नौसेना
(Search results - 52)NewsJun 8, 2019, 3:55 PM IST
गोवा एयरपोर्ट पर मिग-29के विमान का ईंधन टैंक गिरने से अफरातफरी
नौसेना का मिग 29के विमान पूरी तरह से सुरक्षित है। विमानों के बाहरी हिस्से में लगे फ्यूल टैंक को ड्रॉप टैंक कहते हैं। इसमें अतिरिक्त ईंधन भरा होता है।
NewsMay 31, 2019, 5:23 PM IST
एडमिरल सुनील लांबा रिटायर, नौसैनिकों ने दी शानदार विदाई
नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा 31 मई को रिटायर हो गए। तीन साल तक नौसेना की कमान संभालने के बाद शुक्रवार को नौसैनिकों ने उन्हें पारंपरिक तरीके से विदाई दी। उनके वाहन को रस्सियों से खींचा गया। एडमिरल लांबा ने अपने कार्यकाल के दौरान भारतीय नौसेना के संचालन, प्रशिक्षण और संगठनात्मक ढांचे मे सुधार संबंधी कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। इनमें जून, 2017 में भारतीय नौसेना की मिशन आधारित तैनाती शामिल है। इससे पहले, एडमिरल करमबीर सिंह ने नौसेना का पदभार संभाल लिया।
NewsMay 31, 2019, 2:30 PM IST
एडमिरल करमबीर सिंह नए नौसेना प्रमुख बने
नौसेना की कमान संभालने से पहले एडमिरल करमबीर सिंह विशाखापत्तनम में पूर्वी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ थे।
NewsMay 18, 2019, 1:21 PM IST
भारतीय नौसेना की बड़ी कामयाबी: सतह से ही गिरा देगी दुश्मन के जहाज और मिसाइलें
भारतीय नौसेना ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अब उसके पास यह ताकत आ चुकी है कि हवाई रास्ते से हमला करने आ रहे दुश्मन के जहाज और मिसाइल को सतह से ही तबाह कर दे। इसके लिए नौसेना ने सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण किया, जो कि पूरी तरह सफल रहा।
NewsMay 15, 2019, 1:38 PM IST
अब लादेन की तरह होगा देश के दुश्मनों का खात्मा, घातक मिशन के लिए बनी स्पेशल ऑपरेशन डिवीजन
सेना के पैरा स्पेशल फोर्स, वायुसेना के गरूड़ और नौसेना के मार्कोस कमांडो होंगे शामिल। मेजर जनरल एके ढींगरा आर्म्ड फोर्सेस स्पेशल ऑपरेशन डिवीजन के पहले प्रमुख नियुक्त।
ViewsMay 13, 2019, 12:01 PM IST
राजीव गांधी का ‘विराट’ सच
यह तर्क तो गले नहीं उतरता कि राजनीति में जो दिवंगत हो गए उनके कार्य और व्यवहार की चुनाव में चर्चा नहीं होनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जैसे ही राजीव गांधी के नाम पर चुनाव लड़ने के साथ उन पर आईएनएस विराट का छुट्टी मनाने के लिए उपयोग करने तथा बोफोर्स का जिक्र किया उसके विरोध में यही तर्क दिया जा रहा है।
NewsApr 26, 2019, 5:44 PM IST
देश के सबसे बड़े विमानवाहक पोत में आग लगी, नौसेना के एक अधिकारी की मौत
आईएनएस विक्रमादित्य की लड़ाकू क्षमता को कोई गंभीर नुकसान नहीं पहुंचा है। घटना के कारणों और परिस्थितियों की जांच के लिए एक ‘बोर्ड ऑफ एन्क्वायरी’ के आदेश दे दिए गए हैं।
NewsApr 9, 2019, 2:16 PM IST
नौसेना प्रमुख की नियुक्ति के खिलाफ वाइस एडमिरल बिमल वर्मा ने वापस लिया केस
करमबीर सिंह को नौसेना प्रमुख बनाए जाने के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाने वाले वाइस एडमिरल बिमल वर्मा ने अपनी याचिका वापस ले ली है। बिमल वर्मा के वकील ने आज कहा कि कि अपनी अपील दायर करने की स्वतंत्रता के कारण अपनी याचिका वापस ले ली है।
NewsMar 23, 2019, 3:12 PM IST
नौसेना को मिला नया मुखिया, एडमिरल सुनील लांबा की जगह लेंगे वाइस एडमिरल कर्मवीर सिंह
वाइस एडमिरल कर्मबीर सिंह देश के नए नौसेनाध्यक्ष होंगे। वह वर्तमान एडमिरल सुनील लांबा की जगह लेंगे, जो कि 31 मई को रिटायर हो रहे हैं।
NewsMar 17, 2019, 4:28 PM IST
पाकिस्तान के खिलाफ नौसेना ने सक्रिय कर दिया था जंगी पोतों और एटमी पनडुब्बी का बेड़ा
पाकिस्तान के बालाकोट में कई गई हवाई कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की ओर से किसी भी तरह के दुस्साहस का जवाब देने के लिए नौसेना ने अपने जंगी बेड़े, परमाणु पनडुब्बी और दूसरे पोतों के साथ-साथ विमानवाहक पोत को भी ऑपरेशनल कर दिया था।
NewsMar 12, 2019, 5:11 PM IST
सुनिये नौसेना के रिटायर्ड एडमिरल की दिल को छू लेने वाली आवाज
वाइस एडमिरल गिरीश लूथरा नौसेना की पश्चिमी कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ थे। वह 31 जनवरी 2019 को सेवानिवृत्त हुए हैं। चार दशक तक नौसेना में सेवा देने के बाद एडमिरल लूथरा अपने शौक को पूरा कर रहे हैं। हाल ही में नौसेना ने अपनी गोल्डन जुबली का जश्न मनाया। भारतीय नौसेना का आधिकारिक तौर पर गठन एक मार्च 1968 को हुआ था। इस मौके पर एडमिरल लूथरा ने नौसैनिक परिवारों के लिए आयोजित संगीत कार्यक्रम के दौरान गाना गया। उन्होंने जब अपनी दिल को छू लेने वाली आवाज में गायक उदित नारायण के फिल्म 'पापा कहते हैं' के गीत 'घर से निकलते ही' गाया। समा कुछ और ही बन गया। एडमिरल लूथरा ने अपनी इस पेशकश को सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है। उनका गीत यू-ट्यूब पर खूब पसंद किया जा रहा है।
WorldMar 5, 2019, 3:51 PM IST
पाकिस्तान का नया प्रोपेगैंडा: भारतीय पनडुब्बी के जलक्षेत्र में घुसने की कोशिश नाकाम की
- पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने दावा किया, ‘शांति की नीति के मद्दनेजर भारतीय पनडुब्बी को निशाना नहीं बनाया गया।’
NewsMar 5, 2019, 1:48 PM IST
समुद्र के रास्ते हमला करने की फिराक में आतंकीः नौसेना प्रमुख
एडमिरल सुनील लांबा ने कहा, हमारे पास ऐसी खबरें हैं कि आतंकवादियों को समुद्री मार्ग सहित विभिन्न तरीकों से हमलों को अंजाम देने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
NewsFeb 28, 2019, 8:15 PM IST
पाकिस्तान का झूठ बेनकाब, भारत ने मीडिया के सामने रखा एफ-16 में लगी मिसाइल का सबूत
वायुसेना, सेना और नौसेना की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में सैन्य अधिकारियों ने कहा, पाकिस्तानी जेट सैन्य ठिकानों को बनाने आए थे निशाना। पाकिस्तान में सिर्फ एफ-16 में ही लग सकती है एमरॉम मिसाइल। पाकिस्तान ने आतंकियों को संरक्षण देना जारी रखा तो ऐसे एक्शन होते रहेंगे।
NewsJan 24, 2019, 1:45 PM IST
अंडमान निकोबार में तैयार होगा देश का तीसरा नौसैनिक अड्डा
भारत को घेरने के लिए चीन ने रिंग ऑफ पर्ल्स की योजना बनाई थी। जिसके तहत श्रीलंका में हंबनटोटा और पाकिस्तान के ग्वादर में पोर्ट स्थापित किए गए। लेकिन अब भारत ने चीनी खुराफात का जवाब देने का फैसला किया है।