मंत्रिमंडल
(Search results - 39)NewsAug 19, 2019, 8:26 AM IST
आखिर क्यों टला योगी मंत्रिमंडल का विस्तार
रविवार को मंत्रिमंडल विस्तार के लिए राज्यपाल आंनदीबेन पटेल से योगी सरकार ने समय लिया था और राज्यपाल ने समय भी तय कर दिया था। लेकिन रात में अचानक कैबिनेट विस्तार को टालने की खबर आई।
NewsJul 29, 2019, 12:18 PM IST
कर्नाटक की येदियुरप्पा सरकार ने जीता विश्वास प्रस्ताव, जल्द ही होगा मंत्रिमंडल का गठन
आज सदन में येदियुरप्पा सरकार ने विश्वास मत रखा। हालांकि विपक्षी दलों इसका विरोध नहीं किया। जिसके बाद येदियुरप्पा सरकार ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया है। हालांकि विश्वासमत के लिए आवाज के द्वारा वोटिंग हुई। सदन में विश्वासमत के दौरान भाजपा और कांग्रेस के सदस्यों के बीच तीखी नोक-झोंक भी हुई। लेकिन विपक्ष ने विश्वासमत के दौरान मत विभाजन की मांग नहीं की। क्योंकि विपक्ष को मालूम था कि राज्य में सरकार के पास पूर्ण बहुतमत है।
NewsJul 25, 2019, 2:25 PM IST
बोरिस मंत्रिमंडल में दिखा भारत से प्रेम एक नहीं तीन लोगों को दी जगह, जानें कौन हैं ये
ब्रिटेन में प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने देश की सत्ता संभालने के साथ ही अपना मंत्रिमंडल भी घोषित कर दिया है। इस मंत्रीमंडल में सबसे ताकतवर मंत्री के तौर पर प्रीति पटेल को गृहमंत्री के तौर पर जगह मिली है। वहीं इसमें भारतीय मूल के दो और सांसदों को भी जगह मिली है।
NewsJul 22, 2019, 4:05 PM IST
आज तय होगा सिद्धू का सियासी भविष्य, कांग्रेस या..
पंजाब में सिद्धू फिलहाल हाशिए पर आ गए हैं। राज्य के ज्यादातर नेताओं ने उनसे दूरी बनानी शुरू कर दी है। क्योंकि राज्य में कैप्टन से नाराजगी कोई नहीं लेना चाहता है। सभी नेता अच्छी तरह से जानते हैं कि राज्य में कैप्टन के कद के सामने हाई कमान भी कोई बढ़ा फैसला नहीं ले सकता है।
NewsJul 22, 2019, 12:05 PM IST
अमित शाह यूपी में योगी की टीम को देंगे जीत का तोहफा, होगा मंत्रिमंडल विस्तार
उत्तर प्रदेश में भाजपा विधायक काफी अरसे से मंत्रिमंडल विस्तार पर नजर लगाए हुए हैं। लोकसभा चुनाव में पार्टी ने तमाम चुनौतियों के बाद अच्छा प्रदर्शन किया है। पार्टी ने यहां पर 63 सीटों पर जीत हासिल की है। लिहाजा पार्टी के नेताओं को उम्मीद है कि उन्हें योगी कैबिनेट में जगह मिलेगी। हालांकि राज्य में तीन मंत्रियों के पद खाली चल रहे हैं और चौथा जल्द ही खाली हो जाएगा।
NewsJun 5, 2019, 9:05 PM IST
झारखंड में बीजेपी की मुश्किल बढ़ाने के लिए जेडीयू ने किया ये ऐलान
बीजेपी और जेडीयू के रिश्तों में लगातार खटास आ रही है। जब से जेडीयू को केन्द्रीय मंत्रिमंडल में बंटवारे में मनोवांछित सीट नहीं मिली है तब से वह बीजेपी के लिए मुश्किल पैदा करने की हर संभव कोशिश कर रही है। इसी सिलसिले में जेडीयू के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष ने ऐसा ऐलान कर दिया है जिससे बीजेपी नेताओं की त्यौरियां चढ़ी हुई हैं।
NewsJun 5, 2019, 5:56 PM IST
नव नियुक्त विदेश राज्यमंत्री वी.मुरलीधरन को जान से मारने की धमकी, आरोपी सैयद मोहम्मद हुआ गिरफ्तार
हाल ही में विदेश राज्य मंत्री के तौर पर केन्द्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए गए वी. मुरलीधरन को जान से मारने की धमकी दी गई है। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए केरल के रहने वाले सैयद मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया।
NewsJun 3, 2019, 4:45 PM IST
बीजेपी से नीतीश की नाराजगी भांपकर लालू की पार्टी ने फेंका चारा
केन्द्रीय मंत्रिमंडल में विभागों के बंटवारे को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नाराज हैं। ऐसे में लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल मौके का फायदा उठाने की फिराक में है। उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने नीतीश के सामने फिर से एक होने का प्रस्ताव दिया है।
NewsJun 1, 2019, 2:39 PM IST
क्या बिहार और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी को भारी पड़ सकती है नीतीश और उद्धव की नाराजगी?
मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में विभागों के बंटवारे से एनडीए के दो प्रमुख सहयोगी दलों शिवसेना और जेडीयू नाराज दिख रहे हैं। बिहार और महाराष्ट्र की यह दोनों बड़ी पार्टियों की शिकायत है कि केन्द्रीय मंत्रिमंडल में उन्हें उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिला। इन दोनों ही राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। क्या उस समय जेडीयू शिवसेना की नाराजगी बीजेपी को भारी पड़ सकती है।
NewsJun 1, 2019, 12:23 PM IST
तो इसलिए पीएम मोदी ने अमित शाह को बनाया है गृहमंत्री, जानिए 5 प्रमुख वजहें
इस बार की मोदी सरकार का सबसे नाटकीय घटनाक्रम रहा अमित शाह का मंत्रिमंडल में होना। जब शपथ दिलाई जा रही थी तो पीएम मोदी के बाद अमित शाह का नंबर तीसरा था। लेकिन जब पोर्टफोलियो की घोषणा हुई तो शाह दूसरे नंबर पर दिखाई दिए। उन्हें गृहमंत्री बनाया गया जो प्रधानमंत्री के बाद दूसरे नंबर का सबसे अहम पद है। दरअसल अमित शाह को गृहमंत्री बनाने की कुछ खास वजहें हैं। आईए जानते हैं
NewsMay 31, 2019, 1:03 PM IST
अमित शाह देश के नए गृहमंत्री बने, राजनाथ को रक्षा और निर्मला को वित्त मंत्रालय मिला
पीएम नरेंद्र मोदी ने फिर चौंकाया, एस जयशंकर होंगे देश ने नए विदेश मंत्री। केंद्रीय मंत्रिमंडल का ऐलान। स्मृति ईरानी को दो कैबिनेट मंत्रालय दिए गए। पीयूष गोयल रेल मंत्री बने रहेंगे।
NewsMay 29, 2019, 2:31 PM IST
मोदी सरकार 2.0 में मंत्री नहीं बनेंगे जेटली, खराब सेहत का दिया हवाला
अरुण जेटली ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर किया अनुरोध, नई सरकार में कोई दायित्व न दिया जाए। पार्टी से काफी कुछ मिला है। मैं इससे ज्यादा की कुछ और मांग नहीं कर सकता।
NewsJan 26, 2019, 3:37 PM IST
गणतंत्र दिवस पर लिखा भाषण नहीं पढ़ पाईं मध्य प्रदेश सरकार की मंत्री, कलेक्टर ने की मदद
कमलनाथ मंत्रिमंडल के 28 सदस्यों में दो ही महिला मंत्री हैं। इमरती देवी ग्वालियर के डबरा से विधायक हैं और महिला एवं बाल विकास कल्याण मंत्री हैं।
NewsDec 26, 2018, 10:40 AM IST
कांग्रेस के लिए मुसीबत बना तीन राज्यों में कैबिनेट का गठन
कांग्रेस के लिए राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल का गठन मुसीबत बनता जा रहा है। खासतौर से मध्य प्रदेश में जहां कांग्रेस सहयोगी और निर्दलीयों के समर्थन से सरकार बना रही है। अगर पार्टी के भीतर नेताओं का ये असंतोष शांत नहीं किया गया तो इसका खामियाजा कांग्रेस को आगामी लोकसभा चुनावों में उठाना पड़ सकता है।
NewsDec 24, 2018, 9:57 AM IST
मध्य प्रदेश में 23 मंत्रियों ने ली शपथ, पायलट पर भारी पड़े गहलोत
मंत्रिमंडल गठन को लेकर दिल्ली में शुक्रवार से ही राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट की मीटिंग चल रही थी। आखिर शनिवार देर रात मंत्रियों के नामों पर सहमति बनने के बाद अब मंत्रियों को शपथ दिलाई गई।