'इश्कबाज' एस्ट्रेस सुरभि चंदना (TV Actress Surbhi Chandna Wedding) ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करन शर्म संग कल जयपुर में शादी रचा ली है। शादी में एक्ट्रेस की ब्राइडल एंट्री धूम मचा रही है। 

Surbhi Chandna Wedding: टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना कल जयपुर में अपने लॉन्ग टाइम ब्रॉयफ्रेंड करन शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंध गई। एक्ट्रेस की शादी के वीडियोज सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। सुरभि चंदना की ब्राइडल एंट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है। 

करन की दिवानी हुई सुरभि चंदना

सोशल मीडिया में सुरभि शर्मा की ब्राइडल इंट्री में फैंस को कपल का प्यार नज़र आ रहा है। करन के लिए अपने इमोशन को एक्प्रेस करते हुए सुरभि झूमती नज़र आ रही हैं। सॉन्ग 'साथ तेरे है सदा मेरा आशिया.. ' पर सुरभि डांस करती दिख रही हैं। लाइट पिंक ब्लू और ग्रे लहंगे में सुरभि बेहद खूबसूरत नज़र आ रही हैं। 

View post on Instagram

10 साल का प्यार और फिर शादी

सुरभि चंदना और करन शर्मा का रिश्ता एक या दो साल नहीं बल्कि 10 साल पुराना है। दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। अब दोनों ने शादी कर अपने रिश्ते और और मजबूत कर लिया है। एक्ट्रेस की शादी में उनकी गर्ल गैंग के साथ ही परिवार के सदस्य भी शामिल हुए। सुरभि का ब्राइडल एंट्री करते वक्त पति का बाहें फैलाकर वेलकम करना फैंस को काफी रोमांटिक लग रहा है। पत्नी सुरभि चंदना के साथ ही करन ने भी मैचिंग शेरवानी पहनी। सात फेरों के वक्त कपल के चेहरे की खुशी देखते ही बन रही थी।

View post on Instagram

हाल ही में किया था सुरभि ने रिलेशन ऑफिशियल

बीते साल कपल ने रोका किया था। सुरभि चंदना ने एक महीने पहले ही अपने रिलेशन के बारे में फैंस को बताया था। कपल की शादी बहुत धूमधाम से हुई। शादी के पहले सूफी नाइट का आयोजन भी किया गया था। इस आयोजन में करन ने सुरभि को रिंग पहनाई थी। 

ये भी पढ़ें: सलमान नें बांधा सेहरा तो मॉम टू बी दीपिका ने किया डांस, ऐसे सजी अंबानी परिवार के प्री वेडिंग सेलिब्रन...