इस टूना मछली को जापान के उत्तरी तट से पकड़ा गया था। इसका वजन 278 किलोग्राम है।

इस मछली की बोली  33.36 करोड़ येन पर जाकर रुकी। जिसकी भारतीय रुपए में कीमत 21.5 करोड़ रुपये यानी 31 लाख डॉलर के बराबर है। 

इसे खरीदने वाले जापानी रईस का नाम कियोशी किमुरा है। यह शख्स टूना किंग के नाम से भी जाने जाते हैं। वह सूशी नाम से रेस्तरां की श्रृंखला चलाते हैं, जो कि जापान में बहुत प्रसिद्ध है।

नीलामी के बाद यह विशालकाय टूना मछली हासिल करने के बाद कियोशी किमुरा ने बयान दिया कि ‘यह सर्वोत्तम टूना है। मैं एक स्वादिष्ट और बेहद ताजी टूना खरीदने में कामयाब रहा। मुझे उम्मीद है कि हमारे ग्राहकों को ये बेहतरीन टूना पसंद आएगी।’

सूशी रेस्तरां के मालिक कियोशी किमुरा ने साल 2013 में भी नीलामी में टूना मछली खरीदी थी। उस वक्त उन्होंने इसके लिए 15.5 करोड़ येन चुकाए थे।