प्रदेश कांग्रेस  

(Search results - 49)
  • Congress leader's taunt, party will become Lalu-PanjuCongress leader's taunt, party will become Lalu-Panju

    NewsSep 14, 2019, 8:13 AM IST

    कांग्रेस नेता का तंज, लल्लू-पंजू हो जाएगी पार्टी

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के प्रदर्शन को लेकर काफी नाराज हैं। लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद प्रियंका ने ये नाराजगी जाहिर भी कर दी थी। क्योंकि जब से प्रदेश की कमान राज बब्बर को दी है तब से पार्टी का प्रदर्शन प्रदेश में गिरता जा रहा है।  लिहाजा अब कांग्रेस किसी नए नेता को प्रदेश की कमान सौंपने की तैयारी में है। इसके लिए अभी तक कई नेताओं के नाम चर्चा में आए हैं लेकिन पार्टी ने किसी भी नाम पर सहमति नहीं बनी है।

  • Amid discord in Madhya Pradesh, Kamal Nath resigns to Sonia!Amid discord in Madhya Pradesh, Kamal Nath resigns to Sonia!

    NewsSep 8, 2019, 8:01 PM IST

    मध्य प्रदेश में कलह के बीच कमलनाथ ने सोनिया को दिया इस्तीफा!

    जानकारी के मुताबिक 12 सितंबर को दिल्ली में होने वाली कांग्रेस के आला नेताओं की बैठक में कमलनाथ का इस्तीफा सार्वजनिक तौर पर स्वीकार किया जा सकता है। हालांकि कांग्रेस ने इस बारे में कोई घोषणा नहीं की है। राज्य में पार्टी के भीतर तीन गुट बन चुके हैं। राज्य में कमलनाथ के हाथ में सत्ता की चाबी है तो संगठन के मुखिया भी वही हैं। राज्य में ज्योतिरादित्य सिंधिया और कमलनाथ के गुट आपस में ही उलझे हुए हैं।

  • Who will handle Sheila's legacy in Delhi, Congress can play bets on Dixit familyWho will handle Sheila's legacy in Delhi, Congress can play bets on Dixit family

    NewsSep 5, 2019, 12:21 PM IST

    दिल्ली में कौन संभालेगा शीला की विरासत, दीक्षित परिवार पर दांव खेल सकती है कांग्रेस

    असल में कांग्रेस में पहले इस बात की चर्चा थी कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पर पंजाब के नेता नवजोत सिंह सिद्धू या फिर बिहार के नेता और फिल्म स्टार शत्रुध्न सिन्हा को प्रदेश की कमान सौंपी जा सकती है। लेकिन पिछले दिनों प्रदेश प्रभारी पीसी चाको ने साफ कर दिया था कि दिल्ली में किसी बाहरी को इसकी कमान नहीं सौंपी जाएगी। 

  • Jyotiraditya Scindia did not get Madhya congress president post, Kamalnath will continue as PCC chiefJyotiraditya Scindia did not get Madhya congress president post, Kamalnath will continue as PCC chief

    NewsSep 4, 2019, 4:30 PM IST

    तो क्या ज्योतिरादित्य सिंधिया को हाशिए पर डाल रहा है कांग्रेस आलाकमान?

    मध्य प्रदेश में कांग्रेस आलाकमान ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को एक बार फिर से झटका दे दिया है। कांग्रेस सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर फिलहाल कोई नियुक्ति नहीं होगी। मुख्यमंत्री कमलनाथ ही प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष बने रहेंगे। सिंधिया ने मध्य प्रदेश कांग्रेस पर काबिज होने के लिए अपनी तरह से हर संभव कोशिश की थी। लेकिन यह असफल रही। जिसे देखकर लगता है कि कांग्रेस में ज्योतिरादित्य सिंधिया को तेजी से हाशिए पर भेजा जा रहा है। 
     

  • Does Jyotiraditya Scindia give ultimatum to Sonia Gandhi, Scindia wants to become president of MP CongressDoes Jyotiraditya Scindia give ultimatum to Sonia Gandhi, Scindia wants to become president of MP Congress

    NewsAug 31, 2019, 2:00 PM IST

    क्या ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोनिया गांधी को दिया है अल्टीमेटम, एमपी कांग्रेस के अध्यक्ष बनना चाहते हैं महाराज

    असल में राज्य की कमान फिलहाल कमलनाथ के पास है। पिछले दिनों उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया। वहीं लोकसभा चुनाव में सिंधिया को राष्ट्रीय महासचिव और पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाकर उन्हें राज्य की राजनीति से अलग कर दिया।

  • The Madhya Pradesh Congress is in a panic again, will the Kamal Nath government fall?The Madhya Pradesh Congress is in a panic again, will the Kamal Nath government fall?

    NewsAug 6, 2019, 8:00 AM IST

    मध्य प्रदेश कांग्रेस में फिर मची खलबली, क्या गिर जाएगी कमलनाथ सरकार!

    असल में राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में इन विधायकों को इसलिए जारी किए गए हैं, क्योंकि चुनाव लड़ने के दौरान आय के जो ब्यौरे इन्होंने आयकर विभाग और चुनाव आयोग को दिए हैं। वह आपस में मेल नहीं खा रहे हैं। लिहाजा विधायको को डर सताने लगा है। फिलहाल इस नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस के भीतर खलबली मची हुई है।

  • Navjot Singh Sidhu likely to new Delhi pradesh Congress Committee presidentNavjot Singh Sidhu likely to new Delhi pradesh Congress Committee president

    NewsJul 31, 2019, 6:37 PM IST

    नाराज सिद्धू को कांग्रेस दे सकती है दिल्ली की कमान

     कांग्रेस की दिग्गज नेता शीला दीक्षित का निधन होने के कारण दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद खाली चल रही है। हालांकि अभी तक कांग्रेस ने इस पर किसी को नियुक्त नहीं किया है। लिहाजा पार्टी इस रणनीति पर विचार कर रही है कि इस पद पर नवजोत सिंह सिद्धू को नियुक्त कर दिल्ली में पंजाबी और सिख समुदाय को पार्टी की तऱफ खींचा जा सकता है।

  • the cremation of sheela dixit will be on Nigambodh ghat at 2.30 pm, leaders gave tributethe cremation of sheela dixit will be on Nigambodh ghat at 2.30 pm, leaders gave tribute

    NewsJul 21, 2019, 1:29 PM IST

    निगमबोध घाट में 2.30 बजे ‘दिल्ली की शिल्पी’ शीला दीक्षित का अंतिम संस्‍कार, श्रद्धांजलि देने उमड़े लोग

    शीला दीक्षित 1998 से 2013 तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रही थीं। वह कांग्रेस की दिग्गज नेता रही हैं। दो महीने पहले हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें दिल्ली की जिम्मेदारी सौंपी थी। आज कांग्रेस मुख्यालय में सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। आज सुबह शीला दीक्षित का पार्थिव शरीर उनके निजामुद्दीन स्थित आवास से कांग्रेस मुख्यालय लाया गया। जहां पर कांग्रेस के नेताओं और अन्य विपक्षी दलों के नेताओं का तांता लगा हुआ है। 

  • Congress appointed state president in maharashtra with five working presidentCongress appointed state president in maharashtra with five working president

    NewsJul 14, 2019, 6:57 AM IST

    ‘कांग्रेस संकट’के बीच महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू, अशोक चव्हाण की जगह थोराट को प्रदेश का जिम्मा

    आज पार्टी ने राज्य में नए अध्यक्ष के पद पर बालासाहेब थोराट को नियुक्त किया है। इसके साथ ही थोराट को चुनाव समिति का भी अध्यक्ष बनाया है। वहीं राज्य में चुनाव प्रचार कमेटी की जिम्मेदारी नाना पटोले को दी गई है। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चाह्वण को मेनिफेस्टो कमेटी और सुशील कुमार शिंदे को समन्वय समिति का अध्यक्ष नियुक्त कर सभी वर्गों को साधने की कोशिश की है।

  • Karnataka pradesh congress committee dissolved by AICCKarnataka pradesh congress committee dissolved by AICC

    NewsJun 19, 2019, 4:46 PM IST

    लोकसभा चुनाव में भारी हार के बाद कर्नाटक कांग्रेस में शुरु हुई कार्रवाई

    इस बार के लोकसभा चुनाव में कर्नाटक में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। वहां पिछली बार भी कांग्रेस की सरकार थी, जिसके मुख्यमंत्री सिद्धारमैया थे। इस बार भी कांग्रेस समर्थित जेडीएस की सरकार है। लेकिन लोकसभा चुनाव में यहां कांग्रेस को सिर्फ एक सीट मिली। इसका खमियाजा प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भुगतना पड़ा है। 
     

  • Congress reply to shivrajCongress reply to shivraj

    NewsMay 7, 2019, 6:09 PM IST

    शिवराज को कांग्रेस का जवाब

    भोपाल: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश कांग्रेस का दल पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निवास किसान कर्ज़ माफ़ी के प्रमाण पत्र दे रहा है। 
    दरअसल, शिवराज सिंह चौहान हर सभा में किसानों की क़र्ज़ माफी पर सवाल खड़े करते हैं जिसके चलते कांग्रेस ने ये फैसला किया है। 

  • Lok sabha election 2019: battle of Uttarakhand direct between BJP and CongressLok sabha election 2019: battle of Uttarakhand direct between BJP and Congress

    NewsMar 24, 2019, 2:32 PM IST

    उत्तराखंड के सियासी रण के लिए सूरमा तैयार, भाजपा-कांग्रेस में सीधी लड़ाई

    भाजपा ने हरिद्वार सीट से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, टिहरी से माला राज्यलक्ष्मी शाह, अल्मोड़ा से अजय टम्टा, पौड़ी सीट से तीरथ सिंह रावत और नैनीताल सीट से प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को प्रत्याशी  बनाया। कांग्रेस ने नैनीताल से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, हरिद्वार से अंबरीश कुमार, पौड़ी से मनीष खंडूरी, अल्मोड़ा (सुरक्षित) सीट से राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा और टिहरी सीट से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह को मैदान में उतारा।

  • Low level politics of congress revealed on death of Goa CM Manohar ParikkarLow level politics of congress revealed on death of Goa CM Manohar Parikkar

    NewsMar 18, 2019, 3:09 PM IST

    कांग्रेस की घटिया राजनीति: पर्रिकर की मृत्यु के तुरंत बाद शुरु कर दी थी सरकार बनाने की होड़

    कल जैसे ही गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन की खबर आयी तो सारा देश शोक लहर में डूब गया। लोग यह मानने के लिए तैयार नहीं थे कि उनका कर्मठ, ईमानदार, साधारण जीवन व्यतीत करने वाले मुख्यमंत्री का देहांत हो गया है। 
    लेकिन इस दुखद घटना को हुए अभी 2 घंटे भी नहीं हुए थे कि गोवा प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ सुनील कवथांकर ने गोवा की गवर्नर मृदुला सिन्हा जी को सरकार बनाने का प्रस्ताव पत्र भेज दिया। यह कांग्रेस की राजनीति के निम्नतम स्तर को दर्शाता है। 

  • Congress announced 16 more candidates for general election-2019 for utttar PradeshCongress announced 16 more candidates for general election-2019 for utttar Pradesh

    NewsMar 14, 2019, 10:14 AM IST

    यूपी में कांग्रेस ने उतारे दिग्गज, राजबब्बर मुरादाबाद तो संजय सिंह सुलतानपुर से लड़ेंगे चुनाव

    लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने यूपी में मुरादाबाद से प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजबब्बर को टिकट दिया है जबकि सुल्तानपुर के संजय सिंह को प्रत्याशी बनाया है। वहीं प्रतापगढ़ से रत्ना सिंह को टिकट दिया है।

  • Will Salman Khan contest on congress ticket?Will Salman Khan contest on congress ticket?

    NewsJan 23, 2019, 4:59 PM IST

    क्या सलमान खान भी लड़ेंगे कांग्रेस के टिकट पर चुनाव?

    भोपाल से करीना कपूर को उम्मीदवार बनाने की बात अभी ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि मध्य प्रदेश कांग्रेस के एक  अधिकारी ने लोकसभा चुनाव में सलमान खान को इंदौर से चुनावी मैदान में उतारने की बात कही है। 

    मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश यादव ने यह मांग की है।