Hemant Soren
(Search results - 26)NewsFeb 10, 2020, 10:05 AM IST
हार के बावजूद सीएम बंगले का मोह नहीं छोड़ पा रहे हैं भाजपा के 'दास'
राज्य में दो महीने पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा की अगुवाई में कांग्रेस और राजद की सरकार बन चुकी है। जबकि हेमंत सोरेन राज्य के सीएम के तौर पर शपथ लेने के बाद कैबिनेट का विस्तार कर चुके हैं। लेकिन राज्य के पूर्व सीएम रघुवर दास का अपने सरकारी बंगले से मोह नहीं छूट रहा है। लिहाजा उन्होंने राज्य सरकार से सरकारी बंगला आवंटित करने को कहा है।
NewsFeb 6, 2020, 11:28 AM IST
सोरेन सरकार ने राज्य में बंद की कई स्कीमों, श्वेत पत्र जारी करेगी सरकार
झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के बाद धन की कमी के कारण झारखंड में गैर-जरूरी योजनाएं बंद होने की संभावना है। इन योजनाओं के राज्य की पूर्व भाजपा सरकार ने शुरू किया था। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य की वित्तीय स्थिति खराब है और जल्द ही इसके लिए एक श्वेत पत्र जारी किया जाएगा ताकि जनता जान सकें कि उनकी सरकार को पिछले शासन से किस तरह की आर्थिक स्थिति मिली।
NewsJan 30, 2020, 7:41 AM IST
झारखंड कैबिनेट में हुआ विभागों का बंटवारा हेमंत के पास गृह तो उरांव को मिला वित्त
राज्य में मंगलवार को ही सात विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी और नियमों के मुताबिक राज्य में 12 मंत्री हो सकते हैं। गौरतलब है कि राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में जेएमएम और कांग्रेस गठबंधन ने भाजपा को सत्ता से बाहर किया था।
NewsJan 25, 2020, 7:47 AM IST
झारखंड में सरकार बनते ही बढ़ने लगी हैं सोरेन सरकार की मुसीबतें
बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस उसके विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही है। हालांकि दो दिन पहले जेवीएम के दो विधायक दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मिल चुके हैं। जिसके बाद ये तय हो गया था कि जेवीए में टूट हो सकती है।
NewsJan 24, 2020, 8:17 AM IST
आज होगा झारखंड में हेमंत कैबिनेट का विस्तार, आठ विधायकों बन सकते हैं मंत्री
कांग्रेस और जेएमएम में कैबिनेट विस्तार को लेकर फैसला नहीं हो पा रहा था। क्योंकि कांग्रेस राज्य में अपने ज्यादा विधायकों के लिए कैबिनेट का पद चाहती थी। यही नहीं कांग्रेस राज्य में उपमुख्यमंत्री का भी पद चाहती थी। जिसके बारे में कहा जा रहा है कि दोनों में सहमति बन गई है। वहीं पिछले दिनों राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से भी मुलाकात की थी।
NewsJan 24, 2020, 7:55 AM IST
झारखंड में सीएए समर्थकों पर पथराव और हमला, उपद्रवियों ने लगाई आग
नागरिकता कानून के समर्थन में पूरे देश में रैलियों और प्रदर्शनों का आयोजन किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी जहां इसके लिए जन जागरण अभियान चला रही है तो वहीं कई सामाजिक संगठन भी इस कानून के लिए जनता को जागरूक कर रहे हैं। लिहाजा झारखंड के लोहरदगा जिले में इस कानून के समर्थकों ने जुलूस निकाला तो इसका विरोध करने वालों ने समर्थकों पर पथराव शुरू कर दिया।
NewsJan 22, 2020, 7:56 AM IST
झारखंड के पत्थलगड़ी में आंदोलन का विरोध करने पर 7 लोगों की बेरहमी से हत्या, जांच शुरू
कुछ दिन पहले ही बुरुगुलीकेरा गांव में पत्थलगड़ी आंदोलन से जुड़े लोगों ने एक बैठक की थी। जिसमें कुछ लोगों ने पत्थलगड़ी आंदोलन का विरोध किया था। इसको लेकर दो गुट बन गए थे और आपस में ही भिड़ने लगे थे थे। हालांकि कुछ ने बीच बचाव कर मामले को शांत कर दिया था। हालांकि दिनों गुटों में मारपीट भी हुई थी।
NewsJan 19, 2020, 9:05 AM IST
क्या महाराष्ट्र की तरह झारखंड में फंसा कैबिनेट विस्तार का पेंच
जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उनके साथ ही तीन अन्य विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी। जिसे एक कांग्रेस और एक राजद का विधायक था। राज्य में जेएमएम, कांग्रेस और राजद ने मिलकर चुनाव लड़ा था। चुनाव में इन तीन दलों के गठबंधन ने सत्ताधारी भाजपा को पटखनी दी थी। राज्य में जेएमएम की अगुवाई में गठबंधन सरकार बने 18 दिन गुजर हुए हैं, लेकिन अभी तक कैबिनेट विस्तार नहीं हो सका है।
NewsDec 29, 2019, 8:55 AM IST
मांझी ने दिया ओवैसी को झटका, सियासी जमीन बचाने को लिया यू टर्न
हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने एआईएमआईएम प्रमुख असदु्द्दीन औवेसी को बड़ा झटका दिया है। मांझी को आज ओवैस की रैली में हिस्सा लेने जाना था लेकिन ऐन मौके पर उन्होंने रैली से किनारा कर लिया है। मांझी रैली के बजाए झारखंड में हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शरीक होंगे।
NewsDec 28, 2019, 6:31 AM IST
हेमंत सोरेन के जरिए गांधी परिवार ने उद्धव ठाकरे को बताई हैसियत, क्या हैं कारण
रांची में रविवार को मोरहाबादी मैदान में सोरेन सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। सोरेन राज्य के ग्यारहवें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। इस समारोह में कई हस्तियों और देश के दिग्गज राजनेताओं के शामिल होने की उम्मीद की जा रही है। लेकिन आम तौर पर शपथग्रहण समारोह से दूरी बनाने वाली सोनिया गांधी भी इस में हिस्सा ले सकती हैं। जबकि इस महीने महाराष्ट्र की ठाकरे सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में सोनिया गांधी ही नहीं बल्कि गांधी परिवार का कोई सदस्य शामिल नहीं हुआ था।
NewsMar 2, 2019, 12:27 PM IST
झारखंड में महागठबंधन की रैली में दिखेगी विपक्षी एकजुटता, जानें क्यों हेमंत सोरेन रहेंगे रैली से दूर
झारखंड के राजधानी रांची में आज विपक्षी दल मंच पर अपनी एकता दिखाएंगे। राज्य में सभी विपक्षी दलों के बीच आगामी लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन बन जाने के बाद पहली बार रैली हो रही है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी इस रैली में मौजूद रहेंगे। लिहाजा आज की ये रैली काफी अहम मानी जा रही है।