vuukle one pixel image

डायन बता बदमाशों ने काटी वृद्ध महिला की जीभ

Team Mynation  | Published: Oct 22, 2018, 3:21 PM IST

बिहार में घर में सोई एक वृद्ध महिला को डायन बताकर बदमाशों ने धारदार हथियार से जीभ काट दी।  घटना उस वक्त हुई जब महिला अपने घर में सोई थी। पुलिस ने बताया कि महिला की जीभ किसने काटी इसकी जांच की जा रही है। घायल महिला को सासाराम के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित महिला की बहु कमला देवी ने घटना के संबंध में बताया कि घर में बच्चे के साथ उसकी सास सोई थी तभी रात में अज्ञात बदमाश घर में आए और धारधार हथियार से वार कर दिया जिससे उनकी जीभ कट गई। पीड़ित वृद्ध महिला की बहू ने बताया कि डायन के आरोप में उनका गांव के लोगों विवाद था।