Kailash Vijayvargiya Profile: कौन हैं कैलाश विजयवर्गीय जो कभी नहीं हारे विधानसभा चुनाव? जानें रोचक बातें

By Anita TanviFirst Published Sep 26, 2023, 2:09 PM IST
Highlights

Kailash Vijayvargiya Profile: कैलाश विजयवर्गीय का जन्म 13 मई 1956 को इंदौर में शंकरदयाल विजयवर्गीय के घर हुआ था। उन्होंने साइंस सब्जेक्ट में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की और बाद में एलएलबी की उपाधि भी प्राप्त की। विजयवर्गीय का विवाह आशा विजयवर्गीय से हुआ। उनके दो बेटे हैं। जानें कैलाश विजयवर्गीय की पर्सनल और प्रोफेशनल बातें।

Kailash Vijayvargiya Profile: कैलाश विजयवर्गीय इंदौर के एक एक्टिव पॉलिटिशियन हैं जो वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत इंदौर भारतीय जनता पार्टी से की। उन्होंने इंदौर के मेयर, छह बार विधायक रहे। कभी भी विधानसभा चुनाव नहीं हारा और पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व में पदोन्नत होने से पहले 12 साल से अधिक समय तक राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य किया। कैलाश विजयवर्गीय साइंस से ग्रेजुएट हैं और उन्होंने एलएलबी की डिग्री भी हासिल की है। जानें इनके बारे में पर्सनल और प्रोफेशनल रोचक बातें।

कैलाश विजयवर्गीय कौन हैं ?

नाम कैलाश विजयवर्गीय
उपनाम भाई या भैया
पेशा भारतीय राजनीतिज्ञ
पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
जन्मतिथि 13 मई 1956
आयु (2016 के अनुसार) 60 वर्ष
जन्म स्थान इंदौर, मध्य प्रदेश
राशि वृषभ
राष्ट्रीयता भारतीय
ऊंचाई 5 फीट 7 इंच
वजन (लगभग) किलोग्राम में 68 किग्रा
आंखों का रंग गहरा भूरा
बालों का रंग गहरा भूरा

 

कैलाश विजयवर्गीय का अबतक का राजनीतिक सफर कैसा रहा है? (Kailash vijayvargiya political career)

  • विजयवर्गीय 1975 में विद्यार्थी परिषद के जरिये राजनीति में आये।
  • 1983 में वे इंदौर नगर निगम के पार्षद बने।
  • 1985 में वे स्थायी समिति के सदस्य बने। उसी वर्ष विजयवर्गीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश संयोजक बने।
  • वे 1992 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बने।
  • 2000 में विजयवर्गीय इंदौर नगर निगम के पहले सीधे निर्वाचित मेयर बने। उन्हें दक्षिण एशिया मेयर्स काउंसिल का अध्यक्ष नामित किया गया और 2003 में डरबन में विश्व पृथ्वी शिखर सम्मेलन में भारतीय स्वैच्छिक संगठन की टीम का नेतृत्व किया।
  • मध्य प्रदेश सरकार में उन्होंने 1 जुलाई 2004 को धार्मिक ट्रस्ट, बंदोबस्ती और पुनर्वास विभाग का प्रबंधन किया।
  • 2005 में शिवराज सिंह चौहान की सरकार में उन्हें लोक निर्माण, सूचना प्रौद्योगिकी और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग दिये गये।
  • कैलाश विजयवर्गीय 1990, 1993, 1998, 2003, 2008 और 2013 में विधानसभा के लिए चुने गए।
  • 8 दिसंबर 2008 को, उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली, उन्हें लोक निर्माण, संसदीय मामले, शहरी प्रशासन और विकास विभाग दिए गए।
  • वह 2014 में भाजपा के हरियाणा राज्य विधानसभा चुनाव अभियान के प्रभारी बने, जब पार्टी ने हरियाणा राज्य विधानसभा चुनाव में अपनी पहली जीत दर्ज की, जिससे भाजपा की सीटें 4 से 47 हो गईं।
  • 2015 में वह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के पार्टी नेता भी बने।

कैलाश विजयवर्गीय की फैमिली में कौन-कौन हैं? (kailash vijayvargiya family)
पिता-शंकर दयाल विजयवर्गीय
माता - अयोध्या देवी विजयवर्गीय
वैवाहिक स्थिति- विवाहित
पत्नी- आशा विजयवर्गीय
बच्चे पुत्र - आकाश विजयवर्गीय
आकाश विजयवर्गीय
धर्म- हिंदू धर्म
जाति- बनिया जाति
पता- 880/9, नंदानगर, इंदौर, मध्य प्रदेश, भारत
शौक- लेखन, भक्ति गायन, कला, स्पोर्ड एंड एंटरप्रन्योरशिप, स्पोर्ट्स एक्टिवटीज

कितने पढ़े लिखे हैं कैलाश विजयवर्गीय (kailash vijayvargiya education)
साइंस ग्रेजुएट
एलएलबी की डिग्री

कैलाश विजयवर्गीय का नाम कब-कब चर्चा में रहा ?

  • एक बार उन्होंने शाहरुख खान की तुलना दाऊद इब्राहिम से कर दी थी।
  • 2013 में एक अन्य विवाद में उन्होंने कहा कि जो महिलाएं अपनी सीमा लांघती हैं उन्हें दंडित किया जाना चाहिए क्योंकि सीता का अपहरण रावण ने तब किया था जब उन्होंने लक्ष्मण-रेखा पार की थी।

कितनी संपत्ति के मालिक हैं कैलाश विजयवर्गीय (kailash vijayvargiya net worth)
नेट वर्थ - ₹1.65 करोड़ संपत्ति 
एसेट्स ₹1.84 करोड़ 
लायबिलिटी ₹19 लाख


कैलाश विजयवर्गीय के बारे में कुछ रोचक बातें (kailash vijayvargiya interesting facts)

  • कैलाश विजयवर्गीय अपने उपनाम 'भाई या भैया' से काफी लोकप्रिय हैं।
  • वह छह बार विधायक रहे हैं। कभी विधानसभा चुनाव नहीं हारे हैं और पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व में पदोन्नत होने से पहले वह 12 साल से अधिक समय तक राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री रहे हैं।
  • 2006 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा सहस्राब्दी विकास के लिए निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए समर्पित उनके प्रयासों के लिए विजयवर्गीय को संयुक्त राष्ट्र द्वारा सम्मानित किया गया था।
  • 2007 में उन्हें उनके शांति प्रयासों के लिए राज्य सरकार द्वारा राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार मिला, साथ ही कैलाश के प्रयासों और आईटी क्षेत्र में उत्कृष्ट आउटपुट के कारण इंडस्ट्री लीडरशिप अवार्ड भी मिला।
click me!