मनोरंजन। तैमूर की तरह ही करीना-सैफ के फैंस जेह को भी खूब पसंद करते हैं। जेह की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। 21 फरवरी को जेह का तीसरा बर्थडे सेलिब्रेट किया गया। बर्थडे पार्टी में सेलिब्रिटीज अपने बच्चों के साथ पहुंचे थे। सबका ध्यान पार्टी में पहुंची जेह की छोटी बहन राहा ने खींचा। राहा अपने पापा रणबीर कपूर के साथ स्पॉट हुई थी। करीना ने पार्टी में ब्लू डेनिम के साथ ग्रीन ब्लेजर कैरी किया था।  

हेयर लुक किया जा रहा है पसंद

जेह की बर्थडे फोटो में उनके हेयर लुक को फैंस पसंद कर रहे हैं। जेह के बालों को जैल लगाया गया है। उनका बॉसी लुक सभी को खूब पसंद आ रहा है। जेह की बर्थडे पार्टी में तुषार कपूर का बेटा, नेहा धूपिया और उनका बेटा, सोहा अली खान संग कई सेलेब्स स्पॉट हुए। पार्टी की सजावट को गुब्बारों से कम्प्लीट किया गया। 

मासी करिश्मा कपूर ने शेयर की खूबसूरत फोटो

जेह की मासी करिश्मा कपूर ने सोशल मीडिया में जेह को बर्थडे विश करते हुए बहुत सुंदर फोटो पोस्ट की है। करिश्मा की बॉन्डिंग अक्सर जेह और तैमूर के साथ देखने को मिल जाती है। जेह अली खान की क्यूनेस फैंस को बेहद पसंद आ रही है। जेह अली खान ने बर्थडे पार्टी में ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट पहना था। वहीं जेह के बड़े भाई तैमूर की फोटो सोशल मीडिया में आई है। तैमूर स्कूल ड्रेस में दिखाई दे रहे हैं। देखकर ऐसा लग रहा था कि तैमूर सीधे स्कूल से पार्टी एंजॉय करने आए हैं।

ये भी पढ़ें:पहली डिलिवरी के बाद इस बात से परेशान थी अनुष्का शर्मा, फिर उठाया था ये कदम......

ITC Grand Hotel: रकुल-जैकी ने शादी के लिए चुना है गोवा का ये खास होटल, जानिए क्या है होटल की खासियत...