Alpesh Thakor
(Search results - 10)NewsJul 5, 2019, 6:42 PM IST
राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद गुजरात में बागी हुए कांग्रेस के विधायक, राज्यसभा चुनाव में की क्रास वोटिंग
गुजरात में आज राज्यसभा की खाली हुई दो सीटों पर मतदान था। ये दो सीटें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद खाली हुई थी। इन दोनों सीटों पर बीजेपी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर और ओबीसी नेता जुगल जी ठाकोर को मैदान में उतारा है।
NewsMay 28, 2019, 3:19 PM IST
कांग्रेस के लिए गुजरात से भी आ रही बुरी खबर, अल्पेश ठाकोर ने किया सनसनीखेज दावा
एक दिन पहले गुजरात के डिप्टी सीएम नितिन पटेल से हुई मुलाकात के बाद ओबीसी नेता और विधायक अल्पेश ठाकोर ने यह दावा किया है।
NewsMay 27, 2019, 6:52 PM IST
गुजरात के डिप्टी सीएम से मिले अल्पेश ठाकोर, भाजपा में जल्द होंगे शामिल
लोकसभा चुनाव में मिली शानदार जीत के बाद पीएम नरेंद्र मोदी रविवार को अहमदाबाद दौरे पर गए थे। इसके एक दिन बाद ही यह घटनाक्रम सामने आया है। पीएम मोदी ने खानपुर इलाके के जेपी चौक में एक रैली को संबोधित किया था।
NewsApr 20, 2019, 5:01 PM IST
पहले वोटर और अब पार्टी के नेता क्यों छोड़ रहे हैं राहुल गांधी का ‘हाथ’
पूरब से लेकर पश्चिम तक और उत्तर से लेकर दक्षिण तक कई नेताओं ने पिछले तीन महीनों में कांग्रेस का हाथ छोड़कर अन्य दलों का दामन थामा है। कई नेता तो ऐसे हैं जिन्होंने अपने जीवन का आधा दशक पार्टी को दिया। लेकिन आज नए नेतृत्व द्वारा तवज्जो न मिलने के कारण पार्टी को अलविदा कहना ही बेहतर समझा। असल में कांग्रेस छोड़ने की कहानी 2014 के लोकसभा चुनाव से ही शुरू हो गयी थी। लेकिन राहुल गांधी द्वारा पार्टी की कमान संभालने के बाद नेताओं का पार्टी से मोहभंग कुछ ज्यादा ही हुआ। लेकिन लोकशभा 2019 के शुरू होते ही कांग्रेस को छोड़ने वालों का तो तांता ही लग गया।
NewsApr 10, 2019, 6:52 PM IST
गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका, अल्पेश ठाकोर समेत तीन विधायकों ने पार्टी छोड़ी
पिछले कुछ दिनों में अल्पेश ठाकोर की भाजपा के पूर्व मंत्री शंकर चौधरी के साथ कई बार बातचीत होने की खबरें हैं। हालांकि, पहले भी ठाकोर के भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं थीं, तब उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस करके इसका खंडन किया था।
NewsMar 9, 2019, 1:04 PM IST
जानें कहां कांग्रेस को राष्ट्रीय कार्यकारिणी से पहले लगा झटका, दो विधायकों ने थामा भाजपा का दामन
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगातार झटके लग रहे हैं। पश्चिम बंगाल और कर्नाटक में अभी तक अन्य दलों के साथ गठबंधन नहीं हो पाया है।
NewsMar 7, 2019, 12:07 PM IST
कांग्रेस से अलग हो सकती है अल्पेश ठाकोर की राह, भाजपा का दामन सकते हैं थाम
गुजरात में भाजपा के धुर विरोधी माने जाने वाले कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। ठाकोर को राज्य की भाजपा सरकार में मंत्री बनाया जा सकता है। कुछ दिन पहले ही कांग्रेस की विधायक आशा बेन पटेल कांग्रेस में शामिल हुई थी।
NewsOct 12, 2018, 3:47 PM IST
गुजरात में कांग्रेस विधायक भीड़ को हिंसा के लिए उकसाते हुए कैमरे में कैद
गुजरात की बड़ी ठाकोर नेता और कांग्रेस विधायक गेनीबेन ठाकोर भीड़ को हिंसा के लिए उकसाती कैमरे में कैद हो गई हैं। अल्पेश ठाकोर की करीबी गेनीबेन एक वीडियो में कह रही हैं, 'जो भी कानून तोड़े उसकी खूब पीटा जाए। आरोपी को पुलिस को सौंपने का कोई मतलब नहीं हैं। उसे पेट्रोल छिड़ककर आग लगा देनी चाहिए।' गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हो रहे हमलों के संदर्भ में यह बयान आया है। ठाकोर सेना रेप की एक घटना के मुद्दे को हिंसा फैलाकर भुनाना चाहती है। इस जघन्य अपराध में आरोपी बिहार का है। कांग्रेस ठाकोर सेना से पल्ला झाड़ रही है। लेकिन अभी तक कैमरे में कैद अपने विधायकों पर वह कोई कार्रवाई नहीं कर पाई है।
NewsOct 10, 2018, 12:33 PM IST
राहुल गांधी की मानें तो सिर्फ यूपी, एमपी और राजस्थान के लोग भगाए जा रहे गुजरात से, बिहार के नहीं
गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हो रहे हमलों के बाद कांग्रेस की तरफ उठ रही उंगली के बीच पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी और गुजरात से विधायक अल्पेश ठाकोर के अलग-अलग बयान सामने आए हैं। जहां एक वीडियो में अल्पेश ठाकोर सेना को 'बाहरी' लोगों के खिलाफ हिंसा के लिए उकसा रहे हैं, वहीं दूसरे वीडियो में दावा कर रहे हैं कि कोई भी उत्तर भारतीय गुजरात छोड़कर नहीं जा रहा। लोग छठ पूजा के लिए जा रहे हैं, कुछ समय बाद लौट आएंगे। उधर, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान के धौलपुर में हुई एक रैली में दावा किया कि गुजरात से यूपी, राजस्थान और मध्य प्रदेश के लोगों को पीट-पीटकर भगाया जा रहा है। उन्होंने बिहार के लोगों को जिक्र तक नहीं किया। सवाल यही उठता है कि आखिर कौन सच बोल रहा है? अल्पेश ठाकोर या राहुल गांधी।
NewsOct 6, 2018, 12:51 PM IST
बच्ची से बलात्कार के बाद गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हमले, कांग्रेस विधायक पर आरोप, 170 गिरफ्तार
यूपी-बिहार के लोग खासतौर पर निशाने पर। हमले के लिए उकसाने के आरोप लगने के बाद कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर बोले, क्षत्रिय ठाकोर सेना को गैर गुजरातियों पर हमले या हिंसा में शामिल होने को नहीं कहा।