कोरोना वायरस के एपिसेंटर बने ये पांच राज्य, पांच राज्यों में हैं साठ फीसदी मरीज

Published : Apr 10, 2020, 12:31 PM IST
कोरोना वायरस के एपिसेंटर बने ये पांच राज्य, पांच राज्यों में हैं साठ फीसदी मरीज

सार

अगर देखें पांच राज्य देश में कोरोना वायरस के एपिसेंटर बने हुए हैं। देश के 59 प्रतिशत मामले इन्हीं पांच राज्यों से हैं जबकि होने वाली मौत 64 प्रतिशत है।  

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मामले 6,412 तक पहुंच गए हैं। देश में स्थिति खराब हो रही है। वहीं कोरोना पीड़ितों की मौत के आंकड़े में भी इजाफा होता जा रहा है। अगर देखें पांच राज्य देश में कोरोना वायरस के एपिसेंटर बने हुए हैं। देश के 59 प्रतिशत मामले इन्हीं पांच राज्यों से हैं जबकि होने वाली मौत 64 प्रतिशत है।

देश के पांच राज्य महाराष्ट्र, दिल्ली, तमिलनाडु, राजस्थान और तेलंगाना देश में कोरोनावायरस के केंद्र बने हुए हैं। अभी तक सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से हैं। राज्य में 1364 मामले सामने आए हैं वहीं 97 मौतें राज्य में कोरोना वायरस के कारण हुई हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में अब तक कुल 6,412 लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। महाराष्ट्र, दिल्ली, तमिलनाडु, राजस्थान और तेलंगाना जैसे राज्य हॉटस्पॉट के रूप में उभरे हैं। इन पांच राज्यों में भारत के 59 प्रतिशत मामले हैं। वहीं मौत की हिस्सेदारी इन राज्यों में 64 प्रतिशत है।

महाराष्ट्र।

महाराष्ट्र आज देश का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट है। राज्य में अभी तक 1,364 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं राज्य में अब तक 97 लोगों की मौत हो गई है। 

तमिलनाडु।

महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा मामले तमिलनाडु में हैं। राज्य में अभी तक 834 मामले सामने आए हैं। इसके सात ही राज्य में अभी तक 21 लोगों की मौत कोरोना के कारण हुई है।

दिल्ली।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी कोरोना के मामलों में तेजी आई है और देश में ये तीसरा बड़ा राज्य हैं जहां कोरोन वायरस के मामले सबसे ज्यादा हैं। दिल्ली में अब तक 720 मामले सामने आए हैं वहीं 12 की मौत वायरस के कारण हुई हैं।

राजस्थान।

राजस्थान में अभी तक 463 मामले सामने आए हैं।  राज्य ने पिछले एक सप्ताह में नए मामलों में वृद्धि देखी है। राज्य में अभी  तक 21 लोग ठीक हो चुके हैं।

तेलंगाना।

तेलंगाना भारत में पांचवा राज्य है जहां कोरोना वायरस से पीड़ितों की संख्या सबसे ज्यादा है। राज्य में अभी तक 442 मामले दर्ज किए गए थे।


 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: Skyera Airhostess Training Institute के छात्रों को मिला Hospitality Industry का प्रैक्टिकल अनुभव
CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट