मुंबई के बंदूर नगर में एक घर से दो 9 एमएम पिस्तौल, एके 56 राइफल और अन्य हथियार जब्त किये है। वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिस घर से हथियार बरामद हुए उसके मालिक का छोटा शकील गैंग से सम्बन्ध है। इससे पहले महाराष्ट्र के ठाणे पुलिस की अपराध शाखा ने गत 5 जुलाई को 10 ग्राम कोकीन के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इन्हीं से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने छापा मार कर हथियार बरामद किया।
नासिक में भी बरामद हुआ था हथियारों का जखीरा 
इससे पहले महाराष्ट्र के नासिक मुंबई आगरा हाइवे से वाहन चेकिंग के दौरान हथियारों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया था। पुलिस ने एक जीप मुंबई ले जाया जा रहा 4000 से ज़्यादा ज़िंदा कारतूस समेत कई रिवॉल्वर, राइफल बरामद किया था। पकड़े गए आरोपियों में से एक अकबर दाऊद गैंग से जुड़ा था और पाकिस्तान भी होकर आया है।