vuukle one pixel image

मुलायम यादव के करीबी पूर्व मंत्री शिवकुमार के घर आयकर विभाग ने मारा छापा

dhananjay Rai  | Published: Feb 6, 2019, 1:15 PM IST

आगरा-- उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के करीबी और पूर्व मंत्री शिवकुमार पर आयकर विभाग का डंडा चला है। बताया जा रहा है कि सपा नेता शिवकुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप है। जिसके चलते आयकर विभाग ने आगरा स्थित उनके घर पर छापा मारा है। शिवकुमार मुलायम सिंह यादव के बहुत करीबी माने जाते हैं, वो उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। आयकर विभाग का छापा पड़ने से उनकी मुश्किलें बढ़ गयी हैं।