दक्षिण-पूर्व लाओस में निर्माणाधीन बांध टूटने की वजह से 6 गांव में बाढ़ आ गई। हादसे के दौरान 19 लोगों की मौत हो गयी है और 6 हजार से ज्यादा लोग बेघर हो गए। सैंकडों लोगो का कोई अता पता नहीं है। ऐसा कहा जा रहा है कि सैंकड़ो ग्रामीण बांध टूटने से घरों की छतों पर फंसे हुए हैं। लोगों को इस जगह से निकालने के लिए नावों की मदद ली जा रही है और अब तक करीब 2800 लोगों को बचाया जा चुका है। हालंकी लगभग 3 हजार लोग अभी भी बाढ़ग्रस्त इलाकों में ही फंसे हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक शे पियान शे नामनोय बांध का निर्माण 2013 में शुरू हुआ था। इस बांध को पहले साल व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए खोला जाना था। बांध टूटने से 5 अरब क्यूबिक मीटर पानी बह गया। इतना पानी ओलिंपिक के 20 लाख स्वीमिंग पूल से भी ज़्यादा है।

फिलहाल लाओस के हालात काबू में नहीं आ पा रहे हैं। बांध टूटने की वजह लगातार बारिश का होना बताया जा रहा है। इसके चलते ही बांध के रिजर्वायर में ज़्यादा पानी आ गया। प्रधानमंत्री थोंगलुन सिसोलिथ लाओस के हालात का जायजा लेने निकल गए हैं। बताया जा रहा है कि जब यह बांध बनाया जा रहा था तो कई पर्यावरण संगठनों ने सरकार को चेतावनी दी थी। इसके बावजूद बांध बनया गया।