कांड
(Search results - 65)NewsAug 30, 2019, 4:02 PM IST
झारखंड और छत्तीसगढ़ में कई वारदात करने वाला नक्सली रांची से गिरफ्तार
झारखण्ड और छत्तीसगढ़ में कई कांडों में वांछित उग्रवादी को रांची से गिरफ्तार किया गया है। उसके सिर पर एक लाख रुपए का ईनाम था। उसे पलामू पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नामकुम से गिरफ्तार किया है।
NewsAug 27, 2019, 7:54 PM IST
प्रेमिका को दिया धोखा, तो गन्ने के खेत में ले जाकर काट दिया 'अंग'
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक लड़की अपने प्रेमी की धोखेबाजी से इतनी खफा हुई कि उसने उसे धोखे से गन्ने के खेत में बुलाकर उसका प्राईवेट पार्ट काट दिया। लड़की ने यह कांड तब किया जब उसकी शादी भी हो चुकी थी। हादसे के शिकार युवक की हालत गंभीर है।
NewsAug 1, 2019, 1:13 PM IST
दबाव में आयी भाजपा, कुलदीप सिंह सेंगर को पार्टी से निकाला
कुलदीप सिंह सेंगर को लेकर चौतरफा आरोपों से घिरी भाजपा ने आखिरकार उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा है। हालांकि पिछले दिनों पार्टी ने कहा था कि वह पार्टी में नहीं हैं। लेकिन दबाव बनने के बाद पार्टी को आज खुलेतौर पर ये ऐलान करना पड़ा कि कुलदीप सिंह को पार्टी से निलंबित किया जा रहा है।
NewsJul 31, 2019, 1:39 PM IST
बिहार में निर्भया कांड: 14 साल की बच्ची से बर्बर बलात्कार करके मौत की कगार पर पहुंचाया
बिहार के मुजफ्फरपुर में एक 14 साल की बालिका से गैंगरेप का दर्दनाक मामला सामने आया है। उसके साथ चार युवकों ने इतनी बेरहमी से बलात्कार किया कि उसके अंदरुनी अंगों में भारी चोट पहुंची है। दरिंदों ने लड़की की हत्या की भी कोशिश की है।
NewsJul 29, 2019, 8:58 AM IST
उन्नाव रेप पीड़िता एक्सीडेंट: साजिश की तरफ इशारा कर रहे हैं कई तथ्य
फिलहाल कल शाम को हुए इस हादसे के बाद कई ऐसे तथ्य सामने आ रहे हैं जो किसी साजिश की तरफ इशारा कर रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि वह हादसा और साजिश दोनों पहलूओं पर जांच कर रही है। वहीं अभी तक किसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की गयी है, लेकिन ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
NewsJul 28, 2019, 8:57 PM IST
उन्नाव रेप कांड की पीड़िता का जबरदस्त एक्सीडेंट, चाची और वकील की मौत जबकि पीड़िता की हालत गंभीर
आज पीड़िता रायबरेली जेल में बंद अपने चाचा से मिलने जा रही थी। उसके साथ उसकी चाची और वकील भी साथ थे। लेकिन उसकी कार की अतरूआ गांव के पास एक ट्रैक के साथ जबरदस्त टक्कर हो गयी। जिसमें उसकी चाची की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि पीड़िता और उसका वकील गंभीर तौर पर घायल हो गए। जिन्हें लखनऊ लाया जा रहा था, जिसमे वकील महेन्द्र सिंह की रास्ते में मौत हो गयी जबकि पीड़िता को गंभीर हालत में लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी है।
NewsMay 13, 2019, 5:28 PM IST
मायावती पर बरसीं साध्वी निरंजन ज्योति
पीएम मोदी के खिलाफ विवादित बयानबाजी पर बलिया में प्रचार के लिए पहुंची बीजेपी सांसद साध्वी निरंजन ज्योति ने भी मायावती पर अपना गुस्सा निकाला। उन्होंने कहा कि मायावती जिस तरह आरोप लगा रही हैं वो उनकी बौखलाहट है। उन्होंने मायावती को गेस्ट हाउस कांड की याद दिलाई। साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि मैं भगवा पहनती हूं और मोदी जी सफेद कपड़े पहनते हैं। फिर भी उनका स्वभाव संत जैसा है। वह सब के बारे में सोचते है। मायावती को उनसे क्षमा मांगनी चाहिए। मैं बसपा प्रमुख के बयान की निंदा करती हूं।
NewsMay 13, 2019, 5:22 PM IST
पीएम मोदी पर मायावती के विवादित बयान से मचा हंगामा
बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने अलवर रेप कांड के हवाले से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निजी जीवन पर विवादित टिप्पणी की है। जिसका हर तरफ विरोध हो रहा है। खास बात यह है कि पीएम मोदी की पत्नी पर टिप्पणी करने वाली मायावती का खुद ही पारिवारिक जिंदगी से कोई नाता नहीं है। क्योंकि उन्होंने शादी ही नहीं की है।
NewsMay 8, 2019, 4:22 PM IST
राहुल गांधी में हिम्मत नहीं है कि स्वीकार कर लें पीएम मोदी की चुनौती, यह है असली कारण
पांच चरण का मतदान संपन्न हो गया है औऱ अभी मात्र दो चरण का चुनाव बाकी है। ऐसे में पीएम मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के पिता और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को भ्रष्टाचारी नंबर वन बताकर सनसनी फैला दी। यही नहीं पीएम ने कांग्रेस को चुनौती भी दे दी कि अगर वह चाहें तो बाकी के दो चरणों के चुनाव राजीव गांधी के नाम पर लड़कर देख ले। कांग्रेस पीएम के बयान पर हंगामा तो कर रही है लेकिन उनकी चुनौती स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। आखिर क्या है इसका कारण जानिए यहां:-
NewsApr 19, 2019, 11:02 AM IST
यादव गढ़ में 'गेस्ट हाउस कांड' के लिए माया से माफी मांगेगे मुलायम?
बीएसपी सुप्रीमो मायावती मुलायम सिंह के गढ़ कहे जाने वाले मैनपुरी में उनके लिए वोट मांगेगी। वह भी उस गेस्ट हाउस कांड को भुलाने के बाद, जिसे मायावती पिछले चौबीस साल में भुला नहीं पायी। लेकिन आज सबकी नजर माया के साथ ही मुलायम सिंह पर भी है, क्योंकि मुलायम पर इस चुनावी रैली के मंच से माया से प्रत्यक्ष और परोक्ष तौर पर माफी मांगने का दबाव है। अगर आज मुलायम सिंह माफी मांगते हैं तो दोनों दलों के समर्थकों के बीच नाराजगी को कम करने में मदद मिलेगी।
NewsMar 8, 2019, 4:40 PM IST
यूपी में भाजपा विधायकों के सांसद बनने की हसरतों से चल रहे हैं जुबानी बाण और जूते
केन्द्र और उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी के सांसद और विधायक के बीच जुबानी जंग और जूते जगजाहिर हैं। सांसद शरद त्रिपाठी और विधायक राकेश बघेल के बीच हुए जूता कांड तो जगजाहिर है, लेकिन राज्य में करीब एक दर्जन सांसद और क्षेत्रीय विधायकों के बीच कई बार जुबानी बाण चल चुके हैं।
NewsFeb 27, 2019, 10:29 AM IST
कुछ याद करो कुर्बानी: आज है आजादी के नायक चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि
देश की आजादी और काकोरी कांड और 1929 बम कांड के नाम के नायक चंद्रशेखर आजाद की आज पुण्यतिथि है। आजाद बरतानवी पुलिस की हिटलिस्ट में थे। इतिहास के पन्नों उनके जीवन के बारे कई सच्चाई दर्ज नहीं हैं क्योंकि उस वक्त अंग्रेज सरकार थी और आजादी के बाद देश में बनी सरकारों ने भी उन्हें महत्व नहीं दिया और उनके बलिदान को भुला दिया। सच्चाई ये ही कि जब अल्फ्रेड पार्क में पुलिस और चंद्रशेखर आजाद के बीच फायरिंग चल रही थी तो आजाद ने किसी भी पुलिसकर्मी को अपनी गोली से निशाना नहीं बनाया क्योंकि वो भारतीय थे।
NewsFeb 18, 2019, 4:14 PM IST
NewsFeb 13, 2019, 2:58 PM IST
सहारनपुर जहरीली शराब कांड की एसआइटी जांच शुरू, दर्ज किए पीडितों के बयान
एसआइटी टीम के संजय सिंघल व सदस्य मंडलायुक्त सीपी त्रिपाठी, आइजी शरद सचान गांव उमाही पहुंचे। यहां प्राथमिक विद्यालय में टीम ने लगभग दस पीड़ितों के बयान दर्ज किये। एडीजी स्वयं ग्रामीणों से सवाल कर रहे थे। इस दौरान डीएम आलोक पांडेय व एसएस पी दिनेश कुमार पी भी मौजूद रहे, लेकिन उन्हें कुछ दूरी पर रखा गया। इसके बाद टीम थाना गागलहेड़ी के गांव शरबतपुर के लिए रवाना है गई।
NewsFeb 11, 2019, 9:08 AM IST
जहरीली शराब कांड के बाद सियासत गरमाई, सीएम योगी के निर्देश पर एसआईटी गठित
जहरीली शराबकांड से इतनी बड़ी संख्या में हुई मौत के बाद हड़कंप मच गया है। अवैध शराब के खिलाफ ताबड़तोड़ पुलिस कार्रवाई की जा रही है। आबकारी विभाग के अनुसार 297 मुकदमे दर्ज करके 175 गिरफ्तार किए गए हैं। जिला प्रशासन के मुताबिक ये शराब पड़ोसी राज्य उत्तराखंड से लाई गई थी।