मुख्य आरोपी सांझी राम, परवेश कुमार, दीपक खजुरिया को 302 (मर्डर), 376 (रेप), 120 बी (साजिश), 363 (किडनैपिंग) के तहत दोषी करार दिया गया। कोर्ट ने पुलिसकर्मी आनंद दत्ता, सुरेंद्र कुमार, तिलक राज को 201 (सबूतों को मिटाना) के तहत दोषी ठहराया।
आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के पाला और बाघ में चल रहे कैंपों को बंद किए जाने की बात कही जा रही है। कोटली में हिजबुल मुजाहिदीन के एक कैंप को भी बंद किया गया है। ऐसी खबरें हैं मुजफ्फराबाद और मीरपुर में भी आतंकी कैंपों को बंद कर दिया गया है।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई रॉबर्ट वाड्रा के पद्चिह्नों का अनुसरण करते हुए आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर भी ईडी की पूछताछ को टालने की कोशिश कर रही हैं।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर बंगाल में हिंसा फैलाने और उनकी सरकार गिराने की साजिश रचने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि वह केंद्र को अपनी सरकार को गिराने नहीं देंगी।
यह घटना तब सामने आई जब पीड़ित नाबालिगों में से एक ने पंचायत सदस्य की मदद से तिरुवनंतपुरम के कल्लमबलम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
10 जनवरी, 2018 को अगवा की गई आठ साल की बच्ची को कठुआ जिले के एक गांव के मंदिर में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। उसे चार दिन तक बेहोश रखा गया और बाद में उसकी हत्या कर दी गई। इस मामले में ग्राम प्रधान समेत 8 लोगों पर आरोप तय हुए थे।
नौसेना का मिग 29के विमान पूरी तरह से सुरक्षित है। विमानों के बाहरी हिस्से में लगे फ्यूल टैंक को ड्रॉप टैंक कहते हैं। इसमें अतिरिक्त ईंधन भरा होता है।
समुद्र तल से करीब 20 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित दुनिया के सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र कहे जाने वाले सियाचिन में सेना के जवान किन परिस्थितियों का सामना करते हैं, इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें सेना के जवान बता रहे हैं कि यहां उनके पास जो खाने का सामान आता है, वह कैसे जम जाता है। जूस बर्फ की सिल्ली बन जाता है। इसमें कुछ जवान आलू और अंडे को हथोड़े से तोड़ते नजर आ रहे हैं। इसमें जवान बता रहे हैं कि शून्य से 40 से 70 डिग्री नीचे के हालात में उन्हें खाने के लिए कितनी जद्दोजहद करनी पड़ती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरी बार देश की बागडोर संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर 8 जून को मालदीव पहुंचेंगे। इस यात्रा को भारत के पड़ोसी देशों के महत्व और 'नेबरहुड फर्स्ट' की नीति से जोड़कर देखा जा रहा है। पीएम मोदी को मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहीम मोहम्मद सालेह 'निशान इज्जुदीन' प्रदान करेंगे।
विदेशी नेताओं को दिया जाने वाला मालदीव का सबसे बड़ा सम्मान है। अपने दूसरे कार्यकाल की पहली विदेश यात्रा पर पीएम मोदी मालदीव जा रहे हैं। इसे भारत की 'नेबरहुड फर्स्ट' की नीति से जोड़कर देखा जा रहा है।