NationJan 29, 2020, 9:30 AM IST
एक समलैंगिक जोड़े ने केरल उच्च न्यायालय में एक रिट याचिका दायर की है, जिसमें कहा गया है कि विशेष विवाह अधिनियम के प्रावधान भेदभावपूर्ण हैं, क्योंकि इसमें समलैंगिक विवाह के पंजीकरण की अनुमति नहीं दी गई है। यह याचिका निकेश उषा पुष्करन और सोनू एम एस द्वारा संयुक्त रूप से दायर की गई थी। इन्होंने जुलाई 2018 में गुरुवायुरप्पन मंदिर में एक-दूसरे को अंगूठियां पहना कर शादी की थी और उन्हें अपने परिवार का समर्थन भी हासिल था। हालांकि, उनकी शादी अभी तक वैध नहीं मानी गई है।
NewsJan 27, 2020, 6:32 AM IST
केरल की सबसे पुरानी मस्जिदों में से एक तिरुवनंतपुरम के पलयम जुमा मस्जिद में काफी दिनों से गणतंत्र दिवस की तैयारी की जा रही थी। क्योंकि पहली बार केरल की मस्जिदों में तिरंगा फहराने का ऐलान किया गया था। जिसके बाद गणतंत्र दिवस के मौके पर मस्जिदों में तिरंगा फहराया गया है। कई मस्जिदों के परिसरों को केसरिया, सफेद और हरे रंग से सजाया गया था।
NewsJan 11, 2020, 2:34 PM IST
विपक्ष सहित पश्चिम बंगाल और केरल जैसे राज्यों में राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) पर जताए गए विरोध के बाद अब सरकार ने एक और पूर्व जनगणना स्कीम को अधिसूचित किया है जिसमें अनाज के उपयोग सहित घरेलू खपत का लेखा-जोखा रखा जाएगा। इस स्कीम के तहत देश की जनता के राशन और जरूरी चीजों के उपयोग की लिस्ट तैयार होगी।
NewsJan 8, 2020, 9:35 AM IST
सामान्य शिक्षा निदेशालय ने एक परिपत्र जारी किया है कि केरल के शिक्षा नियमों के अनुसार, सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूल या सरकार से अनुदान प्राप्त करने वाले स्कूल में या इसके आसपास के क्षेत्र में धार्मिक अनुष्ठानों में छात्रों को भाग लेने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता। इसके लिए छात्र के माता-पिता या अभिभावक की अनुमति जरूरी होगी।
NewsJan 4, 2020, 8:05 AM IST
माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में पीएफआई की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। क्योंकि देशभर में हुए विरोध प्रदर्शनों में पीएफआई की भूमिका के सबूत मिले हैं। नागरिकता संसोधन कानून को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हुए थे और हिंसा भी हुई थी। जिसमें कई लोगों की मौत हुई थी।
NewsDec 4, 2019, 9:32 AM IST
केरल की एक नन ने अपनी आत्मकथा में चर्च में पादरियों द्वारा ननों का यौन शोषण किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। सिस्टर लूसी कलप्परा ने आत्मकथा में लिखा है कि उन्हें कम से कम चार बार यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। सिस्टर लूसी कलप्परा रोमन कैथोलिक चर्च के अंतर्गत फ्रांसिस्कन क्लेरिस्ट कॉन्ग्रेगेशन की सदस्य थीं।
NewsOct 25, 2019, 5:26 PM IST
जानकारी के मुताबिक ओडिशा में हो रही भारी बारिश के चलते कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। बारिश का असर राज्य के ज्यादातर जिलों में पड़ा है। बारिश के कारण कई स्थानों पर जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। मौसम विभाग ने भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राज्य के दक्षिणी और मध्य तटवर्ती इलाकों में बीते दो दिन से लगातार भारी बारिश हो रही है।
NewsOct 21, 2019, 5:26 PM IST
केरल में बारिश एक बार फिर कहर बनकर लोगों पर गिर रही है। जबकि दो महीने पहले बारिश के कारण राज्य में बड़ा नुकसान हो चुका है। राज्य के ज्यादातर जिले बारिश के कारण बाढ़ की चपेट में आ गए थे। जिसके बाद राज्य में एक लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया था। हजारों लोग बेघर हो गए थे और बारिश के कारण नदियों का पानी शहरों में घुस गया था।
NewsSep 1, 2019, 12:40 PM IST
आरिफ मोहम्मद खान मुस्लिम समाज में फैली कुरीतियों को हटाने के सबसे बड़े पक्षधर माने जाते हैं। अपने विचार को समाज की बेहतरी के लिए खुलकर रखते हैं। लिहाजा तीन तलाक पर उन्होंने केन्द्र सरकार की तारीफ की जबकि राजीव गांधी सरकार के दौरान शाहबानो मामले में उन्हें राजीव गांधी के खिलाफ मोर्चा खोल लिया था। इसके बाद आरिफ ने राजीव कैबिनेट से इस्तीफा दिया था। हालांकि पिछले दिनों आरिफ को राज्यसभा में भेजे जाने की चर्चा चल रही थी। इसके लिए संघ तैयार था और भाजपा उन्हें राज्यसभा में भेज कर मुस्लिमों को संदेश देना चाहती थी।
NewsAug 26, 2019, 8:36 AM IST
जानकारी के मुताबिक 30 वर्षीय शिक्षक ने सातवीं में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया है। जिसके बाद छात्रा गर्भवती हो गई। फिलहाल इस मामले में आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और वह अभी फरार बताया जा रहा है।
NewsAug 22, 2019, 1:11 PM IST
पिछले कई दिनों से हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश काल बनी हुई है। उत्तरकाशी में बादल फटने से पिछले दो दिनों के दौरान 17 लोगों की जान चली गई वहीं हिमाचल प्रदेश में भी बारिश और भूस्खलन के कारण अब तक 27 लोगों की मौत होने की खबर है। मौसम विभाग ने इन दोनों राज्यों में अगले 24 घंटे को दौरान बारिश होने की आशंका जताई है। बारिश के कारण इन राज्यों में हजारों की संख्या में पर्यटक फंसे हुए हैं।
NationAug 13, 2019, 6:10 PM IST
ओडिशा, बंगाल, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात में बाढ़ और बारिश का कहर जारी है। इन राज्यों में आसमानी आफत के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 200 तक पहुंच गई है। इन पांचों राज्यों में रेल, सड़क और हवाई सेवा बुरी तरह प्रभावित हुई है।
TechAug 13, 2019, 4:00 PM IST
कृतज्ञ राष्ट्र हमारे देश के महान वैज्ञानिक डॉक्टर विक्रम साराभाई का जन्मशती वर्ष मना रहा है। वह भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक थे। उनका जन्म 12 अगस्त 1919 को अहमदाबाद में हुआ। विक्रम अंबालाल साराभाई भौतिक वैज्ञानिक और इंडस्ट्रीयलिस्ट थे जिन्होंने भारत में स्पेस रिसर्च की जरूरत समझी और न्यूक्लियर पावर विकसित करने में मदद की। उन्होंने विविध क्षेत्रों में अनेक संस्थाओं की भी स्थापना की। उनका देहांत 1971 में केरल के कोवलम में हुआ।
NewsAug 11, 2019, 11:49 AM IST
केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और गुजरात में बीते चार दिनों से बाढ़ के कारण हालत काफी खराब हैं। इन राज्यों में अभी तक 136 लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं उत्तराखंड और हिमाचल में भारी के कारण भूस्खलन हो रहा है और पर्यटक रास्तों में ही फंसे हुए हैं। जिन्हें वहां से निकालने के लिए राहत कार्य चल रहे हैं। देश के पहाड़ी राज्यों के साथ ही दक्षिणी राज्यों में बारिश के कारण लोगों को दिक्कतें बढ़ गई हैं।
NewsAug 10, 2019, 6:07 PM IST
केरल में बाढ़ से लोगों को बचाने के लिए बड़े स्तर पर राहत और बचाव कार्य चल रहे हैं। लेकिन राज्य के हालत काफी खराब हैं। केरल में बारिश और बाढ़ से 45 लोगों की मौत हो चुकी है और एक लाख से अधिक लोगों को राहत कैंप में पहुंचाया गया है। राज्य के मल्लपुरम में अब तक 10 और वायनाड में 9 लोगों की मौत हुई है। वहीं मल्लपुरम में भूस्खलन के कारण 30 परिवार लापता हैं। जिसका अभी तक कहीं पता नहीं है। राज्य में कई ट्रेनों को रद्द किया गया है।
क्या आप भी चूक रहे हैं मौका? 2030 तक NPS निवेश से बदल जाएगी रिटायरमेंट, जानिए फ्यूचर प्लानिंग
महज 699 रुपये में मिल रहा है Jio का 4G! फोन जानें फीचर्स और ऑफर्स
PM Kisan: 19वीं किस्त कल होगी जारी! कहीं आपका नाम लिस्ट से गायब तो नहीं? तुरंत करें चेक!
MSSC: महिला सम्मान योजना का सीक्रेट! 31 मार्च से पहले निवेश कर बनें भाग्यशाली
Post Office Special Scheme: हर दिन ₹70 बचाकर पाएं 15 साल में ₹6.78 लाख, जानें पूरी डिटेल