Year 2024 Festival List with Date: साल 2024 में होली, दिवाली, दशहरा आदि प्रमुख त्योहार कब मनाए जाएंगे, सावन का महीना कब से कब तक रहेगा, हर कोई ये जानना चाहता है। सभी के मन में साल 2024 के त्योहारों को लेकर कईं सवाल हैं। इस बार कईं त्योहारों को लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति भी रहेगी। आगे जानिए साल 2024 का पूरा फेस्टिवल कैलेंडर… 

जनवरी में मनाई जाएगी मकर संक्रांति (makar sankranti 2024 date)
ज्योतिषियों के अनुसार, जब सूर्य धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करता है तो मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। हर साल ये पर्व 14 जनवरी को मनाया जाता है, लेकिन इस बार ये पर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा, क्योंकि इसी दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा।

2024 में महाशिवरात्रि कब है? (Mahashivratri 2024 date)
महाशिवरात्रि भगवान शिव के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है। ये पर्व फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी पर मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान शिव लिंग रूप में प्रकट हुए थे। इस बार ये पर्व  8 मार्च, शुक्रवार को मनाया जाएगा।

2024 में होली कब है? (holi 2024 date)
धर्म ग्रंथों के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि पर होलिका दहन किया जाता है। इस दिन फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 2 दिन रहेगी। पहले दिन यानी 24 मार्च, रविवार को होलिका दहन किया जाएगा, वहीं 25 मार्च, सोमवार को धुरेड़ी पर्व मनाया जाएगा।


2024 में कब से कब तक रहेगा सावन? (savan 2024 date)
हिंदू धर्म में सावन मास को बहुत ही पवित्र महीना माना जाता है। इस महीने में भगवान शिव की पूजा विशेष रूप से की जाती है। इस महीने के प्रत्येक सोमवार को प्रमुख शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। इस बार सावन मास 22 जुलाई, सोमवार से 19 अगस्त, सोमवार तक रहेगा।

2024 में कब है रक्षाबंधन? (rakshabandhan 2024 date)
रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक पर्व है। हर साल ये पर्व श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 19 अगस्त, सोमवार को रहेगी, इसलिए इसी दिन ये पर्व भी मनाया जाएगा।

2024 में कब है जन्माष्टमी? (janmashtami 2024 date)
भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव हर साल भाद्रमास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को बड़ी ही धूम-धाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 26 अगस्त, सोमवार को है। यानी ये पर्व इसी दिन मनाया जाएगा।

2024 में कब है नवरात्रि-दशहरा? (Navratri-Dussehra 2024 date)
नवरात्रि हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है। इस बार शारदीय नवरात्रि का पर्व 3 से 11 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। नवरात्रि समाप्ति के अगले दिन यानी 12 अक्टूबर, शनिवार को दशहरा पर्व मनाया जाएगा। इसे विजयादशमी भी कहते हैं। मान्यता के अनुसार, इसी दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था। 

2024 में कब है दिवाली? (diwali 2024 date)
दिवाली हिंदुओं का सबसे प्रमुख त्योहार है, जिसका इंतजार सभी को रहता है। ये पर्व कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है। इस दिन धन की देवी लक्ष्मी की पूजा का विधान है। इस बार दिवाली 31 अक्टूबर, गुरुवार को मनाई जाएगी।


ये भी पढ़ें-

मां के गर्भ में क्या सोचता है शिशु? जान जाएंगे तो दिमाग चकरा जाएगा


इस मंदिर के सामने वैज्ञानिक भी नतमस्तक,अभी तक नहीं सुलझ पाए