Sp Bsp  

(Search results - 125)
  • Akhilesh Yadav will follow RSS to revamp as SP in UPAkhilesh Yadav will follow RSS to revamp as SP in UP

    NewsJun 7, 2019, 12:56 PM IST

    संघ की राह पर चलेंगे टीपू, अब लिया ये बड़ा फैसला

    समाजवादी पार्टी अपने बुरे दौर में गुजर रही है। लगातार समाजवादी पार्टी को तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। पहले 2014 में लोकसभा चुनाव में हार मिली फिर 2017 के विधानसभा चुनाव और अब निवर्तमान लोकसभा चुनाव में करारी हार से समाजवादी पार्टी के सामने अस्तित्व का संकट छाने लगा है। इन सब हारों के लिए एसपी प्रमुख अखिलेश यादव को ही जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।

  • Rld would test his luck alone in assembly by-poll in uttar PradeshRld would test his luck alone in assembly by-poll in uttar Pradesh

    NewsJun 5, 2019, 12:20 PM IST

    एसपी बीएसपी के बाद अब चौधरी की पार्टी बोली ‘एकला चलो’

    यूपी में गठबंधन की राजनीति एक बार फिर विफल हो गयी है। इस साल जनवरी में बना तीन दलों का गठबंधन टूट गया है और आगे भी इस गठबंधन के एक साथ आने के आसार कम ही हैं। राज्य में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी अलग-अलग राह पर चल दिए हैं। दोनों दलों ने राज्य में होने वाले विधानसभा उपचुनाव में अकेले लड़ने का फैसला किया है। 

  • Maya spin Mulayam Charkha Bet and Akhilesh abashedMaya spin Mulayam Charkha Bet and Akhilesh abashed

    NewsJun 5, 2019, 10:22 AM IST

    माया ने चला मुलायम का चरखा दांव और चित हुए अखिलेश

    मायावती ने उत्तर प्रदेश में होनें वाले विधानसभा उपचुनाव में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। मायावती ने साफ किया कि वह समाजवादी पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं करेगी। अखिलेश यादव के लिए ये एक बड़ा झटका था, क्योंकि अखिलेश ने मायावती से चुनावी गठबंधन करने की पहल की थी। 

  • Aparna Yadav gave her support akhilesh Yadav after broke up sp-bsp allianceAparna Yadav gave her support akhilesh Yadav after broke up sp-bsp alliance

    NewsJun 5, 2019, 10:16 AM IST

    इस सीट पर है मुलायम की बहू की नजर, जानें क्या दिया अखिलेश पर बयान

    अपर्णा यादव पूरी तरह से एसपी के बचाव में उतर गयी है। उन्होंने बीएसपी को लोकसभा चुनाव में हार को पचाने की नसीहत दी है। इसके जरिए उन्होंने अखिलेश यादव को एक तरह से अपना समर्थन दिया है। जबकि अखिलेश यादव पर उनके विरोधी शब्दों के बाण चला रहे हैं। अपर्णा मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता की बहू हैं। 

  • After bsp chief Mayawati yogi government would increase Akhilesh Yadav problemAfter bsp chief Mayawati yogi government would increase Akhilesh Yadav problem

    NewsJun 4, 2019, 9:20 AM IST

    माया के बाद अब ‘रिवर फ्रंट’ पर अखिलेश की मुश्किलें बढ़ाएंगे योगी

    लखनऊ में गोमती नदी के किनारे पूर्व की अखिलेश यादव सरकार ने रिवर फ्रंट का निर्माण कराया था। जिसमें निर्धारित बजट से दो गुना पैसा खर्च किया गया। राज्य में अखिलेश यादव की सरकार जाने के बाद योगी आदित्यनाथ सरकार ने आते ही इसकी जांच बैठा दी थी। हालांकि इस बीच ये मामला काफी शांत रहा। लेकिन लोकसभा चुनाव समाप्त होते ही एक बार फिर रिवर फ्रंट घोटाले को लेकर यूपी सरकार ने जांच में तेजी कर दी है। 

  • Mayawati calls important meeting today in delhi, could take crucial decisionMayawati calls important meeting today in delhi, could take crucial decision

    NewsJun 3, 2019, 9:34 AM IST

    मायावती आज ले सकती हैं बड़ा राजनैतिक फैसला, जानें किस पर गिरेगी गाज

    समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी में लोकसभा चुनाव के लिए चुनावी गठजोड़ हुआ था। राज्य में एसपी ने 37 सीटों और बीएसपी ने 38 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इस गठबंधन में राष्ट्रीय लोकदल को भी तीन सीटें दी गयी थी। लेकिन राज्य में गठबंधन को उम्मीद के मुताबिक सीटें नहीं मिली।

  • will mayawati soon shun her saathi akhilesh yadavwill mayawati soon shun her saathi akhilesh yadav

    NewsJun 1, 2019, 6:11 PM IST

    क्या ‘साथी’ से किनारा कर रही हैं माया

    प्रदेश में गठबंधन बनाकर चुनाव लड़े बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच वो फिलहाल गर्माहट देखने को नहीं मिल रही है जो चुनाव के दौरान देखने को मिली थी। चुनाव में जहां मायावती ने मैनपुरी में जाकर मुलायम सिंह यादव के लिए वोट मांगा तो वहीं कन्नौज में अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने मायावती के पैर छूकर आर्शीवाद लिया। वहीं लोकसभा चुनाव के नतीजों ने इस रिश्ते पर भी सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।

  • Yogi will fulfill bsp chief mayawati dream soonYogi will fulfill bsp chief mayawati dream soon

    NewsMay 30, 2019, 8:49 AM IST

    योगी करेंगे बहनजी की ख्वाहिश पूरी तो अखिलेश से पूरा होगा बदला

    असल में लखनऊ के दिलकुशा रेलवे क्रॉसिंग पर एक आरओबी बनाया जाना था। इसका ऐलान बीएसपी प्रमुख मायावती ने किया था। राज्य की पिछली एसपी सरकार के कार्यकाल में माल एवेन्यू मार्ग पर ओवर ब्रिज बनवाया गया था। ये ओवरब्रीज मायावती के बंगले के सामने बनाया गया था।

  • Sp-bsp alliance would face next fire test soonSp-bsp alliance would face next fire test soon

    NewsMay 28, 2019, 9:57 AM IST

    जानें लोकसभा चुनाव में हार के बाद क्यों एक और अग्निपरीक्षा से गुजरेंगे अखिलेश-माया

    उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में जबरदस्त हार मिलने के बाद समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी गठबंधन को जल्द ही एक और अग्निपरीक्षा से रूबरू होना पड़ेगा।  ये अग्नि परीक्षा इस गठबंधन का भविष्य भी तय करेगी। इससे ये तय हो जाएगा कि ये गठबंध भविष्य में और कितना आगे जाएगा।

  • Akhilesh yadav will turn samajwadi party in mulayam time partyAkhilesh yadav will turn samajwadi party in mulayam time party

    NewsMay 28, 2019, 8:53 AM IST

    हार के बाद अब समाजवादी पार्टी में दिखेगा मुलायम का समाजवाद

    लोकसभा चुनाव में एसपी को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। पार्टी महज पांच सांसदों में सिमट कर रह गयी है। पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में उसका वोट शेयर भी कम हो गया है। जबकि उसने बीएसपी और आरएलडी के साथ गठबंधन किया था। 

  • Small political parties failed to existence in uttar pradesh generalSmall political parties failed to existence in uttar pradesh general

    NewsMay 26, 2019, 2:56 PM IST

    यूपी में अस्तित्व बचाने में विफल हुए छोटे राजनैतिक दल

    इस चुनाव में बड़े राजनैतिक दलों के साथ ही छोटे दलों की भी अग्नि परीक्षा थी। जिसमें ये दल बुरी तरह से विफल हुए हैं। यहां तक इन दलों को मिला वोट प्रतिशत इतना कम है कि इन राजनैतिक भविष्य पर संकट मंडराने लगा है। शिवपाल सिंह की पार्टी प्रसपा इस बात को लेकर खुश जरूर हो सकती है कि उसने समाजवादी पार्टी का वोट काटा और दो सीटों पर वह एसपी की हार का बड़ा कारण बनी।

  • Tipu could not become sultan, last 14 years party has shrunk in 5 from 35 seatsTipu could not become sultan, last 14 years party has shrunk in 5 from 35 seats

    NewsMay 25, 2019, 1:21 PM IST

    टीपू नहीं बन पाए सुल्तान, 14 साल में 35 सीटों से 5 पांच सीटों पर सिमटी पार्टी

    अगर देखें तो मुलायम की तरफ अखिलेश में वो करिश्मा भी नहीं दिखाई दे रहा है, जिसके बलबूते एसपी ने यूपी और दिल्ली की सत्ता पर राज किया। फिलहाल अब अखिलेश के नेतृत्व में सवाल उठने शुरू हो गये हैं। हालांकि मुलायम सिंह की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही मुलायम अखिलेश को नसीहत देंगे। हालांकि मुलायम तो पहले ही अखिलेश को गठबंधन न करने की सलाह दे चुके हैं। 

  • Verdict 2019: BJP thwart the threats from SP-BSP-RLD Mahagathbandhan in Uttar PradeshVerdict 2019: BJP thwart the threats from SP-BSP-RLD Mahagathbandhan in Uttar Pradesh

    NewsMay 24, 2019, 6:50 PM IST

    पश्चिमी यूपी में खुद को 'झटके' से बचाकर भाजपा ने तोड़ा महागठबंधन का चक्रव्यूह

    यूपी में सपा-बसपा-रालोद के महागठबंधन का प्रयोग मनमाफिक नतीजे नहीं दे पाया।  एक-दूसरे को अपना वोट ट्रांसफर कर भाजपा का सियासी मंसूबा तोड़ने का दावा करने वाली सपा-बसपा अपना ही वोट प्रतिशत गंवा बैठी। वहीं लगातार दूसरी बार रालोद अपना प्रत्याशी लोकसभा में पहुंचाने में नाकाम रही।

  • BJP gradually gains support from all quarter ends caste politics in Uttar Pradesh, stunned SP-BSP MahagathbandhanBJP gradually gains support from all quarter ends caste politics in Uttar Pradesh, stunned SP-BSP Mahagathbandhan

    NewsMay 24, 2019, 4:01 PM IST

    चुपचाप भाजपा बढ़ा रही थी जनाधार, भांपने में नाकाम रहे सपा-बसपा

    साल 2009 के लोकसभा चुनाव में 17.5 प्रतिशत वोट मिले थे। तब पार्टी 10 सीट जीतने में सफल रही थी। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 42.63 प्रतिशत वोट और 71 सीट जीतकर विपक्ष को चौंका दिया था। 

  • Akhilesh Yadav neglected Mulayam singh advice twice, know what advice given mulayamAkhilesh Yadav neglected Mulayam singh advice twice, know what advice given mulayam

    NewsMay 24, 2019, 10:40 AM IST

    पिता की सलाह न माननी महंगी पड़ी टीपू को, जानें क्या सलाह दी मुलायम ने

    फिलहाल अब करारी हार के बाद एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव को पार्टी के अंदर और बाहर दोनों ही मोर्चों पर अकेले लड़ना होगा। परिवार में अब उनके खिलाफ बगावत हो सकती है। मुलायम भी उनसे पार्टी के अध्यक्ष के पद को छोड़ने के लिए कह सकते हैं। असल में 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले एसपी ने कांग्रेस से गठबंधन किया था, जबकि मुलायम सिंह यादव इसके खिलाफ थे। विधानसभा चुनाव में एसपी सिमट कर 47 सीटों पर पहुंच गयी जबकि कांग्रेस को महज 9 सीटें मिली थी।