Anshuman Anand

  • All
  • 238 NEWS
  • 13 VIDEOS
251 Stories by Anshuman Anand

पाकिस्तान के छोटे परमाणु हथियार आतंकियों के हाथ लग गए तो दुनिया में मच जाएगा कोहराम

Sep 03 2019, 07:20 PM IST

पाकिस्तान के बड़बोले रेल मंत्री शेख राशिद अक्सर अपने बेवकूफाना बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। इस बार उन्होंने भारत को 'पाव आध पाव' के परमाणु बमों की धमकी दी। यानी 125 से 250 ग्राम तक के परमाणु बम। शेख राशिद के इस बयान से पहले भी कई बार आशंका जताई जा चुकी है कि पाकिस्तान छोटे परमाणु हथियारों का निर्माण कर रहा है और इसके आतंकवादियों के हाथों पड़ने का गंभीर खतरा है। जरा सोचिए कि अगर पाकिस्तान के 'पाव आध पाव' के बम किसी आत्मघाती फिदायीन के हाथ लग गए तो पूरी दुनिया के लिए कितनी गंभीर स्थिति पैदा हो जाएगी। अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान भी यह मुद्दा उठाया गया था। 
 

सोनिया और राहुल को झटका देने के लिए तैयार बैठे हैं ये 6 बड़े कांग्रेसी नेता

Sep 01 2019, 04:18 PM IST

पिछले कुछ दिनों में देश की राजनीतिक परिस्थितियों में बदलाव आया है। कांग्रेस पार्टी जहां अंदर से कमजोर होती हुई दिख रही है, वहीं बीजेपी का ताकत बढ़ती जा रही है। इन परिस्थितियों में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता गांधी परिवार को झटका देने के लिए बिल्कुल तैयार बैठे हुए हैं। उन्हें बस मौके का इंतजार है। इसमें कई ऐसे नेता हैं जो कई पीढ़ियों से गांधी परिवार के वफादार रहे हैं। इन नेताओं का अपनी पार्टी से मोहभंग होना दिखाता है कि उन्हें अब कांग्रेस के दोबारा सत्ता के शीर्ष पर चमकने की कोई उम्मीद नहीं बची है। 
 

चीन की औकात में नहीं है भारत से सीधे संघर्ष में उलझना, ये हैं सात प्रमुख कारण

Aug 21 2019, 02:13 PM IST

कश्मीर मामले पर चीन ने पाकिस्तान का समर्थन करते हुए भारत के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में मामला उठवा दिया। लेकिन भारतीय संसद द्वारा कश्मीर के विभाजन और धारा 370 की समाप्ति पर चीन सीधे तौर पर कुछ भी कहने से अभी तक बचता दिख रहा है। हालांकि इस मुद्दे पर पाकिस्तान में खलबली मची हुई है। लेकिन चीन पूरे कश्मीर विवाद से सीधे तौर पर खुद को अलग रखने की कोशिश कर रहा है। उसने कुछ छुट पुट बयान जारी तो किए हैं, लेकिन यह बयान भी चीन के किसी बड़े नेता द्वारा जारी नहीं किया गया है। इसकी वजह यह है कि चीन कभी भी भारत से सीधा संघर्ष मोल नहीं ले सकता। आपको याद होगा कि डोकलाम से भी चीन की फौज को बैरंग वापस लौटना पड़ा था। आखिर क्यों चीन भारत से उलझना नहीं चाहता? क्या है उसकी मजबूरी? 
 

जानिए क्यों भारत के गुप्त हथियार 'काली' का नाम सुनते ही थर्राने लगते हैं चीन और पाकिस्तान

Aug 20 2019, 04:23 PM IST

'काली' यह नाम भारतीयों के लिए अजनबी नहीं है। क्योंकि इस नाम से हम संहार और युद्ध की देवी की उपासना सदियों से करते आए हैं। लेकिन इसके अलावा एक 'काली' और है, जिसका नाम सुनते ही चीन और पाकिस्तान थर्राने लगते हैं। यह भारत का एक गुप्त हथियार है, जिसे भारतीय एजेन्सियों बार्क और डीआरडीओ ने मिलकर विकसित किया है। भले ही कश्मीर मामले को लेकर पाकिस्तान और चीन दोनों गुस्ताखियां करने पर उतारु हैं। लेकिन हम भारतीयों को घबराने की जरुरत नहीं है।  क्योंकि काली हमारे इन दोनों बड़े दुश्मनों को एक साथ संभाल सकता है।
 

Top Stories