इंटरनेटमेंट डेस्क। बॉलीवुड की मोस्ट शाही शादियों में से एक परीणीति चोपड़ा उदयपुर के लीला पैलेस में राघव चड्ढा संग सात फेले ले रही हैं। दोनों ने शादी की सिक्योरिटी इतनी टाइट रखी हैं कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता हालांकि फैंस को दोनों की फोटोज का बेसब्री से इंतजार हैं। वहीं परिणीति के ब्राइडल लुक देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। 

पूजा के बाद शुरू हुए फेरे

परीणीति-राघव के फेरे  शुरू हो चुके हैं। इससे पहले दोनों ने साथ में पूजा की। वहीं परी आज हमेशा के लिए राघव की हो जाएंगी। सात जन्मों का ये साथ देखने के लिए फैंस बेसब्र है। एक तरफ एक्ट्रेय न्यूली ब्राइड बनकर काफी खुश हैं तो दूसरी तरफ बेटी के पराए होने का गम चोपड़ा फैमिली को है। परिवारवालों की आंखों में आंसू हैं।


शाही अंदाज में बारात लेकर पहुंचे राघव

राघव चड्ढा अपनी दुल्हनियां को लेने शाही अंदाज में पहुंचे। उन्होंने घोड़ा गाड़ी नही बल्कि दुल्हनियां को लाने के लिए स्पेशल बोट चुनीं। जिसे गुलाबों से सजाया गया है। शादी को खास बनाने में दोनों ने कोई कमी नहीं छोड़ी नहीं है। परी-राघव की शादी का मंडप लीला पैलेस के स्विमिंग पूल पर बनाया गया है। फिलहाल जल्द ही दोनों की शादी की फोटो सामने आ सकती हैं। 

ये भी पढ़ें- संगीत सेरेमनी में परिणीति ने पहना लाखों का लहंगा ! इतनी है कीमत