पीलिया

एक्ट्रेस डॉली का उनकी बहन अमनदीप के साथ अच्छा बॉन्ड था। अमनदीप एक महीने से जॉन्डिस की बीमारी से लड़ रही थीं। अमनदीप भी एक्ट्रेस थी और 'बदतमीज दिल' से एक्ट्रेस अमनदीप ने लोगों को अपना फैन बनाया था। बहनों का यूं अचानक से दुनिया छोड़कर जाना फैंस को दुखी कर रहा है। दोनों बहनों की बॉन्डिंग इंस्टाग्राम में साफ झलक रही है। 

View post on Instagram
 

एक ही अस्पताल में भर्ती थीं दोनों बहने

डॉली सोही और अमनदीप को नवी मुंबई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार की सुबह 4 बजे डॉली ने अंतिम सांस ली। वहीं अमनदीर का कल अस्पताल में निधन हो गया था। आज मुंबई में एक्स्ट्रेस का अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें:जाह्नवी कपूर को है इस बात का अफसोस, श्रीदेवी पर लगा दी थी ......