रोड
(Search results - 156)NewsOct 12, 2020, 6:26 PM IST
'बाहुबली' बनेगी देश की सेना, टी-90 टैंकों का भार सहने वाले तैयार हुए 54 पुल
जानकारी के मुताबिक बीआरओ ने अब तक इस साल में 54 पुलों को तैयार किया है। जो सामरिक दृष्टि से काफी अहम माने जा रहे हैं। चीन से पूर्वी लद्दाख में जारी सीमा विवाद के बीच बनाए जा रहे इन पुलों की मजबूती का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि युद्ध की स्थिति में भारी-भरकम टी-90 टैंक भी ले जाया जा सकता है।
NewsJun 15, 2020, 7:41 PM IST
जासूसी में गिरफ्तार हुए पाक कर्मचारी तो पाक ने हिट और रन के मामले में भारतीय राजनयिकों को फंसाया
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय दूतावास के पास एक एक एक्सीडेंट में इस्लामाबाद पुलिस ने दो भारतीय राजनयिकों को गिरफ्तार किया है। भारतीय राजनयिक के कार से एक पाकिस्तान नागरिक को टक्कर लगी है। वहीं पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई भारतीय राजनयिकों को पिछले काफी समय से परेशान कर रही है।
NewsMay 16, 2020, 6:50 PM IST
मुंबई के बाद अब दिल्ली की रोहिणी जेल में पहुंचा कोरोना, 15 कैदी संक्रमित
दिल्ली में रोहिणी जेल के कम से कम 15 कैदियों में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है।ये सभी कैदी एक साथ ही एक बैरक में रहते हैं। इससे पहले रोहिणी जेल में एक कैदी के पॉजिटिव आने के बाद 19 कैदियों का टेस्ट किया गया था और अब इन 19 कैदियों में से 15 कैदियों में कोरोना पॉजिटिव निकला है।
NewsMay 6, 2020, 12:03 PM IST
बड़ी राहत: यूपी में ग्रीन जोन में चलेंगी बसें
योगी आदित्यनाथ सरकार ने बुधवार से उत्तर प्रदेश के ग्रीन ज़ोन जिलों में रोडवेज बसों के संचालन का फैसला किया है। यूपी स्टेट रोडवेज ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक राज शेखर ने कहा कि बसें ग्रीन ज़ोन जिलों के सभी मार्गों पर चलेंगी। बसें एक ग्रीन क्षेत्र में दो जिलों के बीच भी चलेंगी। बसें ग्रीन ज़ोन जिलों से उपलब्ध होंगी।
NewsFeb 20, 2020, 7:01 PM IST
निर्भया केस के दोषी विनय की नई चाल से अमेरिकी राष्ट्रपति के भारत दौरे तक, देखिए माय नेशन के 100 सेकेंड्स में
निर्भया के गुनहगार विनय शर्मा ने फांसी से बचने के सभी कानूनी विकल्प खत्म होने के बाद अब नया पैंतरा चला है। उसके वकील एपी सिंह ने गुरुवार को कोर्ट में अर्जी दायर की। इसमें विनय ने खुद को मानसिक बीमार और सिजोफ्रेनिया से पीड़ित बताया है। मोटेरा स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के करीब 70 लाख लोगों के आने के दावे को अहमदाबाद प्रशासन ने गलत बताया है। प्रशासन ने कहा कि इस रोड शो में सिर्फ 1 लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। उत्तर कर्नाटक के गडग जिले के एक 350 साल पुराने लिंगायत मठ ने 33 साल के एक मुस्लिम व्यक्ति दीवान शरीफ रहिमनसब मुल्ला को मुख्य पुजारी बनाने का फैसला किया है।
NewsDec 8, 2019, 4:46 PM IST
डेथ चैंबर बन गई फैक्ट्री, आग ही नहीं बल्कि धुएं ने भी 43 लोगों जान
राजधानी दिल्ली के रानी झांसी मार्ग का आज मातम का नजारा है। अपनों को खोजने के लिए मृतकों के परिजन इधर उधर दौड़ रहे हैं। हर किसी की नजर अपनों को तलाश कर रही है। लेकिन इस भयावह घटना में किसी के चेहरे नहीं पहचाने जा रहे हैं। क्योंकि इस डेथ फैक्ट्री में 43 लोगों की मौत हो गई। आग से ज्यादा धुंए के कारण लोगों की मौत हुई और संकरी गलियों के कारण बचाव कार्य में देरी हुई, जिसके कारण लोगों को बचाया नहीं जा सका।
NewsDec 5, 2019, 10:34 AM IST
जानें क्यों कांग्रेस ने टाल दिया है नए भवन के उद्घाटन का कार्यक्रम
कांग्रेस का मुख्यालय दीनदयाल मार्ग पर बन रहा है। हालांकि कांग्रेस न इसका दरवाजा बहादुर शाह जफर मार्ग की तरफ खोला है। लेकिन ये भाजपा के मुख्यालय के करीब है। जानकारी के मुताबिक इस मुख्यालय का उद्घाटन 28 दिसंबर को होना था। लेकिन अब कांग्रेस ने इसकी तारीख टाल दी है। नई तारीख को लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है। माना जा रहा कि अगले साल इसका उद्घाटन किया जाएगा। इस बहुमंजिला इमारत को भविष्य की जरूरतों को देखते हुए बनाया गया है।
NewsSep 22, 2019, 12:51 PM IST
बदलेगा कांग्रेस के मुख्यालय का पता, संघ-भाजपा की छाया से बचने के लिए बदल दी गेट की दिशा
सोनिया गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद दिसंबर कांग्रेस का दफ्तर 24 अकबर रोड से शिप्ट हो जाएगा। इसके लिए कांग्रेस ने 28 दिसंबर का दिन तय किया है। इसी दिन कांग्रेस का स्थापना दिवस है और इसी दिन पार्टी ने नए कार्यालय में प्रवेश की तारीख तय की है। कांग्रेस के नए कार्यालय का नाम पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नाम पर होगा और नए भवन का नाम 'इंदिरा भवन' रखा जाएगा। इसका उद्घाटन सोनिया गांधी करेंगी।
NewsSep 16, 2019, 8:55 AM IST
प्रियंका बना रही हैं योगी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का रोडमैप
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार के बाद प्रियंका गांधी का फोकस उत्तर प्रदेश में है। वह राज्य में सक्रिय हो रही हैं और संगठन को भी सक्रिय करने की जुगत में है। लिहाजा इसके लिए उन्होंने एक टीम बनाई है जो उत्तर प्रदेश के हर जिले से कांग्रेस संगठन का फीडबैक ले रही है। फिलहाल राज्य में जिला और शहर ईकाईयों को लोकसभा चुनाव के बाद भंग कर दिया था। लिहाजा इन्हें जल्द ही सक्रिय किया जाएगा।
NewsSep 5, 2019, 4:43 PM IST
तुलगक रोड़ थाने में बंद हुए चिदंबरम तो मिलेगा करीबी नेता का साथ या नहीं तो तिहाड़ में तन्हाई में कटेगी रात
सुप्रीम कोर्ट ने आज चिदंबरम की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। जिसके बाद ये तय हो गया है कि चिदंबरम की आज की रात आम अपराधियों की तरह या तो तिहाड़ जेल में कटेगी और अगर उन्हें वहां नहीं भेजा जाता है तो उन्हें ईडी की कस्टडी में तुगलक रोड थाने में रखा जा सकता है। सीबीआई ने पी. चिदंबरम को गिरफ्तार करने के बाद अपनी हिरासत में गेस्ट हाउस में रखा था।
NewsAug 22, 2019, 11:30 AM IST
मसूरी आए थे छुट्टी मनाने, होटल के पंखे से लटककर दे दी जान
दिल्ली निवासी एक पर्यटक ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि पर्यटक की अपनी पत्नी से विवाद हुआ था और इसके बाद उनसे आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
NationAug 7, 2019, 5:44 PM IST
पंच तत्व में विलीन हुआ दिवंगत सुषमा स्वराज का पार्थिव शरीर, कीजिए अंतिम दर्शन
प्रखर महिला नेत्री के तौर पर देश विदेश में मशहूर दिवंगत आत्मा सुषमा स्वराज के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार संपन्न हो गया है। दिल्ली के लोदी रोड के शवदाह गृह पर उनका अंतिम संस्कार संपन्न किया गया। उन्हें आखिरी विदाई देने के लिए देश के राजनीतिक की हर शख्सियत पहुंची।
NewsAug 7, 2019, 8:14 AM IST
लोधी रोड स्थित श्मशान घाट में होगा सुषमा का अंतिम संस्कार, भाजपा कार्यालय में भी कर सकेेंगे अंतिम दर्शन
भारतीय जनता पार्टी के ओजस्वी वक्ताओं में शुमार सुषमा स्वराज को कल रात को एम्स में भर्ती कराया गया। जहां करीब एक घंटे तक डाक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन नाकामयाब रहे। उन्हें हार्ट अटैक पड़ा था, जिसके बाद उन्हें सीधे एम्स ले जाया गया। उनकी मौत की खबर सुनकर केन्द्र सरकार के ज्यादातर मंत्री अस्पताल पहुंचे। आधी रात को दुखद खबर आने के बावजूद उनके चाहने वाले अंतिम दर्शन को व्याकुल हो रहे हैं।
NewsJul 26, 2019, 7:02 PM IST
पीलीभीत में भीषण सड़क दुर्घटना, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में मां पूर्णागिरी देवी का दर्शन कर लौट रही कार की रोडवेज बस से भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में एक परिवार के सात लोगों की जान चली गई।
NewsJul 9, 2019, 1:42 PM IST
गोवंश की रक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निकाला यह तरीका
गौ सेवा आयोग के साथ मिलकर सरकार ने एक रोडमैप तैयार किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, अब यदि कोई व्यक्ति एक स्थान से दूसरे स्थान पर गोवंश ले जाता है, तो गोसेवा आयोग उसे प्रमाणपत्र देगा। सुरक्षा की जिम्मेदारी भी आयोग की ही होगी, ताकि लिंचिंग जैसी घटनाओं को रोका जा सके।