गुरुग्राम
(Search results - 61)NewsMar 17, 2024, 8:04 AM IST
Haryana News: ग्रुरूग्राम में महिला ने अंडे की भुंजिया नहीं बनाई तो लिव-इन पार्टनर ने दी खौफनाक सजा
हरियाणा के गुरुग्राम जिला पुलिस ने 16 मार्च को एक महिला के ब्लाइंड मर्डर की परत खोली, तो रोंगटे खड़े हो गए। उसे दर्दनाक मौत देने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका लिव-इन पार्टनर ही था। पेशे से राजगीर मिस्त्री पार्टनर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
NewsMar 11, 2024, 12:42 PM IST
Gurugram News: 59 साल की मां का 27 साल के बेटे ने चाकू से गोदकर किया कत्ल, वजह सुन सन्न रह गई पुलिस
गुरुग्राम के सेक्टर 48 पॉश अपार्टमेंट काॅप्लेक्स विपुल ग्रीन्स के टावर नंबर 3 में रानू शाह (59) अपने पति और 27 साल के बेटे अत्रिश शाह के साथ रहती थी। पुलिस ने बताया कि रानू शाह के पड़ोसियों ने रविवार की रात में फोन पर सूचना दी कि उसके अपार्टमेंट से धुंआ निकल रह है।
NewsMar 4, 2024, 6:50 PM IST
माउथ फ्रेशनर खाते ही मुंह से निकलने लगा खून! रेस्टॉरेंट में बिगड़ी कई लोगों की हालत
गुरुग्राम में एक रेस्टोरेंट में माउथ फ्रेशनर खाने के बाद पांच लोगों के मुंह से खून आने लगा और सब की हालत बिगड़ गई जिसके बाद पुलिस ने सभी को अस्पताल में एडमिट कराया और शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
NewsNov 21, 2023, 1:52 PM IST
गुरुग्राम की इस कंपनी ने World Cup 2023 में हार के बाद कर्मचारियों को दी 1 दिन की छुट्टी
गुरुग्राम बेस्ड एक कम्पनी ने अपने कर्मचारियों को एक दिन की छुट्टी दी है। ताकि उसके कर्मचारी विश्वकप 2023 के फाइनल में भारत की हार के सदमे से उबर सकें।
SpiritualityNov 1, 2023, 1:43 PM IST
Moon Rise 2023: Delhi NCR में इस समय होगा चांद का दीदार,जानें मुहूर्त
Karwa Chauth 2023 Moon Rise Time Delhi NCR: देशभर में करवाचौथ की धूम है। पति की दीर्घायु के लिए पत्नियों ने व्रत रखा है। ऐसे में आप भी जानिए कि आपके शहर Delhi NCR में चांद कितने बजे निकलेगा।
NewsAug 18, 2023, 2:51 PM IST
पत्नी की साड़ी चुराने के शक में चलाई दनादन गोलियां...युवक की मौत, नहीं मिली कोई भी साड़ी
हरियाणा के गुरुग्राम जिले के नाथूपुर गांव में साड़ी चोरी के मामले में कहासुनी के दौरान 29 वर्षीय पिंटू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी अजय सिंह (50 वर्ष)को अरेस्ट कर लिया है।
Motivational NewsAug 8, 2023, 4:35 PM IST
58 की उम्र में मॉडलिंग, लोगों ने कहा- दादी की उम्र में छोटे कपड़े पहनती हो..मुक्ता सिंह को नहीं पड़ा फर्क
58 साल की उम्र में मुक्ता सिंह ने घर की सारी जिम्मेदारियों को पूरा करके मॉडलिंग शुरू कर दिया। इस उम्र में लोग खुद को सीनियर सिटीजन समझने लगते हैं लेकिन मुक्ता ने अपने सपनों को उड़ान देना शुरू किया। उन्होंने बाजार मैगज़ीन के लिए मॉडलिंग किया,मुक्ता मशहूर डिजाइनर श्वेता कपूर के लिए मॉडलिंग कर रही है। मुक्ता के स्टाइलिश लुक को सोशल मीडिया पर लोग खूब पसंद करते हैं वहीं कुछ लोग हैं जो उन्हें अपशब्द भी कहते हैं।
Motivational NewsAug 7, 2023, 8:30 AM IST
पति का एक्सीडेंट, घर में आर्थिक तंगी फिर कैसे उर्वशी यादव ने खड़ा कर दिया करोड़ों का एम्पायर
उर्वशी यादव ने कभी सोचा नहीं था की एक दिन वह बिजनेसवुमन बन जाएगी। उनकी जिंदगी में किसी चीज की कमी नहीं थी। बेपनाह पैसा, प्यार करने वाला पति, सास ससुर और बच्चे लेकिन एक दिन उर्वशी के पति का एक्सीडेंट हुआ महीनों बिस्तर पर रहने के कारण घर में आर्थिक तंगी के हालात पैदा हो गए और ऐसे समय में उर्वशी ने छोले कुलचे का ठेला लगाकर घर को संभाला। आज गुरुग्राम में उर्वशी का फूड ट्रक चलता है उनके नाम का रेस्टोरेंट है।
Motivational NewsAug 3, 2023, 10:47 AM IST
कोविड ने छीनी नौकरी तो मां के साथ स्टार्ट किया बंगाली लव कैफे, अब साक्षी गुहा की मंथली कमाई है 3-4 लाख Rs.
मुश्किल वक़्त आपके हौसले की परीक्षा लेने आता है। जो इस परीक्षा में पास हो जाता है वही विनर होता है। बंगाली लव कैफे की ओनर साक्षी गुहा का मुश्किल वक़्त कोविड में आया जब उनकी नौकरी चली गई। साक्षी निराश हुई लेकिन अपनी मां के साथ मिलकर एक टिफिन सर्विस शुरू किया जो बाद में बंगाली लव कैफे के रूप में एक हिट स्टार्ट अप बन गया।
NewsAug 1, 2023, 7:39 PM IST
हरियाणा में हिंसा की आग, नूंह के बाद गुरुग्राम में बवाल
नूंह के बाद गुरुग्राम में हिंसा का असर देखने को मिला। बादशाहपुर में कई फूड स्टाल्स और रेस्टोरेंट में आग लगा दी गई।
NewsAug 1, 2023, 12:54 PM IST
हरियाणा में हुआ बवाल, आखिर कौन है जिम्मेदार ?
हरियाणा में गुरुग्राम से सटे नूंह में विहिप की ब्रजमंडल यात्रा के दौरा जमकर बवाल हुआ। हिंदू पक्ष औप विशेष समुदाय में जमकर पत्थरबाजी की गई और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गए। हिंसा में अभी तक 4 लोगों की मौत हो गई जबकि डीएसपी सहित 10 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी घायल हो गए।
Motivational NewsJul 31, 2023, 8:25 PM IST
ओलंपिक में मेडल लाना चाहते हैं ये नन्हे सितारे, इंटरनेशनल टूर्नामेंट में अवनि को गोल्ड-कृषिव ने भी छोड़ी छाप
गुरुग्राम के 9 वर्षीय अवनि दुआ और कृषिव गर्ग ने अल्माटी, कजाकिस्तान में आयोजित विश्व टेबल टेनिस (डब्ल्यूटीटी) यूथ कंटेंडर टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है। 25-28 जुलाई के बीच हुए टूर्नामेंट में अवनि ने स्वर्ण पदक जीता है, जबकि कृषिव क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे और प्रतियोगिता में पांचवें स्थान पर रहें।
Beyond NewsFeb 3, 2022, 8:22 PM IST
GOOD NEWS:अरावली जैव विविधता पार्क को मिली OECMs में जगह, 10 साल पहले यहां थीं खदानें; आज होती हैं रिसर्च
हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित अरावली जैव विविधता पार्क(Biodiversity Park) को इंटरनेशनल संस्था OECMs ने आधिकारिक मान्यता(recognition) दी है। यह किसी भी जैव विविधता पार्क के लिए गौरव की बात होती है। OECMs दुनियाभर में जैव विविधता को संरक्षित करने और उन्हें बढ़ाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों में को प्रोत्साहित करती है। अरावली पर्वत की बंजर जमीन में 200 प्रकार पेड़-पौधे खड़े करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पारिस्थिति विज्ञान शास्त्री( ecologist) विजय धस्माना(Vijay Dhasmana) ने शेयर की पूरी कहानी...
NewsJul 22, 2020, 11:57 AM IST
अकेले रहते हैं मां और भाई, लेकिन दिल्ली छोड़ गुरुग्राम में शिफ्ट होंगी प्रियंका गांधी
असल में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इस महीने के अंत तक नई दिल्ली के 35, लोधी एस्टेट स्थित सरकारी बंगला खाली करना है। लिहाजा कुछ समय के लिए प्रियंका गुरुग्राम के सेक्टर 42 स्थित डीएलएफ अरालिया वाले अपने मकान में शिफ्ट होंगी। मीडिया में जो खबरें आ रही हैं। प्रियंका गांधी कुछ ही समय के लिए गुरुग्राम वाले घर में रहेंगी।
NewsJul 20, 2020, 1:03 PM IST
उलटा पड़ा कांग्रेस का दांव, पायलट के समर्थन में गुरुग्राम में पंचायत करेंगे तीन राज्यों के गुर्जर
राजस्थान में जारी सियासी दंगल के बीच नया मोड़ आ गया है। अभी तक कांग्रेस और सचिन पायलट की ही लड़ाई चल रही थी। लेकिन अब सचिन पायलट के समर्थन में अब गुर्जर समाज 26 जुलाई को गुरुग्राम में पंचायत करेगा। लिहाजा गुर्जर समाज के इस मामले में कूदने से कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ गई है।