Department
(Search results - 72)NewsNov 14, 2019, 10:27 AM IST
हरियाणा में भाजपा और जजपा में हुआ विभागों का बंटवारा, कैबिनेट विस्तार आज
हरियाणा में भाजपा और जजपा की संयुक्त गठबंधन की सरकार ने 27 अक्टूबर को शपथ ली थी। इस शपथ ग्रहण समारोह में सीएम मनोहर लाल खट्टर और जजपा के नेता दुष्यंत चौटाला ने शपथ ली थी। हालांकि उस वक्त ये कहा जा रहा था कि राज्य में जल्द ही कैबिनेट का विस्तार होगा। जिसमें नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। लेकिन दो हफ्ते से ज्यादा गुजर जाने के बाद दोनों दलों के किसी भी विधायक ने मंत्री पद की शपथ नहीं ली थी।
NationOct 11, 2019, 5:38 PM IST
कांग्रेस नेता के घर में छामेपारी, बरामद हुए नकद पांच करोड़ रुपये
आयकर विभाग ने कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर और अन्य के खिलाफ मारे गए छापों के दौरान करीब पांच करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं।
NationOct 6, 2019, 5:05 PM IST
रिलायंस जियो, वोडाफोन आइडिया ने सितंबर में 94 करोड़ रुपये का स्पेक्ट्रम बकाया चुकाया
दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो और वोडाफोन आइडिया ने सितंबर में स्पेक्ट्रम की बकाया राशि के रूप में दूरसंचार विभाग को करीब 94 करो़ड़ रुपये दिए हैं।
NewsSep 29, 2019, 10:24 AM IST
दक्षिण के बाद अब उत्तर भारत में काल बनी बारिश ने ली 48 की जान, उत्तराखंड में गिर रहे हैं पत्थर
पिछले कई दिनों से बारिश उत्तर भारत में तबाही मचाए हुए है। बारिश के कारण अभी तक 48 लोगों की मौत की खबर आ रही है। हालांकि ये आंकड़ा सरकारी है जबकि इससे ज्यादा लोगों की मौत की खबर आ रही है। उत्तर प्रदेश के अवध और पूर्वांचल में बारिश का कहर जारी है। जहां पर तमाम नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। वहीं बिहार का भी हाल बुरा हैं।
NewsSep 18, 2019, 9:05 AM IST
रिश्वतखोर क्लर्क रंगे हाथों गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के ललितपुर में एक रिश्वतखोर क्लर्क को 10 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। यह क्लर्क शिक्षा विभाग का था और शिक्षकों से वसूली कर रहा थी।
NewsSep 16, 2019, 10:58 PM IST
दूसरे की जगह परीक्षा देने के लिए सॉल्वर ने लिया था 50 हजार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के बरेली में एक परीक्षार्थी की जगह दूसरे शख्स को परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। वह डाक विभाग की परीक्षा दे रहा था। इसके एवज में उसने मूल परीक्षार्थी से 50 हजार रुपया लिया था।
NationSep 11, 2019, 3:11 PM IST
उम्र महज 22 साल लेकिन हैं अरबपति, ई़डी ने भेज दिया कांग्रेस नेता की बेटी को नोटिस
कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डी.के.शिवकुमार की बेटी ऐश्वर्या की उम्र महज 22 साल है। लेकिन उनके नाम पर अरबों रुपए की संपत्ति है। साल 2018 के चुनावी घोषणा पत्र में शिवकुमार ने अपनी बेटी के पास 108 करोड़ रुपए की संपत्ति का खुलासा किया था। इसी वजह से प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें नोटिस जारी किया है।
NewsSep 5, 2019, 7:00 PM IST
अब आजम खान पर दर्ज हुआ बिजली चोरी का केस, रिजॉर्ट में बिजली चोरी के बाद कटा कनेक्शन
आज आजम खान के रिसार्ट हमसफर में अचानक बिजली विभाग के अफसरों ने छापा मारा। जहां रिजॉर्ट में बिजली की चोरी पकड़ी गई। इसके बाद अफसरों ने रिजॉर्ट की बिजली का कनेक्शन काट दिया है। वहीं अब बिजली विभाग आजम खान पर बिजली चोरी के आरोप में एफआईआर दर्ज करने की तैयारी कर रहा है।
NewsSep 5, 2019, 3:56 PM IST
फिर मुंबई में कहर बन बरस सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
मुंबई में बुधवार को मूसलाधार बारिश हुई थी और जिसके बाद मुंबई में कई जगह जल भराव के हालत बन गए थे। सड़कों पर पानी दो फीट से ज्यादा भर गया था और इसके कारण सड़कों पर जाम देखने को मिला वहीं मुंबई की लाइफ लाइन कहे जाने वाली लोकल ट्रेनों भी लेट चली हैं। बारिश का असर अभी शहर में देखा जा रहा है। लेकिन मुंबई वालों के लिए अगले चौबीस घंटे काफी अहम हैं। क्योंकि मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।
NewsAug 24, 2019, 9:48 PM IST
आधार से पकड़ा गया बिहार का नटवरलाल, तीस साल से एक साथ कर रहा था तीन नौकरियां
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सुरेश राम का एक अफसर बिहार सरकार के तीन अलग-अलग विभागों में काम कर रहा था और तीन जगहों से वेतन भी ले रहा था। वह पिछले तीन सालों से एक साथ तीन विभागों में काम कर रहा था। इस राज के खुलने के बाद सुरेश राम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है और वह फरार चल रहा है। इस मामले में पुलिस जांच में जुटी है।
NewsAug 21, 2019, 12:07 PM IST
योगी कैबिनेट के विस्तार में 18 नए मंत्री शामिल 5 का प्रमोशन, अब होगा विभागों का बंटवारा
राजभवन में आयोजित आज हुए शपथग्रहण समारोह में योगी कैबिनेट के 23 मंत्रियों ने शपथ ली। इसमें 18 नए चेहरे योगी कैबिनेट में शामिल हुए हैं जबकि पांच मंत्रियों को प्रमोशन कर राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) से कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सभी मंत्रियों को शपथ दिलाई। फिलहाल योगी कैबिनेट में लोकसभा के प्रदर्शन और आगामी उपचुनाव को ध्यान में रखते हुए विस्तार किया गया है।
NewsAug 13, 2019, 10:04 PM IST
दिल्ली भी हो सकती है पानी-पानी, अगले चार दिन भारी बारिश की चेतावनी
विभाग का कहना है कि दिल्ली में भी अन्य राज्यों में हो रही बारिश की तरह आसमान से आफत बरस सकती है। हालांकि अभी तक औसत से भी कम बारिश हुई है और ऐसा माना जा रहा कि अगले चार दिन दिल्ली में जोरदार बारिश हो सकती है। लिहाजा दिल्लीवासी घर से संभल कर निकले। आमतौर पर दिल्ली में बारिश के कारण पानी सडकों पर आ जाता है और रास्तों पर कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग जाता है।
NationAug 11, 2019, 7:21 PM IST
लाल किले पर हमला कर सकते हैं आतंकवादी, खुफिया विभाग ने दी चेतावनी
स्वतंत्रता दिवस के जश्न में खलल डालने के लिए आतंकवादी लाल किले पर हमला करने की साजिश रच रहे हैं। यह खुलासा खुफिया विभाग की एक रिपोर्ट से हुआ है।
NewsAug 2, 2019, 9:35 AM IST
देश के दस राज्यों में आज बरस सकती है आफत की ‘बारिश’, मौसम विभाग ने किया अलर्ट
मौसम विभाग का कहना है कि आज गुजरात कोंकण,गोवा, कर्नाटक ,राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल में भारी बारिश हो सकती है। हालांकि देश के कई राज्यों में अभी भी बारिश अच्छी नहीं हुई है। जिसका असर फसलों की बुआई पर पड़ रहा है।
NewsJul 31, 2019, 6:57 PM IST
बारिश के कारण 4 अगस्त तक अमरनाथ यात्रा स्थगित, मौसम विभाग ने दी है भारी बारिश की चेतावनी
बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा मार्ग में भूस्खलन हो सकता है। अभी तक सवा लाख से ज्यादा श्रद्धालु पवित्र अमरनाथ गुफा में शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं। फिलहाल प्रशासन ने खराब मौसम को देखते हुए अमरनाथ यात्रा को 4 अगस्त तक के लिए स्थगित करने फैसला किया है।