mynation_hindi

‘जो पति-पत्नी एक गुरु से दीक्षा लेते हैं, क्या वे भाई-बहन बन जाते हैं’?

Manish Meharele |  
Published : Mar 17, 2024, 01:26 PM ISTUpdated : Mar 18, 2024, 12:00 PM IST
‘जो पति-पत्नी एक गुरु से दीक्षा लेते हैं, क्या वे भाई-बहन बन जाते हैं’?

सार

Premanand Maharaj Vrindavan: वृंदावन वाले प्रेमानंद महाराज के पास रोज हजारों लोग धर्म से संबंधित अपने प्रश्न लेकर आते हैं। महाराज श्री उनके मन की शंका को दूर करते हैं और सद्मार्ग पर चलने व नाम जप करने की प्रेरणा देते हैं।

Premanand Maharaj Vrindavan Life Management: वृंदावन वाले प्रेमानंद महाराज के वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं। इन वीडियों में वे लोगों के मन की शंका को दूर करते हुए नजर आते हैं। रोज हजारों लोग प्रेमानंद महाराज के पास धर्म और संसार से सबंधित अनेक प्रश्न लेकर आते हैं और सही उत्तर पाकर स्वयं को संतुष्ट पाते हैं। आम लोग ही नहीं बल्कि देश के कईं बड़े संत-महात्मा और सेलिब्रिटी भी प्रेमानंद महाराज के भक्त हैं।

भक्त ने पूछा अजीब सवाल
पिछले दिनों प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक भक्त उनसे अजीब सवाल पूछता नजर आ रहा था। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक व्यक्ति प्रेमानंद महाराज से सवाल पूछ रहा है कि ‘क्या एक गुरु से दीक्षा लेने पर पति-पत्नी भाई-बहन बन जाते हैं क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि जो लोग एक गुरु से दीक्षा लेते हैं वे गुरु भाई और गुरु बहन बन जाते हैं?’

क्या कहा प्रेमानंद महाराज ने?
प्रेमानंद महाराज ने कहा कि ‘ भगवद् मार्ग में किसी के साथ भेद नहीं किया जाता। अगर कोई पति-पत्नी किसी एक गुरु से दीक्षा लें तो भी वे पति-पत्नी ही रहेंगे, भाई-बहन नहीं बन जाएंगे। क्योंकि पति-पत्नी का जो रिश्ता है वो लौकिक है और गुरु-शिष्य का जो संबंध है व अलौकिक है। पति-पत्नी का संबंध तो नाशवान है जबकि गुरु शिष्य का संबंध अविनाशी है।’

ये भी कहा प्रेमानंद महाराज ने
प्रेमानंद महाराज ने कहा कि ‘गुरु कभी स्त्री-पुरुष शरीर में भेद नहीं करते क्योंकि शरीर तो नाशवान है। गुरु तो शरीर में अंदर जो है, उसे सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। स्त्री-पुरुष के शरीर के अंदर जो है  वह भगवान का अंश है, वो अविनाशी है। उसी को भगवद् प्राप्ति के लिए गुरु एक माध्यम हैं।’

ये भी पढ़ें-

‘लिव-इन-रिलेशनशिप’ पर क्या कहा प्रेमानंद महाराज ने? 

प्रेमानंद महाराज: चमड़े के जूते-बेल्ट आदि पहनना सही या गलत? 

PREV

Recommended Stories

चैत्र नवरात्रि 2024: दुनियाभर में फेमस साउथ के ये 4 शक्तिपीठ,आप भी करें दर्शन
चैत्र नवरात्रि 2024: दुनियाभर में फेमस साउथ के ये 4 शक्तिपीठ,आप भी करें दर्शन
चैत्र नवरात्र 2024: जहां शिव वहां शक्ति, नवरात्रि पर करें मां ब्रह्मचारिणी के इस मंदिर के दर्शन