Illegal
(Search results - 48)NewsSep 8, 2019, 10:25 PM IST
यूपी पुलिस ने बरामद किए अवैध हथियार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के जसराना में चेकिंग के दौरान पुलिस ने कुछ लोगों के पास बैग से अवैध हथियार बरामद किए है। आशंका है कि टुंडला विधानसभा उप चुनाव में व्यवधान पैदा करने के लिए यह अवैध हथियार मंगाए गए थे। इस मामले में पुलिस जांच में जुटी है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा है। लेकिन पुलिस को देखकर एक आरोपी फरार हो गया।
NewsAug 18, 2019, 6:17 PM IST
घनी बस्ती में कर रहे थे चार्जिंग का अवैध कारोबार, हो गया विस्फोट
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक शख्स अपने घर के बेसमेन्ट में अवैध रुप से ई रिक्शा चार्जिंग प्वाइंट चला रहा था। जिसमें विस्फोट होने से एक बच्चा सहित दो लोग झुलस गए। उन्हें बचाने गए पुलिसकर्मियों की वर्दी में भी आग लग गई।
NewsAug 14, 2019, 7:37 PM IST
सींखचों के पीछे भिजवा देगा ये गैरकानूनी टशन
बागपत में एक युवक ने भारी मात्रा में अवैध असलहे के साथ फोटो सोशल मीडिया पर डालकर सनसनी फैला दी है। फोटो में उसके पास हैंड ग्रेनेड जैसा प्रतिबंधित विस्फोटक भी दिखाई दे रहा है।
NewsJul 31, 2019, 3:53 PM IST
तीन तलाक का मोर्चा तो हुआ फतह, अब 35-ए को हटाने के लिए भी ऐसी ही रणनीति जरुरी
राज्यसभा से पास होने के बाद पूरे देश से तीन तलाक की कुप्रथा खत्म कर दी गई है। लेकिन जम्मू कश्मीर की महिलाएं अभी भी तीन तलाक का दंश झेलती रहेंगी। भले ही लोकसभा और राज्यसभा इसके खिलाफ कानून पास कर दे और खुद राष्ट्रपति भी मंजूरी दे दें। इसकी वजह है 35-ए, जिसे हटाने के लिए सरकार को फिर से तीन तलाक जैसी ही रणनीति तैयार करनी होगी।
NewsJul 17, 2019, 10:41 AM IST
अस्पताल में खनन आरोपी पूर्व मंत्री मना रहे थे बर्थडे पार्टी और आ धमकी ईडी की टीम
समाजवादी पार्टी के नेता गायत्री प्रजापति की मुश्किलें बढ़ गयी हैं। अभी तक इस मामले मे उसे सीबीआई पूछताछ कर रही थी। लेकिन अब ईडी ने भी उन पर शिकंजा कस दिया है। गायत्री प्रजापति बलात्कार के आरोप में फिलहाल जेल में हैं ।
NewsJul 11, 2019, 6:36 PM IST
योगी सरकार ने आजम खान पर की एक और बड़ी कार्यवाही, जानें क्या है मामला
कुछ दिन पहले ही आरडीए ने आजम खान के समधी का होटल भी सील किया था। उसके बाद उनके समधी ने आरोप लगाया था कि मुस्लिम होने और आजम के समधी होने के नाते योगी सरकार बदले की भावना से कार्यवाही कर रही है। जबकि इससे पहले आजम खान पर रामपुर प्रशासन ने जौहर विश्वविद्यालय के आसपास की जमीन पर अवैध कब्जा करने के लिए मुकदमा दर्ज किया था।
NewsJul 11, 2019, 9:49 AM IST
यूपी के बिजनौर में मदरसे पर पुलिस का छापा, मिले अवैध हथियार
बिजनौर में यूपी पुलिस ने एक मदरसे पर छापा मारा। जहां पुलिस को अवैध हथियार मिले हैं। पुलिस के मुताबिक मदरसे में कई बाहरी लोगों का आना जाना था। उसकी भूमिका भी इस मामले में संदिग्ध थी। इसी सूचना के आधार पर मदरसे में छापे मारी की गयी। छापा मारने से पहले पुलिस ने इस इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया था।
NewsJul 3, 2019, 5:01 PM IST
यूपी पुलिस का सिपाही बना भू-माफिया, वरिष्ठ अधिकारियों ने दर्ज कराया केस
जालौन जिले में तैनात दबंग सिपाही ने छह साल में 16 हेक्टेअर से अधिक भूमि पर किया जबरन कब्जा, भूमाफिया घोषित होने पर डीआईजी झांसी ने दर्ज कराया केस, संपत्ति की जांच भी होगी।
NewsMay 22, 2019, 1:27 PM IST
करोड़पति महिला अधिकारी
लोकायुक्त के छापे में एक महिला अधिकारी के घर मिली करोड़ो की अवैध संपत्ति।
NewsMay 17, 2019, 12:34 PM IST
चमेली बाई को पकड़ा
भगवान शंकर के चरणों के नीचे छुपा कर रखती थी शराब| मंदिर के सामने टाइल्स के नीचे रखी जाती थी शराब|
NewsMar 19, 2019, 6:12 PM IST
मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वालों पर हुई कार्रवाई
प्रशासन ने प्राईवेट क्लीनिक संचालको पर छापेमार कार्यवाही की है। जिससे नर्सिंग होम और लैब संचालकों में हडकंप मच गया। वह सभी अपनी अपनी दुकानें बंद करके भाग खड़े हुए।
NewsMar 19, 2019, 6:02 PM IST
यूपी के सरसावां में हजारो लीटर अवैध शराब जब्त
यूपी में सहारनपुर के सरसावा थाना क्षेत्र की शाहजहाँपुर पुलिस चौकी पर आबकारी टीम व पुलिस ने चैकिंग के दौरान टैंकर से हजारो लीटर का मिथेनॉल (अल्कोहल) बरामद किया गया।
इससे संबंधित कागजात न दिखा पाने के कारण पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।NewsMar 18, 2019, 7:16 PM IST
सहारनपुर में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़
लोकसभा चुनाव से पहले सहारनपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने शहर के बीच आज़ाद कॉलोनी में चल रही अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। यहां से भारी मात्रा में तमंचे, देसी रिवॉल्वर, बंदूक व कारतूस जब्त किए गए।
NewsMar 18, 2019, 10:18 AM IST
जानें दिवंगत मनोहर पार्रिकर के बारे में वो ग्यारह बातें, जो उन्हें दूसरे नेताओं से अलग बनाती हैं
गोवा के दिवंगत मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर अपनी सादगी के लिए जाने जाते थे। वह आईआईटी मुंबई से स्नातक थे और वह हवाई यात्राओं के दौरान अकसर इकोनॉमी क्लास में सफर करते थे और मुख्यमंत्री रहते हुए वह कम से कम स्कार्ट का प्रयोग करते थे। पर्रिकर ने 17 मार्च की शाम को अंतिम सांस ली।
NewsMar 8, 2019, 1:36 PM IST
मध्य प्रदेश में कांग्रेसी करा रहे हैं अवैध रेत उत्खनन
मध्य प्रदेश में अवैध रेत उत्खनन के मामले बढ़ गए हैं। इसका आरोप लग रहा है सत्ताधारी कांग्रेस के नेताओं पर। छतरपुर जिले के चंदला विधानसभा से भाजपा विधायक राजेश प्रजापति ने परेई रेत खदान में चल रहे अवैध उत्खनन का वीडियो बनाया और यहां चल रही 4 एलएंडटी मशीनों को ओर 4 ट्रक को रोककर प्रशासन को सूचित किया।