मनोरंजन। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान फिल्म 'द आर्चीज' के जरिए फैंस के दिलों को जीत चुकी हैं। सुहाना की पहली फिल्म में उनका ग्लैमरस लुक और एक्टिंग लोगों के दिलों में एक खास छाप छोड़ गई। सुहाना खान न केवल एक्टिंग के गुर सीख रही हैं बल्कि अब अपने पापा और बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की तरह इंवेस्टमेंट करते भी नज़र आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स कि मानें तो सुहाना खान ने अलीबाग में इंवेस्टमेंट किया है। जानते हैं कि आखिर सुहाना खान ने क्या खरीदा है।

करोड़ों में खरीदी है सुहाना खान ने प्रॉपर्टी

सुहाना खान ने 23 साल की उम्र में ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और अब करोड़ों की प्रॉपर्टी भी खरीद ली है। टाइम्स नाऊ में छपी खबर के मुताबिक सुहाना खान ने अलीबाग में करोड़ों की प्रॉपर्टी खरीदी है। जानकारी के अनुसार सुहाना खान ने 1.8 एकड़ में फैली जगह को करीब 12 करोड़ में खरीदा है। इस जगह का कार्पेट एरिया 1218 स्क्वायर फीट, 196  स्क्वायर फीट और 120 स्क्वायर फीट है। बताया जा रहा है कि शाहरुख खान की ओर से आठ महीने में ये दूसरी बार ट्रांजेशन है।इससे पहले वो करीब 13 करोड़ की 1.5 एकड़ लैंड खरीद चुके हैं।बताया जा रहा है कि 12 फरवरी को लैंड खरीदी गई थी और इस लैंड के लिए करीब 57 लाख स्टैम्प ड्यूटी पेमेंट किया गया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Suhana Khan (@suhanakhan2)

अलीबाग में लैंड खरीद चुके हैं क्रिकेटर सचिन तेंदुलर

अलीबाग में सेलिब्रिटीज की पहले से ही दिलचस्पी है। बॉलीवुड एक्टर्स यहां प्रॉपर्टी में इंवेस्ट करते रहते हैं। इससे पहले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी अलीबाग की प्रॉपर्टी में इंवेस्ट कर चुके हैं। साथ ही क्रिकेटर सचिन तेंदुलर और रोहित शर्मा भी इस जगह में प्रॉपर्टी खरीद चुके हैं।

ये भी पढ़ें:'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के चंपकलाल की पत्नी नहीं है किसी Heroine से कम, PHOTOS देख आप भी हो जाएं...

यामी गौतम की 'आर्टिकल 370' की आखिर क्यों हो रही है इतनी चर्चा, रिलीज के बाद मचा रही है धूम...