देश में 31.6 लाख लोग क्वारंटाइन, यूपी में सबसे ज्यादा

Published : Jul 17, 2020, 08:44 PM IST
देश में 31.6 लाख लोग क्वारंटाइन, यूपी में सबसे ज्यादा

सार

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देशभर में सबसे ज्यादा लोगों को उत्तर प्रदेश में क्वारंटिन किया गया है। उसके बाद महाराष्ट्र का स्थान है। उत्तर प्रदेश में 11 लाख से अधिक लोग क्वारंटिन किए गए हैं। 

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है और राज्य में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं देश भर में 31.6 लाख लोग क्वारंटाइन सेंटरों में अपना इलाज करा रहे हैं। वहीं अब तक देशभर में 10 लाख से अधिक लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। वहीं अब देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 103832 हो गई है और वहीं अब तक तक 25,602 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देशभर में सबसे ज्यादा लोगों को उत्तर प्रदेश में क्वारंटिन किया गया है। उसके बाद महाराष्ट्र का स्थान है। उत्तर प्रदेश में 11 लाख से अधिक लोग क्वारंटिन किए गए हैं। महाराष्ट्र में 7.27 लाख, गुजरात में 3.25 लाख और ओडिशा में 2.4 लाख लोगों को राज्य सरकार ने क्वारंटिन किया है। असल में राज्य में कोरोना संक्रमण का का प्रसार रोकने, बगैर लक्षण वाले एवं हल्के लक्षण वाले तथा संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने वाले लोगों को क्वारंटिन किया गया है।

वहीं उत्तर प्रदेश और असम में जिन लोगों में इस तरह के लक्षण पाए गए हैं उन्हें घरों में क्वारंटिन की इजाजत नहीं हैं। वहीं हरियाणा में 49,907 , तमिलनाडु में 41,0621 और पंजाब में 25,307 लोगों को क्वारंटिन किया गया है। जबकि झारखंड में 24,497, कर्नाटक में 17,858, दिल्ली में 14,596 और असम में 8,799 लोग क्वारंटिन में हैं। असल में कई राज्यों में प्रवासी लोग पहुंचे हैं और राज्य सरकारों ने उन लोगों को क्वारंटिन सेंटरों में रखा है। क्वारंटिन की अवधि समाप्त होने के बाद इन लोगों को अपने घरों को जाने की अनुमति है।

देश में दस लाख पार हुए संक्रमित

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में इजाफा हो रहा है और अब देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 103832 हो गई है और वहीं अब तक तक 25,602 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है। महाराष्ट्र में देश में सर्वाधिक कोरोना संक्रमित राज्य है और राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 2,84,281 है जबकि 1,56,369 मामलों के साथ तमिलनाडु दूसरे स्थान पर है। जबकि दिल्ली में कुल 1,18,645 मामले सामने आए हैं। वहीं कर्नाटक में 51,422, गुजरात में 45,481, उत्तर प्रदेश में 43,441 मामले दर्ज किए गए हैं।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: Skyera Airhostess Training Institute के छात्रों को मिला Hospitality Industry का प्रैक्टिकल अनुभव
CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट