Devendra Fadnavis
(Search results - 35)NewsMar 30, 2024, 3:28 PM IST
Lok Sabha Elections 2024: महाराष्ट्र कांग्रेस को एक और झटका...इस दिग्गज नेता की बहू BJP में हुई शामिल
महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। यहा से पूर्व लोकसभा स्पीकर और कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल की बहू अर्चना पाटिल चाकुरकर 30 मार्च को बीजेपी में शामिल हो गईं। अर्चना पाटिल उदगीर में लाइफकेयर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की चेयरपर्सन हैं।
NewsFeb 25, 2024, 9:25 PM IST
मराठा आरक्षण के अगुवा मनोज जरांगे ने कहा, "मुझे मारना चाहते है देवेंद्र फडणवीस"
मराठा आरक्षण के अगुवा मनोज जरांगे पाटिल ने कहा कि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस उन्हें मारना चाहते हैं। इसलिए वह महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के आवास के बाहर प्रदर्शन करेंगे।
NewsAug 14, 2020, 2:17 PM IST
बिहार विधानसभा चुनाव में हुई फडणवीस की एंट्री, भाजपा देगी बड़ी जिम्मेदारी
राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारी तेज कर दी है और उसने स्थानीय स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं से मौजूदा विधायकों का फीडबैक भी लिया है। वहीं चुनाव के लिए टिकट मांगने वाले स्थानीय नेताओं की भी जानकारी जुटाकर आलाकमान को भेजी है।
NewsJan 21, 2020, 7:42 AM IST
दूर हुई पंकजा मुंडे की नाराजगी, नड्डा को दी बधाई
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बाद से ही भाजपा नेता और पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे पार्टी से नाराज चल रही थी। असल में विधानसभा चुनाव में पंकजा को उन्हीं के चचेरे भाई और महाराष्ट्र सरकार के मंत्री धनंजय मुंडे हरा दिया था। पंकजा का आरोप है कि पार्टी के एक गुट ने उन्हें हराने अहम भूमिका निभाई थी।
NewsJan 3, 2020, 7:43 AM IST
महाराष्ट्र भाजपा में खुलकर आई कलह, खडसे बोले टिकट काटने में फडणवीस का हाथ
भाजपा में पिछले दो महीने से ही कलह उभर कर आ रही है। वहीं राज्य में सरकार न बनाने के बाद कई नेता खुलकर सामने आ रहे थे, हालांकि किसी ने नाम को सार्वजनिक नहीं किया था। लेकिन खडसे ने नाम जगजाहिर कर इस कलह को सार्वजनिक कर दिया है। खडसे ही नहीं पंकजा मुंडे ने भी आरोप लगाए थे कि उन्हें हराने में पार्टी के नेताओं का हाथ रहा है और उन्हें परोक्ष तौर पर फडणवीस पर निशाना साधा।
NewsDec 12, 2019, 6:47 PM IST
पंकजा मुंडे का दावा नहीं छोड़ रही हैं पार्टी, लेकिन रैली से गायब रहे भाजपा के झंडे
विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद पार्टी से नाराज चल रही पकंजा ने पार्टी के कार्यक्रमों से दूरी बना कर रखी है। वह पिछले दिनों हुए राज्य में हुए सियासी ड्रामे से भी दूर रही। असल में पंकजा को उनके चचेरे भाई धनंजय मुंडे ने चुनाव में शिकस्त दी है।
NewsDec 8, 2019, 1:35 PM IST
अजित पवार का भाजपा को समर्थन देना शरद पवार की थी साजिश, देवेंद्र फडणवीस ने किया खुलासा
पहली बार राज्य में सरकार बनाने के लिए अजीत पवार के समर्थन पर भाजपा नेता ने कहा कि अजीत पवार ने उन्हें भरोसा जताया था कि उनके पास 54 विधायकों का समर्थन है और उन्होंने कुछ विधायकों की बातचीत भी कराई थी। फडणवीस ने कहा कि अजित पवार का दावा था कि उनके इस फैसले की जानकारी एनसीपी प्रमुख शरद पवार को भी है। क्योंकि वह नहीं चाहते हैं कि राज्य में अस्थिर सरकार बने।
NewsDec 1, 2019, 7:28 PM IST
सरकार जाने के बाद महाराष्ट्र भाजपा में होने वाली है बगावत, कुछ यूं मिल रहे हैं संकेत
राज्य में भाजपा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। राज्य में शिवसेना ने भाजपा के साथ गठबंधन खत्म कर कांग्रेस और एनसीपी के साथ सरकार बनाई है। वहीं राज्य में भाजपा द्वारा अजित पवार के साथ जाने के खिलाफ भी एक वर्ग खुलकर विरोध कर रहा है। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एकनाथ खड़से ने अजित पवार के साथ हाथ मिलाने के लिए पूर्व सीएम देवेन्द्र फडणवीस की जमकर आलोचना की। खड़से को पार्टी ने विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया।
NewsNov 28, 2019, 9:42 AM IST
सत्ता जाने के बाद अब महाराष्ट्र में अलग थलग पड़ने लगे हैं फडणवीस
हालांकि इसकी संभावना पहले से ही थी कि राज्य में अब फडणनीस के खिलाफ आवाज उठेंगी और आज ही एकनाथ खड़से ने इसकी शुरूआत कर दी है। खड़से को फडणवीस का विरोधी माना जाता है और वह भाजपा के राज्य ईकाई के अध्यक्ष भी रह चुके हैं और देवेन्द्र फडणवीस सरकार में राजस्व मंत्री थी। लेकिन उनके विभाग में हुए घोटाले के कारण उन्हें कैबिनेट मंत्री के पद से हटा दिया गया था। राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया था।
NewsNov 26, 2019, 7:45 PM IST
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे से संविधान दिवस कार्यक्रम तक, देखिए माय नेशन के 100 सेकेंड्स में
महाराष्ट्र में फ्लोर टेस्ट से एक दिन पहले एक घंटे के भीतर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उप-मुख्यमंत्री अजित पवार ने पद से इस्तीफा दे दिया
NewsNov 26, 2019, 2:58 PM IST
किस्सा कुर्सी का: संविधान दिवस पर आया है कोर्ट का सुप्रीम फैसला, फडणवीस को मिला कल शाम तक समय
सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र की देवेन्द्र फडणनीस सरकार को आदेश दिया कि वह कल शाम को पांच बजे तक सदन में अपना बहुमत साबित करे। ये एक तरह से भाजपा के लिए बड़ा झटका है। कोर्ट ने कहा कि इस टेस्ट का लाइव टेलीकास्ट और वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जाए। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्य स्थापित करने के लिए कोर्ट हैं। कोर्ट ने साफ किया कि बहुमत के दौरान सदन की वीडियो रिकॉर्डिंग और लाइव टेलीकास्ट हो।
NewsNov 25, 2019, 7:56 PM IST
देवेंद्र फडणवीस की मीटिंग से गायब रहे डिप्टी सीएम अजित पवार, जानें क्या है इसके मायने
महाराष्ट्र में राज्यपाल की हरी झंडी मिलने के बाद राज्य में देवेन्द्र फडणवीस सरकार ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। राज्यपाल ने नई सरकार को 30 नवंबर तक समय समय दिया है। जिसमें भाजपा को अपना सदन में बहुमत साबित करना करना है। हालांकि शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी ने इसके लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। जिस पर सुनवाई मंगलवार को होगी।
NewsNov 24, 2019, 9:22 AM IST
पीएम की बधाई में छिपा है महाराष्ट्र में सरकार के बहुमत का खेल!
असल में महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन की सियासी बाजी फिर उलझ कर रह गई है। राज्य में भाजपा ने एनसीपी के बागी अजित पवार के साथ मिलकर सरकार बना ली है और राज्यपाल ने उन्हें 30 नवंबर का समय दिया है। जिसमें उन्हें सदन के भीतर बहुतम साबित करना है। राज्य में हुए इस सियासी घटनाक्रम के बाद शनिवार को एनसीपी के बागी विधायक शरद पवार के पास लौट कर चले आए थे।
NewsNov 23, 2019, 10:58 AM IST
महाराष्ट्र में सदमे में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस, भाजपा के झटके से सुन्न हुई पवार की 'पॉवर'
महाराष्ट्र में भाजपा की चाल से शिवसेना-कांग्रेस और एनसीपी हैरान हैं। इस राजनीति का तोड़ कैसे निकाला जाए। इसका सूत्र और मंत्र किसी के पास नहीं है। हर कोई इस घटनाक्रम को लेकर सकते हैं। शिवसेना को आज उम्मीद थी कि वह राज्य में सरकार बनाएगी और पहली बार राज्य में ठाकरे परिवार का नेता सीएम बनेगा। वहीं शिवसेना अपने राजनैतिक अस्तित्व के लिए विरोधी दलों के साथ हाथ मिला रही थी।
NewsNov 9, 2019, 8:59 PM IST
महाराष्ट्र में नहीं लगा राष्ट्रपति शासन, राज्यपाल ने भाजपा को दिया सरकार बनाने का न्योता
बहरहाल राज्यपाल ने भाजपा विधायक दल के नेता देवेन्द्र फडणवीस को 11 नवंबर को विधानसभा में बहुमत साबित करने का आदेश दिया है। हालांकि अभी तक राज्य में भाजपा के पास बहुमत का आंकड़ा नहीं है। क्योंकि शिवसेना से मिलकर चुनाव लड़ने वाली भाजपा के पास महज 105 विधायक हैं जबकि शिवसेना के पास 56 विधायक हैं। वहीं कांग्रेस के 44 और एनसीपी के पास 54 विधायक हैं। शिवसेना फिलहाल मुख्यमंत्री के पद के लिए अड़ी है।