सहारनपुर
(Search results - 83)NewsMay 27, 2019, 4:54 PM IST
पटाखे बनाते वक्त धमाका
सहारनपुर के थाने कुतुबशेर इलाके की चंद्र विहार कॉलोनी में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक मकान में पटाखे बनाते वक्त धमाका हो गया धमाका इतना तेज था धमाके की वजह से पूरा इलाका दहल गया।
NewsMay 21, 2019, 3:43 PM IST
दारुल उलूम का नया फरमान, चुनाव नतीजों के लिए दुआ मांगे मुस्लिम
उत्तर प्रदेश के देवबंद में स्थित इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम अकसर अपने फरमानों के लिए जाना जाता है। कभी महिलाओं के मेकअप तो कभी शादी बारात में मुस्लिमों के नाचने पर प्रतिबंध लगाने वाले दारूल उलूम ने चुनाव परिणाम से ठीक पहले दुआ मांगने का फरमान सुनाया है। आम तौर पर दालूम कई राजनैतिक दलों के खिलाफ वोट न करने का भी फरमान सुना चुका है।
NewsMay 21, 2019, 3:01 PM IST
जमीनी विवाद के चलते संघर्ष
सहारनपुर थाना सदर बाजार छेत्र के जंधेड़ी गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में भारी संघर्ष हो गया।
NewsMay 21, 2019, 1:04 PM IST
पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़
सहारनपुर पुलिस और बदमाशों के बीच हुयी मुठभेड़,गोली लगने से एक बदमाश हुआ घायल।
NewsMay 18, 2019, 1:44 PM IST
सहारनपुर में ख़राब मौसम से फसलों पर असर
सहारनपुर के मौसम का बदला मिजाज तेज आंधी के बाद बारिश।
NewsMay 14, 2019, 6:19 PM IST
पत्नी ने की पति की पिटाई
यूपी के सहारनपुर में रेलवे स्टेशन के बाहर उस समय हंगामा मच गया, जब एक पत्नी ने अपने पति पर सरेआम पिटाई शुरू कर दी। पहले तो लोग यह समझ ही नहीं पाए कि आखिर माजरा क्या है।
NewsMay 7, 2019, 6:25 PM IST
सहारनपुर एयफोर्स बिल्डिंग में हादसा
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सरसावां थाना क्षेत्र के एयर फोर्स स्टेशन के अंदर बन रही बिल्डिंग के तीसरे माले पर लेंटर डालते हुए बड़ा हादसा हो गया। यहां क्रेन की ट्रॉली का तार अचानक टूट जाने से ट्रॉली के नीचे कई मजदूर दब गए। जिसमें एक व्यक्ति इसम सिंह की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
NewsMay 6, 2019, 4:07 PM IST
सहारनपुर में पांच बदमाश गिरफ्तार
सहारनपुर में पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें 25 हज़ार के इनामी बदमाश सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई नागल पुलिस क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम ने मिलकर की। यह सभी बदमाश ट्रेन लूटने के इरादे से आए हुए थे।
NewsMay 1, 2019, 6:01 PM IST
सहारनपुर में थ्रेसिंग मशीन से कटा हाथ, सरकारी अस्पताल में मांगे गए पैसे
बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव सावत खेड़ी के रहने वाले मुंशी का बेटा मुकर्रम मजदूरी करता है। घटना सोमवार सुबह करीब 10 बजे की है। मुकर्रम गेहूं की मशीन पर काम कर रहा था। इसी दौरान इसका हाथ मशीन में आ गया। आनन-फानन में परिवार के लाेग इसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां एमरजेंसी वार्ड में प्राथमिक उपचार के बाद मुकर्रम का जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कर दिया गया। मुकर्रम के पिता के अनुसार उसका बेटा दर्द से कराह रहा था और करवट लेने पर उसके हाथ से एक बार फिर खून बहने लगा। इस पर मुकर्रम के पिता ने स्टाफ नर्स से बेटे को देखने के लिए और पट्टी करने के लिए कहा तो आरोप है कि, ''इसके लिए स्टाफ नर्स ने पैसा की मांग की'' मुंशी की माने तो उसके पास पैसे नहीं थी उसने किसी अन्य व्यक्ति से पैसा उधार लेकर दिया। बताया कि स्टाफ नर्स ने उससे 100 रुपये चाय-पानी के खर्च के रूप में लिए। इस तरह दो बार पैसे लिए गए।
NewsApr 29, 2019, 5:07 PM IST
सहारनपुर में लूट का खुलासा: आधा दर्जन अपराधी गिरफ्तार
आज सहारनपुर में थाना जनकपुरी पुलिस और सर्विलांस को बड़ी क़ामयाबी मिली है। पुलिस ने गैस एजेंसी के मुंशी से 23 अप्रैल 2019 को देहरादून रोड़ पर हुई 3 लाख 66 हजार की लूट का ख़ुलासा किया है।
NewsApr 28, 2019, 4:20 PM IST
सहारनपुर में हुई भीषण दुर्घटना
सहारनपुर में थाना ननौता के जंधेड़ी फाटक के पास एक कार और पिकअप में टक्कर हो गई। जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
NewsApr 26, 2019, 5:23 PM IST
सहारनपुर पुलिस ने किया हत्या का खुलासा
सहारनपुर: सरसावां में एसपी सिटी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि 19 अप्रैल को थाना सरसावा क्षेत्र के कलरी गांव के जंगलों में अज्ञात शव मिला था जिसकी पहचान नन्हे ग्राम फतेहपुर जट्ट के रूप में हुई थी। जिसके बाद से ही पुलिस लगातार इस मामले को खोलने में जुट गई थी जिसके चलते पुलिस ने आरोपी नदीम को गांव काजीपुरा से कत्ल के हथियार कुल्हाड़ी समेत गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर गिरफ्तार अभियुक्त ने उक्त घटना को स्वीकार किया
NewsApr 25, 2019, 6:32 PM IST
सहारनपुर में दो गाड़ी चोर गिरफ्तार
सहारनपुर में थाना सदर बाजार पुलिस को बड़ी सफलता मिली। एक मुखबिर की सूचना पर गाड़ी चोर गैंग के दो संदिग्ध आरोपी गिरफ्तार किए गए।
एसपी सिटी विनीत भटनागर ने खुलासा किया कि चेकिंग के दौरान जीपीओ तिराहे से दो अभियुक्तों को दो अवैध तमंचे व एक चाकू सहित गिरफ्तार किया गया।NewsApr 25, 2019, 4:22 PM IST
सहारनपुर में नदी में डूबने से लड़के की मौत
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में ढमोल्ला नदी में 14 वर्षीय लड़के की डूबने से मौत हो गई। बाद में कई घण्टो की मशक्कत के बाद गोताखोरों की मदद से शव बरामद किया गया। यह घटना थाना नगर कोतवाली के दवेंद्र नगर के नजदीक ढमोल्ला नदी की है।
NewsApr 23, 2019, 4:26 PM IST
सहारनपुर में बैंक कर्मचारी से दिन दहाड़े लूट
सहारनपुर के सरसांवा थाना क्षेत्र के गांव अहमदपुर के रास्ते में बैंक कर्मचारी को दिन दहाड़े लूट लिया गया। ।