Election 2019
(Search results - 575)NewsJul 15, 2019, 3:14 PM IST
भाजपा से वफादारी का मिला ईनाम, पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र बने हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल
भाजपा के बुजुर्ग राजनेता कलराज मिश्र को पार्टी के प्रति उनकी वफादारी का ईनाम मिला है। उन्हें हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। कलराज मिश्र ने बढ़ती उम्र का हवाला देकर साल 2017 में ही मंत्रिपद छोड़ दिया था और 2019 के चुनाव में भी नहीं उतरे थे।
NewsJun 28, 2019, 9:54 AM IST
दबंग गुड्डू पंडित को मायावती ने दिखाया बाहर का रास्ता
बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने पूर्व विधायक गुड्डू पंडित को बहुजन समाज पार्टी से निष्कासित कर दिया है। वह दो बार विधायक रह चुके हैं। गुड्डु का पुराना विवादित इतिहास है। उन्हें बीएसपी कार्यकर्ताओं से बदसलूकी के आरोप में निष्कासित किया गया है।
NewsJun 28, 2019, 8:44 AM IST
लालू परिवार में छिड़ी सियासी उत्तराधिकार की जंग अब बनेगी ‘तेज सेना’
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल में उत्तराधिकार को लेकर जंग तेज होने वाली है। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और पार्टी के मौजूदा कर्ताधर्ता तेजस्वी यादव के बीच काफी अरसे से मनमुटाव है। तेजस्वी ने बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए टिकटों का बंटवारा किया था। लेकिन तेज प्रताप को टिकट बंटवारे से अलग रखा।
NewsJun 27, 2019, 6:50 PM IST
तो ये है राहुल गांधी का दर्द, जिसके कारण वो छोड़ना चाहते हैं अध्यक्ष का पद
राहुल गांधी कई बार कह चुके हैं कि वह अब आगे कांग्रेस का अध्यक्ष नहीं संभालना चाहते हैं। कल ही उन्होंने फिर सांसदों के सामने इस्तीफे की पेशकश की। लेकिन अभी तक कोई नहीं जानता था कि राहुल के इस्तीफे के पीछे का कारण क्या था। लेकिन आज ये दर्द राहुल गांधी की जुबान पर आ ही गया।
NewsJun 15, 2019, 12:25 PM IST
कांग्रेस की हो गई है ऐसी बुरी हालत की कोई नेतृत्व संभालने के लिए नहीं है तैयार
लोकसभा चुनाव 2019 में बुरी तरह मात खाने के बाद कांग्रेस पार्टी की हालत ऐसी हो गई है कि कोई उसका नेतृत्व संभालने के लिए भी तैयार नहीं हो रहा है। बताया जा रहा है कि दो वरिष्ठ नेताओं को कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने का प्रस्ताव दिया गया था। लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया।
NewsJun 12, 2019, 9:31 AM IST
क्या प्रियंका को रायबरेली में सोनिया के उत्तराधिकारी के तौर पर पेश कर रही है कांग्रेस
अमेठी में राहुल गांधी बीजेपी नेता और केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से 55 हजार से ज्यादा वोटों से हारे हैं। जबकि राजबरेली में सोनिया गांधी की जीत का अंतर भी कम हो गया है। सोनिया गांधी का स्वास्थ्य काफी अरसे से ठीक नहीं है, लिहाजा देर सबेर गांधी परिवार को ही यहां पर किसी अपना उत्तराधिकारी नियुक्त करना ही होगा। जो प्रियंका गांधी की रायबरेली में अति सक्रियता से समझा जा सकता है।
NewsJun 8, 2019, 12:48 PM IST
तीन दिन पहले ही कांग्रेस ने लिया था फैसला, अब राहुल गांधी ही तोड़ रहे हैं पार्टी का फैसला
आज अपने वायनाड दौरे के दूसरे दिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वहां रोड शो किया और पीएम मोदी पर हमले जारी रखे। राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की अमेठी और वायनाड सीट से लोकसभा का चुनाव लड़े जबकि अमेठी में उन्हें बीजेपी की प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने 55 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है। जबकि अमेठी को कांग्रेस का गढ़ माना जाता था।
NewsJun 8, 2019, 12:01 PM IST
तो हार के बाद अब राहुल गांधी को आयी गांधी परिवार के गढ़ की याद
कांग्रेस नेतृत्व को लगता है कि अगर राहुल अमेठी नहीं जाते हैं तो जनता की नाराजगी कांग्रेस के प्रति और ज्यादा बढ़ेगी और 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को अमेठी में और ज्यादा नुकसान उठाना पड़ सकता है। अमेठी की पांच विधानसभा सीटों में से एक पर ही कांग्रेस के प्रत्याशी ने 2017 के चुनाव में जीत हासिल की थी।
NewsJun 3, 2019, 5:58 PM IST
‘बबुआ’ का इस्तेमाल करके ‘बुआ’ ने किया दरकिनार, अब अकेले लड़ेंगी उपचुनाव
जैसी कि पहले से ही आशंका थी बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को ठिकाने लगा दिया है। मायावती ने ऐलान किया है कि आने वाले विधानसभा उपचुनाव में बसपा अकेले मैदान में उतरेगी।
NewsJun 3, 2019, 2:40 PM IST
क्या पीएम मोदी के डर से दिल्ली की महिलाओं को लुभा रहे हैं केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं के हित में कुछ बड़ी रियायतों की घोषणा की है। लेकिन इसके पीछे एक खास वजह है। आपको बताते हैं
NewsJun 2, 2019, 8:16 AM IST
लोकसभा चुनाव से निजात पाते ही यूपी के सीएम आदित्यनाथ जुटे 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारी में
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए 100 दिन का एजेन्डा तैयार किया है। उनकी योजना का मुख्य आधार उन लोगों तक पहुंचना है जिन्हें केन्द्र या फिर राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा है। उनका फॉर्मूला स्पष्ट है ज्यादा लाभार्थी ज्यादा वोटर।
ViewsJun 1, 2019, 2:55 PM IST
कांग्रेस के सामने अस्तित्व का संकट
कांग्रेस लंबे समय से नीति, नेतृत्व और रणनीति को लेकर भ्रम का शिकार रही है। नीति का मतलब है विचारधारा। कांग्रेस की विचारधारा क्या है यही आज स्पष्ट नहीं है। इस बार का उसका घोषणा पत्र कई पहलुओं में अतिवादी वामपंथियों का घोषणा पत्र लगता था। यह देश में सबसे ज्यादा समय तक राज करने वाली तथा स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत की पार्टी के वैचारिक दिशाभ्रम का प्रमाण ही है।
NewsMay 31, 2019, 4:47 PM IST
दस सीटें जीतने के बाद मायावती दिल्ली में इस तरह दिखाएंगी ताकत
बसपा प्रमुख मायावती भले ही सरकार में शामिल होने में सफल नहीं हो पाईं लेकिन साल 2019 का चुनाव उनके लिए बहुत बेहतर रहा। क्योंकि पिछली बार की जीरो सीटों की अपेक्षा उन्हें 10 सीटें हासिल हुई हैं। अब वह दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी कर रही हैं।
NewsMay 29, 2019, 6:32 PM IST
मुस्लिम बहुल सीटों पर भी जमकर जीती भाजपा, कांग्रेस रह गई आधी
साल 2008 में यूपीए सरकार ने देश भर में अल्पसंख्यक बहुत 90 जिलों की पहचान की थी। भाजपा ने इन जिलों की 79 सीटों में से 41 सीटें जीती हैं।
EntertainmentMay 29, 2019, 11:08 AM IST
सनी और हेमा की जीत पर जमकर नाचे धर्मेंद्र, Video हुआ वायरल
एक्टर धर्मेंद्र सभी के चहेते कलाकार हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी वीडियो शेयर करते रहते है। लेकिन हाल ही में जो धर्मेंद्र ने वीडियो शेयर किया है उसमें वह बेटे सनी देओल और पत्नी हेमा मालिनी की लोकसाभ चुनाव में जीत हासिल होने से काफी खुश नजर आ रहे हैं।