Congress President
(Search results - 48)News14, Sep 2019, 8:13 AM IST
कांग्रेस नेता का तंज, लल्लू-पंजू हो जाएगी पार्टी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के प्रदर्शन को लेकर काफी नाराज हैं। लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद प्रियंका ने ये नाराजगी जाहिर भी कर दी थी। क्योंकि जब से प्रदेश की कमान राज बब्बर को दी है तब से पार्टी का प्रदर्शन प्रदेश में गिरता जा रहा है। लिहाजा अब कांग्रेस किसी नए नेता को प्रदेश की कमान सौंपने की तैयारी में है। इसके लिए अभी तक कई नेताओं के नाम चर्चा में आए हैं लेकिन पार्टी ने किसी भी नाम पर सहमति नहीं बनी है।
News4, Sep 2019, 4:30 PM IST
तो क्या ज्योतिरादित्य सिंधिया को हाशिए पर डाल रहा है कांग्रेस आलाकमान?
मध्य प्रदेश में कांग्रेस आलाकमान ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को एक बार फिर से झटका दे दिया है। कांग्रेस सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर फिलहाल कोई नियुक्ति नहीं होगी। मुख्यमंत्री कमलनाथ ही प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष बने रहेंगे। सिंधिया ने मध्य प्रदेश कांग्रेस पर काबिज होने के लिए अपनी तरह से हर संभव कोशिश की थी। लेकिन यह असफल रही। जिसे देखकर लगता है कि कांग्रेस में ज्योतिरादित्य सिंधिया को तेजी से हाशिए पर भेजा जा रहा है।
News4, Sep 2019, 10:09 AM IST
बैकफुट पर आए हुड्डा अभी नहीं होंगे बागी, शैलजा पर कांग्रेस खेल सकती है दांव
असल में हुड्डा को भी लग रहा है पार्टी से किनारा कर उनका राज्य में राजनैतिक वजूद उस तरह का नहीं होगा। जैसा कांग्रेस में रहकर उनका राजनैतिक कद बना है। लिहाजा हुड्डा अभी बैकफुट पर आ गए हैं। हुड्डा ने 18 अगस्त को रोहतक की रैली में एक कमेटी का गठन किया था जिसको ये अधिकार दिया गया था कि वह हुड्डा को लेकर ये फैसला करे कि उन्हें कांग्रेस में रहना चाहिए या फिर अपनी पार्टी बनानी चाहिए।
News26, Aug 2019, 8:15 AM IST
पाकिस्तान का 'परमाणु बम' बने राहुल गांधी, नापाक ने बनाया भारत के खिलाफ नया हथियार
अभी तक पाकिस्तान जिस साजिश में सफल नहीं हो सका था उसे राहुल गांधी के एक ट्वीट के जरिए एक बड़ा हथियार मिल गया है। अब वहां की सरकार संयुक्त राष्ट्र संघ में राहुल गांधी को भी हथियार बनाने की सोच रही है। पाकिस्तान की मीडिया में राहुल गांधी और उनके बयान छाए हुए हैं। राहुल गांधी समेत विपक्ष के 11 नेताओं का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को घाटी का दौरा करने श्रीनगर पहुंचा था।
News1, Aug 2019, 9:23 PM IST
भाजपा ने धीरे से दिया कांग्रेस को एक और झटका, इस ट्रस्ट से बाहर होंगे कांग्रेस अध्यक्ष
केन्द्र सरकार का कहना है कि जलियांवाला बाग एक राष्ट्रीय स्मारक है और इसका किसी भी राजनैतिक दल से कोई संबंध नहीं है। ऐसे में राजनीतिक दल के अध्यक्ष को इसका ट्रस्टी बनाए जाने का कोई औचित्य नहीं होना चाहिए। हालांकि सामाजिक और सांस्कृतिक संगठन काफी पहले से इसकी मांग कर रहे हैं। हालांकि इसके पीछे कांग्रेस के तर्क है कि आजादी की लड़ाई में पार्टी का अहम योगदान है।
News17, Jul 2019, 2:19 PM IST
अध्यक्ष तलाशने के कांग्रेसी नाटक का पटाक्षेप, प्रियंका गांधी वाड्रा को ही सौंपी जा सकती है पार्टी की कमान
देश की सबसे पुरानी कांग्रेस पार्टी को गांधी परिवार के अलावा कहीं और ठिकाना नहीं मिल रहा है। लोकसभा चुनाव 2019 के समापन के साथ ही कांग्रेस नेताओं ने नया अध्यक्ष चुनने के लिए जबरदस्त कवायद का नाटक किया। लेकिन घूम फिर कर वह सभी गांधी परिवार पर ही भरोसा जताने के लिए मजबूर हैं। कांग्रेस के दो बड़े नेताओं ने अध्यक्ष पद के लिए 'मिशन प्रियंका' का आगाज कर दिया है।
News7, Jul 2019, 6:06 PM IST
राहुल गांधी के करीबी दे रहे हैं इस्तीफे, ज्योतिरादित्य सिंधिया के बाद अब मिलिंद देवड़ा ने दिया इस्तीफा
कांग्रेस ने अभी तक राहुल गांधी का इस्तीफे का मंजूर नहीं किया है। लेकिन राहुल के करीबी माने जाने वाले नेताओं ने इस्तीफा देना शुरू कर दिया है। आज मध्य प्रदेश के कांग्रेस के दिग्गज नेता और पार्टी महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस्तीफा दे दिया है। सिंधिया को लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया था।
News3, Jul 2019, 7:10 PM IST
आखिर किन परिस्थितियों में राहुल गांधी ने दिया इस्तीफा? अब क्या करेगी कांग्रेस? जानिए यहां
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आखिरकार इस्तीफा दे ही दिया। वह लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिली करारी हार के बाद से ही इस्तीफा देना चाह रहे थे। लेकिन बहुत विचार विमर्श के बाद राहुल ने आखिरकार आज अपना इस्तीफा सौंप ही दिया। उन्होंने इसके साथ एक खुला पत्र भी लिखा है। आईए आपको बताते हैं कि राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद अब क्या करने वाली है कांग्रेस पार्टी?
News3, Jul 2019, 6:55 PM IST
राहुल गांधी अब नहीं रहे कांग्रेस के अध्यक्ष, कतार में तीन नाम पर फैसला किसी पर नहीं
राहुल गांधी ने इस्तीफे की गेंद अन्य लोगों की तरफ डालते हुए लिखा है कि पार्टी में कई और लोगों को इस हार की जिम्मेदारी लेनी होगी। हालांकि उन्होंने साफ कहा कि एक अध्यक्ष के तौर पर वो किसी अन्य को दोषी नहीं ठहरा सकते हैं। राहुल गांधी का इशारा खासतौर से कांग्रेस शासित मुख्यमंत्रियों पर पर है। जहां कांग्रेस की सत्ता होने के बावजूद कांग्रेस सीटें जीतने में कामयाब नहीं हो पायी।
News15, Jun 2019, 12:25 PM IST
कांग्रेस की हो गई है ऐसी बुरी हालत की कोई नेतृत्व संभालने के लिए नहीं है तैयार
लोकसभा चुनाव 2019 में बुरी तरह मात खाने के बाद कांग्रेस पार्टी की हालत ऐसी हो गई है कि कोई उसका नेतृत्व संभालने के लिए भी तैयार नहीं हो रहा है। बताया जा रहा है कि दो वरिष्ठ नेताओं को कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने का प्रस्ताव दिया गया था। लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया।
News28, May 2019, 7:46 PM IST
राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश कांग्रेस के लिए आत्मघाती होगी : लालू प्रसाद
आरजेडी सुप्रीमो ने कहा, कांग्रेस के किसी भी नए अध्यक्ष को राहुल गांधी व संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी की कठपुतली के तौर पर देखा जाएगा और यह धारणा अगले आम चुनावों तक बनी रहेगी।
News8, May 2019, 12:10 PM IST
‘खेद’ से ‘माफी’ तक राहुल गांधी की छीछालेदर
‘चौकीदार .... है’ के बयान पर सुप्रीम कोर्ट को राजनीति में खींचने वाले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भारी बेइज्जती हुई। राहुल गांधी ने पहले तो ‘खेद’ व्यक्त करके सुप्रीम कोर्ट को गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन अदालत के सामने उनकी चालाकी काम नहीं आई और अब उन्हें बिना शर्त माफी मांगनी ही पड़ी।
News2, May 2019, 1:13 PM IST
राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट
यूनाइटेड हिंदू फ्रंट के जयभगवान गोयल और हिंदू महासभा के चंद्रप्रकाश कौशिक ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका। गृह मंत्रालय पहले ही जारी कर चुका है नोटिस।
News30, Apr 2019, 6:18 PM IST
केजरीवाल के रास्ते पर राहुल गांधी, 'शास्त्री भवन में लगी आग को भी बता दिया साजिश'
आम आदमी पार्टी के नेता केजरीवाल अपने विरोधियों पर 'बेबुनियाद आरोप' लगाने की रणनीति इस्तेमाल करने के लिए जाने जाते हैं। इसके चलते केजरीवाल और उनके साथियों को केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली और नितिन गडकरी से 'झूठे आरोपों' के लिए कोर्ट में माफी भी मांगनी पड़ी है।
News30, Apr 2019, 3:37 PM IST
ब्रिटिश नागरिकता विवादः भाजपा ने पूछा, 'राहुल लंदन के हैं या लुटियंस वाले', प्रियंका बोली, 'क्या बकवास है'
भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने गृह मंत्रालय को एक चिट्ठी लिखकर राहुल गांधी के ब्रिटिश नागरिक होने का दावा किया है। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष को गृह मंत्रालय ने नोटिस जारी किया है।