Rescue
(Search results - 44)NewsApr 29, 2019, 7:00 PM IST
...जब कोस्ट गार्ड ने बचाया लुप्त हो रहे समुद्री जीव का जीवन
इंडियन कोस्ट गार्ड सिर्फ भारतीय तटों की निगरानी ही नहीं करती, बल्कि समुद्र के हर दुर्लभ और लुप्त हो रहे जीव के जीवन की भी रखवाली करती है। 24 अप्रैल को पाकिस्तान से सटी समुद्री सीमा पर गश्ती के दौरान कोस्ट गार्ड के पोत आईसीजीएस रजिया सुल्तान ने लुप्त हो रहे एक ओलिव रिडले कछुए की जान बचाई। यह कछुआ समुद्र में एक जाल और कुछ प्लास्टिक कचरे में उलझ गया था। कोस्ट गार्ड के गश्ती पोत ने जैसे ही कछुए को फंसा देखा तुरंत अपने एक बचाव दल को रवाना किया। इस टीम ने कछुए को जाल से छुड़ाया और फिर अरब सागर में छोड़ दिया।
NewsFeb 5, 2019, 6:23 PM IST
बेटे को मारने की धमकी देकर कराई जाती थी जिस्मफरोशी, बड़ी मुश्किल से भाई ने बचाया
गर्म गोश्त का धंधा करने वाले दरिंदों ने एक बच्चे को बंधक बनाकर उसकी मां को जिस्मफरोशी के गलीच पेशे में धकेल दिया था। लेकिन महिला के भाई ने अपने जान की बाजी लगाकर अपनी बहन को तलाश किया और पुलिस की मदद से उसे जिस्मफरोशी के जाल से छुड़ाया।
NewsJan 27, 2019, 7:01 PM IST
बोरवेल में फंसे नन्हे बच्चे को सुरक्षित निकाला गया
मध्य प्रदेश के सिंगरौली में बोरवेल में फंसे बच्चे को सुरक्षित निकाल लिया गया है। दो साल का मासूम बोरवेल में 70 फीट की गहराई पर फंसा था। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर प्रशासन और राहत टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया था।
NewsJan 26, 2019, 3:37 PM IST
गणतंत्र दिवस पर लिखा भाषण नहीं पढ़ पाईं मध्य प्रदेश सरकार की मंत्री, कलेक्टर ने की मदद
कमलनाथ मंत्रिमंडल के 28 सदस्यों में दो ही महिला मंत्री हैं। इमरती देवी ग्वालियर के डबरा से विधायक हैं और महिला एवं बाल विकास कल्याण मंत्री हैं।
NewsJan 21, 2019, 6:57 PM IST
आत्महत्या से बचाने का वीडियो LIVE
आगरा में एक सिपाही ने आत्महत्या कर रही युवती की जान बचा ली। वह प्रेमी के घर पहुंचकर खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगा रही थी। लोगों ने डायल 100 पर फोन किया। जिसके बाद पहुंचे सिपाही ने घर का दरवाजा तोड़ युवती को बचाया।
NewsJan 18, 2019, 3:06 PM IST
लद्दाख में हिमस्खलन की चपेट में आया ट्रक, तीन की मौत, सात दबे
जम्मू-कश्मीर में लद्दाख के खारदुंग ला क्षेत्र में एक ट्रक के शुक्रवार को हिमस्खलन की चपेट में आने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि सात अन्य लोग लापता हैं। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के एक अधिकारी ने बताया कि वाहन सुबह सात बजे हिमस्खलन की चपेट आ गया। ट्रक में 10 लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि बीआरओ ने बर्फ में लोगों के फंसे होने की आशंका के मद्देनजर अपने कर्मियों एवं मशीनरी को राहत कार्य में लगाया है। उन्होंने कहा, ‘अब तक, तीन लोगों के शव बरामद हुए हैं और लापता लोगों की तलाश जारी है।’
NewsJan 6, 2019, 4:48 PM IST
...जब बर्फ में फंसे लोगों के लिए सेना बनकर आई 'देवदूत'
सिक्किम के नाथूला में भारतीय सेना ने 28 दिसंबर को भारी बर्फबारी में फंसे सैकड़ों पर्यटकों को सुरक्षित निकालने के लिए एक बड़ा राहत अभियान चलाया था। सेना के जवान विषम हालात में मदद के लिए 'देवदूत' बनकर आए और सभी पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया। सांसे जमा देने वाली ठंड में जवानों ने अपनी बैरकों को खाली कर उसमें पर्यटकों को सुला दिया। उन्हें खाना और दवाएं उपलब्ध कराई। इसी अभियान में बचाई गई एक महिला की एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह आपबीती बता रही है और सेना के जवानों का शुक्रिया अदा कर रही है।
- अर्जुन सिंह की रिपोर्ट
NewsNov 6, 2018, 2:54 PM IST
36 घंटे के ऑपरेशन के बाद सेना ने एवलांच से दो ट्रक ड्राइवरों को बचाया
'माय नेशन' के पास मौजूद रेस्क्यू ऑपरेशन की तस्वीरों से पता चलता है कि बहादुर जवानों ने किन परिस्थितियों में अपनी जान हथेली पर रखकर इन दोनों ट्रक ड्राइवरों और उनके सहयोगियों को मौत के मुंह से बाहर निकाला।NewsNov 5, 2018, 4:34 PM IST
सुरक्षा बलों ने सैकड़ों लोगों को जवाहर टनल से निकाला
जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से जारी भारी बर्फबारी से जहां एक तरफ आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है, वहीं भारी संख्या में यात्री और सुरक्षाकर्मी जम्मू और कश्मीर को जोड़ने वाली जवाहर टनल में फंस गए थे। तेज बर्फबारी और लंबे जाम में फंसे लोगों के लिए सेना के जवान मसीहा बन कर आए। सेना ने सीआरपीएफ जवानों के साथ मिलकर यहां फंसे 200 आम नागरिकों और 500 सुरक्षाबलों को बनिहाल में बने कैंपो में पहुंचाया।
NewsSep 30, 2018, 1:12 PM IST
750 जिंदा कछुओं के साथ तस्कर को जीआरपी ने किया गिरफ्तार
कछुआ तस्करी गिरोह के सदस्य वसीम शातिर को जीआरपी जवानों ने सिटी साइड चेकिंग के दौरान धर दबोचा। उसके पास से 2 बड़े बैग में साढ़े सात सौ कछुए मिले।
NewsSep 14, 2018, 4:18 PM IST
देखिए चेन्नई के तट पर कोस्ट गार्ड का जांबाजी भरा बचाव अभियान
'माय नेशन' पर देखिये बंगाल की खाड़ी में चेन्नई तट के पास भारतीय कोस्ट गार्ड के रेस्क्यू मिशन अभ्यास का एक्सक्लूसिव वीडियो। इसमें समुद्र में डूब रहे एक व्यक्ति को कोस्ट गार्ड का हवाई बचाव दल पानी से सुरक्षित बाहर निकाल रहा है।
NewsAug 20, 2018, 10:52 AM IST
केरल में लोगों के बचाव के लिए शुरु हुई हवाई यात्रा, सरकार ने रखा इतना किराया
रेल सेवाओं के साथ केंद्र सरकार ने हवाई सुविधाएं भी चालू कर दी हैं, केरल आने-जाने के लिए छोटे मार्गों पर हवाई किराया 3,395 रुपये से लेकर 6,999 रुपये के बीच है, जबकि लंबे मार्गों पर यह 6,017 रुपये से लेकर 10,000 रुपये के बीच है
NationAug 16, 2018, 10:55 AM IST
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में झरने के तेज बहाव में बहे लोगों को बचाया गया
मध्यप्रदेश के शिवपुरी में झरने के तेज बहाव में फंसे हुए सभी लोगों को बचा लिया गया है। राहत और बचाव का काम करीब 10 घंटे तक चला। जानकारी दी गई है कि आदी रात के बाद चलाए गए रेस्कयू ऑपरेशन में सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
WorldJul 11, 2018, 11:21 AM IST
थाईलैंड गुफा अभियानः ...मौत को मात देकर बाहर आए बच्चे...ऐसे रहा पूरा घटनाक्रम
- थाईलैंड की एक गुफा में फंसे 12 युवा फुटबॉल खिलाड़ियों और उनके कोच को एक बेहद कठिन बचाव अभियान के बाद सुरक्षित निकाल लिया गया। पूरी दुनिया में जिंदगी और मौत के बीच फंसे इन बच्चों के लिए दुआएं हो रही थीं। फिलहाल सभी डॉक्टरों की निगरानी में हैं। इधर, फीफा ने कहा है कि बच्चे रविवार को होने वाले विश्वकप फाइनल मुकाबले का हिस्सा नहीं होंगे, क्योंकि उन्हें इस घटना से उबरने में समय लगेगा।