अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनस की शादी पिछले साल 20 दिसंबर को हुई थी। तब से लेकर अब तक का सफर इस कपल का काफी शानदार रहा है। दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती हैं। 

अभी हाल ही में प्रियंका-निक अपने दोस्तों के साथ मियामी में हॉलीडे पर भी गए थे, जिसकी तस्वीरें और वीडियो कपल ने शेयर की थी। अब इसके बाद प्रियंका-निक का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें प्रियंका सीढ़ियों से उतरते हुए लढ़खढ़ा जाती हैं। लेकिन तभी पति निक प्रियंका को संभाल लेते हैं। दोनों की यह कैमेस्ट्री देख फैंस काफी खुश हैं और इस कपल को बैस्ट कपल घोषित कर रहे हैं। खासबात है कि पार्टी में बार के फ्लोर पर एंट्री के वक्त निक ने लगातार प्रियंका का हाथ अपने हाथ में पकड़े रखा जिसके चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया. देखिए वीडियो-

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Her reaction 😂😂😂 god she's adorable 😂😂❤❤ @priyankachopra

A post shared by Priyanka Chopra Online (@priyankaonline) on Apr 6, 2019 at 10:02am PDT

बता दें कि कुछ दिनों पहले प्रियंका और निक के तलाक की फर्जी खबर एक इंटरनेशनल मैग्जीन ने छाप दी थी। मैग्जीन में लिखा था, प्रियंका और निक की शादी में कुछ दिक्कतें हो रही हैं और शादी के बाद दोनों को एक दूसरे की सही पर्सनैलिटी का अंदाजा हो पा रहा है। जोनस फैमिली प्रियंका चोपड़ा के लाइफस्टाइल से परेशान हैं।' 

यह भी पढ़िए-प्रियंका-निक लेने वाले हैं तलाक?, जानें क्या है पूरा सच

इस झूठी खबर के खिलाफ प्रियंका-निक ने एक्शन उठाने का भी फैसला लिया है। 

यह भी पढ़िए- तलाक की झूठी खबर छापने वाली मैगजीन पर करेंगे केस प्रियंका-निक

बात करें प्रियंका की अपकमिंग बॉलीवुड फिल्म की तो वह जल्द ही ‘द स्काई इज पिंक’ में दिखाई देंगी। इस फिल्म में प्रियंका के अपोजिट फरहान अख्तर नजर आएंगे। फिल्म इसी साल रिलीज होगी, हालांकि अभी रिलीज डेट का खुलासा नहीं हुआ है।