Jauhar University
(Search results - 33)NewsAug 17, 2019, 7:42 AM IST
आखिर क्यों हुआ आजम खान का ट्विटर एकाउंट सस्पेंड!
असल में आजम खान ने सांसद बनने के बा ट्विटर पर नया एकाउंट बनाया था। लेकिन ट्विटर ने उनका ये एकाउंट सस्पेंड कर दिया है। आजम खान ने @KhanAzam_SP के नाम से नया एकाउंट बनाया था लेकिन फिलहाल ये सक्रिय नहीं दिख गया है। इस हैंडल पर जाने पर ये सस्पेंड दिख रहा है। इस एकाउंट के बन जाने के बाद आजम खान काफी सक्रिय हो गए थे और रोज कोई न कोई बयान इस पर जारी कर रहे थे।
NewsAug 12, 2019, 8:13 AM IST
गिरफ्तारी से डरे रामपुर नहीं आए आजम, सस्पेंस बरकरार कहां मनाएंगे बकरीद रामपुर या दिल्ली
फिलहाल आजम खान के इस संदेश की पुष्टि उनके बेटे अब्दुला आजम खान भी कर रहे हैं। ईद-उल-अजहा की पूर्व संध्या पर सांसद आजम खां ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश को वायरल किया है। हालांकिं आजम खान ये नहीं बता रहे हैं इस बार बह कहां बकरीद मनाएंगे। उधर रामपुर के एसपी अजयपाल शर्मा साफ कह चुके है कि आजम खान पर जो धाराएं लगी हैं उसके मुताबिक वह कभी गिरफ्तार हो सकते हैं।
NewsAug 9, 2019, 1:18 PM IST
आजम खान ने रामपुर से बना ली है दूरी, जानें क्यों नहीं आ रहे हैं घर
आजम खान पर रामपुर में करीब चार दर्जन से ज्यादा केस दर्ज हो चुके हैं। इन केसों में जमीन कब्जाने के मामले सबसे ज्यादा हैं। किसानों ने भी शपथ पत्र में लिखकर दिया है कि आजम खान ने उनकी जमीन कब्जाई है। लिहाजा गिरफ्तारी के डर से आजम खान रामपुर नहीं आ रहे हैं। जबकि रामपुर और दिल्ली के बीच खास दूरी नहीं है।
NewsAug 6, 2019, 7:31 PM IST
आजम खान के एक और फर्जीवाड़े का हो सकता है खुलासा, महज कागजों पर मेडिकल कॉलेज चलाने का आरोप
रामपुर से समाजवादी पार्टी सांसद आजम खान के एक और फर्जी कारनामे का खुलासा हुआ है। उनकी जौहर यूनिवर्सिटी में मेडिकल कॉलेज की मान्यता भी दी गई थी। लेकिन जब प्रशासन की टीम वहां जांच करने पहुंची तो अस्पताल और कॉलेज दोनों में ही ताला लगा हुआ मिला।
NewsAug 2, 2019, 12:21 PM IST
क्या है आजम का ‘गेमप्लान’, क्यों नहीं लेकर चल रहे हैं 'वाई' श्रेणी की सुरक्षा
सांसद आजम खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उन पर करीब 50 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। उन पर किसानों की जमीन हड़पने और मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी केस दर्ज कर लिया है। वहीं आज़म खान जौहर यूनिवर्सिटी के संस्था)पक और कुलाधिपति भी हैं। वहीं यूनिवर्सिटी को लेकर पहले भी एसआईटी की जांच हो चुकी है।
NewsAug 1, 2019, 8:16 PM IST
ईडी ने आजम खान के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट, विदेशी चंदा बन सकता है जी का जंजाल
फिलहाल ईडी का मामला दर्ज होने के बाद आजम खान की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ गयी हैं। क्योंकि ईडी की जांच में उसके हाथ में पुख्ता सबूत लगे हैं। जिसके आधार पर आजम खान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आज ही रामपुर में समाजवादी पार्टी ने आजम खान के खिलाफ योगी सरकार की कार्यवाही के विरोध में धरना प्रदर्शन किया था।a
NewsAug 1, 2019, 11:04 AM IST
रामपुर में आजम खान के खत्म होते रूतबे के बीच आज सपा दिखाएगी ‘शक्ति’
आजम खान के खिलाफ रामपुर में 50 से ज्यादा मुकदमें दर्ज हो चुके हैं। उन पर जमीन कब्जाने का आरोप है। जिसके कारण उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। लिहाजा आज समाजवादी पार्टी रामपुर में आजम खान के समर्थन में उतरकर शक्ति प्रदर्शन करेगी।
NewsJul 30, 2019, 12:12 PM IST
अब टूटेगा आजम खान का 'हमसफर', रिसोर्ट पर बुलडोजर चलाने की तैयारी में योगी सरकार
समाजवादी पार्टी के नेता और रामपुर के सांसद आजम खान का रामपुर में कई एकड़ में फैला एक रिसार्ट है। इस रिसोर्ट के लिए आजम खान ने एक हजार गज से ज्यादा नाले की जमीन कब्जाई है। जिसका मालिकाना हक सिंचाई विभाग का है। जिसके लिए सिंचाई विभाग ने आजम खान को नोटिस दिया है।
NewsJul 28, 2019, 3:20 PM IST
आजम के खिलाफ ईडी ने कसा शिंकजा, विदेशों से मिले चंदे की मांगी जानकारी
आजम खान ने रामपुर में जौहर विविद्यालय के निर्माण की शुरूआत 2006 में की थी। हालांकि उस वक्त उन्हें इस विश्वविद्यालय की अनुमति नहीं मिली थी। इसके बाद राज्य में 2007 में बहुजन समाजपार्टी की सरकार बनी तो आजम खान का ये ड्रीम प्रोजेक्ट सुस्त गति से चलने लगा। लेकिन 2012 में राज्य में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के बाद इस विश्वविद्यालय का निर्माण तेजी से हुआ और आजम खान को विदेशों से चंदा मिला।
NewsJul 27, 2019, 8:17 AM IST
योगी सरकार ने की आजम खान पर अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही
पिछली समाजवादी पार्ट की सरकार के दौरान आजम खान को जौहर विश्वविद्यालय के लिए नियमों में तांक पर रखकर कोसी नदी के किनारे की 2013 में जौहर ट्रस्ट के संयुक्त सचिव एवं विधायक नसीर अहमद के नाम जमीन दर्ज की गई थी। यह जमीन कोसी नदी की किनारे की रेतीली जमीन थी। उस वक्त ये जमीन जौहर ट्रस्ट को तीस साल की लीज पर दिया गया था। नियमों को दरकिनार कर दी गयी जमीन के लिए अफसरों की मिलीभगत थी।
NewsJul 25, 2019, 2:57 PM IST
रामपुर में ढहने लगा है आजम का किला, जौहर यूनिवर्सिटी का टूटेगा गेट
कभी उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी सरकार में रामपुर में समान्तर सरकार चलाने वाले आजम खान को बड़ा झटका लगा है। हालांकि पिछले दिनों से लगातार आजम खान पर केस दर्ज हो रहे हैं। क्योंकि उन आरोप है कि उन्होंने किसानों की जमीन पर कब्जा किया है। यही नहीं जौहर विश्वविद्याल के लिए किए गए लेन देन के लिए ईडी का भी शिकंजा आजम खान पर कसने लगा है।
NewsJul 24, 2019, 12:34 PM IST
योगी सरकार के बाद अब ये सरकारी एजेंसी करेगी आजम खां पर मुकदमा दर्ज
असल में जौहर विश्वविद्याल को बनाने के लिए कई तरह के नियमों क दरकिनार किया गया था। हालांकि जिस वक्त विश्वविद्यालय का निर्माण किया जा रहा था, उस वक्त राज्य में सपा की सरकार थी। लिहाजा आजम के खौफ के कारण सभी एजेंसियां आजम को क्लीन चिट देती रही।
NewsJul 21, 2019, 7:17 PM IST
खामोश आजम ने योगी के खिलाफ पत्नी को किया आगे, फातिमा बोली उपचुनाव जीतने के लिए बनाया जा रहा है दबाव
आजम खान को रामपुर में जौहर विश्वविद्यालय के किसानों की जमीन धमकाकर हथियाने का आरोप है। जिले में करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा किसानों ने आजम खान के खिलाफ मुकद्मे दर्ज कराए हैं। यही नहीं राज्य सरकार के सरकारी पोर्टल पर आजम खान का नाम भू माफिया के तौर पर दर्ज हो चुका है।
NewsJul 20, 2019, 12:27 PM IST
मॉब लिंचिंग पर आजम ने दिया विवादित बयान, बोले पाकिस्तान न जाने की सजा भुगत रहे हैं मुसलमान
अपने विवादित बयानों के लिए मशहूर समाजवादी पार्टी के रामपुर से सांसद आजम खान खान ने मॉब लिंचिंग पर फिर विवादित बयान दिया है। आजम ने कहा कि पाकिस्तान न जाने की सजा देश के मुसलमान भुगत रहे हैं।
NewsJul 19, 2019, 8:33 AM IST
जमीन माफिया घोषित किए गए आजम खान, सरकारी भू माफिया पोर्टल में नाम हुआ शामिल
रामपुर के सांसद आजम खान का नाम घोषित भू माफियाओं की लिस्ट में शामिल कर लिया गया है। पिछले एक सप्ताह के अंदर उनपर 13 मुकदमे दायर किए गए थे। आजम खान के उपर लगभग 20 किसानों ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमीन कब्जा करने का मुकदमा दर्ज कराया था।