बसपा
(Search results - 158)NewsMar 6, 2020, 6:25 AM IST
बसपा के फार्मूले पर बनेगी भीम आर्मी की राजनैतिक पार्टी
पिछले हफ्ते ही भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर ने दावा किया था कि वह जल्द ही राजनैतिक दल का ऐलान करेंगे। भीम आर्मी राज्य में अपनी पैठ बना रहा है। वह दलित और मुस्लिमों वोटवैंक में अपनी पैठ बनाने की कोशिश कर रहा है। इसी के जरिए राज्य में बसपा ने एक दौर में अपनी सत्ता बनाई थी।
NewsMar 4, 2020, 1:22 PM IST
क्या मध्य प्रदेश में फेल हो गया ऑपरेशन लोटस
मंगलवार को भोपाल से लेकर दिल्ली तक राज्यसभा चुनाव को लेकर जमकर ड्रामा हुआ। कांग्रेस के आठ विधायक समेत बसपा की एक विधायक दिल्ली के पास गुरुग्राम के होटल में पहुंचे। जिसके बाद कांग्रेस ने दावा किया कि भाजपा ने उनसे विधायकों को अपने खेमे में कर लिया है और उसके कमलनाथ सरकार के चार मंत्री दिल्ली पहुंची वहीं इन मंत्रियों के पूर्व सीएम भी गुरुग्राम के होटल में पहुंचे जहां से ये चार विधायक वापस भोपाल लौट आए हैं।
NewsMar 2, 2020, 12:06 PM IST
मार्च में राजनैतिक दल का ऐलान करेगी भीम आर्मी, बसपा को दिया पहला झटका
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को लखनऊ के डालीबाग में नजरबंद किया है। लेकिन भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर ने कहा है कि 15 मार्च को वह राजनीतिक पार्टी का ऐलान करेंगे। हालांकि चंद्रशेखर ने ये नहीं बताया कि वह इसकी घोषणा कहां करेंगे इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी।
NewsMar 2, 2020, 6:16 AM IST
बसपा की मुसीबत बने भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर को योगी सरकार ने किया नजरबंद
योगी सरकार ने भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को डालीबाग इलाके में सरकारी गेस्ट हाउस में नजरबंद रखा है। चंद्रशेखर राज्य की राजधानी में क्लॉक टॉवर में नागरिकता संसोधन कानून के लिए चल रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए लखनऊ में पहुंचे थे।
NewsFeb 24, 2020, 11:51 AM IST
आकाश आनंद को पार्टी में और ज्यादा मजबूत करेगी बसपा
फिलहाल बसपा उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में फिर से प्रदेश इकाईयों का गठन करना चाहती है। इसके लिए बसपा प्रमुख ने आकाश और रामजी गौतम को जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं बसपा प्रमुख ने उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मुनकाद अली को यूपी में जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है। माना जा रहा है कि बसपा अभी से यूपी में 2022 में होने चुनावों की तैयारियों में अभी से जुट गई है।
NewsFeb 10, 2020, 6:48 AM IST
जानें क्यों प्रियंका के यूपी दौरे से माया हुई बैचेन, किया हमला
प्रियंका गांधी ने संत रविदास की जयंती पर वाराणसी में मंदिर का दौरा किया। जिसके बाद बसपा खेमें में बैचेनी बढ़ गई। हालांकि प्रियंका गांधी और मायावती के बीच काफी अरसे से बयानबाजी चल रही है। लेकिन रविवार को ये और ज्यादा तेज हो गई। क्योंकि मायावती ने एक के बाद एक तीन बार सोशल मीडिया में प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए हमला किया।
NewsJan 26, 2020, 8:14 AM IST
मायावती ने लोकसभा में बनाया रिकार्ड, एक साल में बदले पांच नेता
लोकसभा चुनाव में बसपा को मुस्लिमों ने काफी संख्या में वोट दिया और उसके तीन मुस्लिम सांसद भी चुनाव जीतने में कामयाब रहे। जिसके बाद मायावती को लगा कि मुस्लिमों के बल पर वह राज्य की सत्ता पर काबिज हो सकती है। लिहाजा उसने कुछ समय पहले ही लोकसभा में पार्टी का नेता दानिश अली को नियुक्त किया। दानिश अली अमरोहा से लोकसभा सांसद हैं और पहले जनता दल सेकुलर के महासचिव हुआ करते थे।
NewsJan 15, 2020, 5:04 PM IST
बबुआ अखिलेश ने बुआ मायावती को कहा ‘हैप्पी बर्थडे’
बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती का आज 64वां जन्मदिन है और पार्टी उनका जन्मदिन मना रही है और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। लेकिन इसी बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मायावती को जन्मदिन की बधाई दी है।
NewsJan 13, 2020, 8:20 AM IST
बसपा फिर देगी विपक्षी दलों को झटका, जानें माया ने क्या लिया फैसला
कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों की कोशिश है कि नागरिकता कानून को लेकर केन्द्र सरकार पर दबाव बनाया जाए। ताकि वह इस कानून को वापस ले। हालांकि अभी तक केन्द्र सरकार किसी भी मामले में पीछे हटने के लिए तैयार नहीं है। वहीं विपक्षी दल सरकार पर दबाव बनाने के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
NewsJan 13, 2020, 8:11 AM IST
मुलायम, माया को झटका देने की तैयारी में केन्द्र सरकार, घटेगा रूतबा
केन्द्र सरकार ने कुछ दिन पहले ही गांधी परिवार से एसपीजी की सुरक्षा वापस ली है। वहीं अब केन्द्र सरकार ने वीआईपी सुरक्षा में बदलाव करने का फैसला किया है। वीआईपी की सुरक्षा में तैनात एनएसजी कमांडो को हटाकर उन्हें आंतकवाद विरोधी अभियानों के लिए लगाया जाएगा।
NewsDec 12, 2019, 6:37 AM IST
जानें कैसे फिर कांग्रेस की रणनीति को फेल कर शिवसेना और बसपा ने की सरकार की मदद
राज्यसभा में शिवसेना का स्टैंड न तो सरकार के पक्ष में था तो विपक्ष के पक्ष था। लेकिन सदन से वॉकआउट कर उसने केन्द्र सरकार को एक तरह से मदद ही पहुंचाई। जबकि लोकसभा में इस बिल का विरोध करने वाली बसपा ने भी बिल के समर्थन में अपना वोट तो नहीं दिया लेकिन उसने भी सदन से वॉक आउट किया।
NewsDec 3, 2019, 12:40 PM IST
अम्बेडकर के जरिए दलितों को साधने के लिए सपा-बसपा में शुरू हुई जंग
असल में इस साल की शुरूआत में सपा के बैनर और पोस्टरों में आम्बेडर और काशीराम की तस्वीरें दिखाई दी थी तो बसपा के पोस्टर में राममनोहर लोहिया की तस्वीरें दिखाई गई थी। क्योंकि लोकसभा चुनाव के लिए सपा और बसपा के बीच चुनावी गठबंधन हुआ था। दोनों दलों ने लोकसभा चुनाव साथ लड़ा था। लेकिन चुनाव के बाद आए परिणाम में बसपा को दस और सपा को पांच सीटें मिली।
NewsNov 8, 2019, 8:47 AM IST
गेस्ट हाउस कांड को लेकर फिर 'मुलायम' हुईं माया
इस साल लोकसभा चुनाव में करीब ढाई दशक के बाद मुलायम सिंह यादव और बसपा प्रमुख मायावती एक ही मंच पर दिखे। मायावती ने मुलायम सिंह के लिए मैनपुरी में वोट भी मांगे और मुलायम ने मायावती की जमकर तारीफ की। लोकसभा चुनाव से पहले गठबंधन बनाकर दोनों दलों इतिहास तो रचा लेकिन ये ज्यादा दिन नहीं चला।
NewsNov 7, 2019, 8:37 AM IST
जानें क्यों उपचुनाव हार के बाद माया ने फिर भंग की सभी जिला इकाइयां
लोकसभा चुनाव में मिली दस सीटों से गदगद मायावती ने पार्टी संगठन में फेरबदल किया था। लेकिन महज छह महीने में ही विधानसभा उपचुनाव में बसपा को करारी हार मिली है। पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाई है वहीं अंबेडकरनगर की सीट में पार्टी को हार मिली है। यही नहीं रामपुर में पार्टी के प्रत्याशी की जमानत भी नहीं बची है। जिसके बाद मायावती ने फिर से संगठन में बदलाव किया है।
NewsOct 25, 2019, 8:28 AM IST
क्या पहली बार उपचुनाव में उतरकर माया ने की गलती, गढ़ को भी नहीं बचा पाई बसपा
बहुजन समाज पार्टी के इतिहास में मायावती ने पहली बार उपचुनाव में किस्मत को आजमाने का फैसला किया था। बसपा इससे पहले कभी उपचुनाव नहीं लड़ी बल्कि वह उपचुनाव के जरिए जनता का मूड भांपने का काम करती थी। लेकिन पहली बार मायावती की अगुवाई में पार्टी ने राज्य की 11 सीटों पर प्रत्याशियों को उतारे। हालांकि पार्टी ये मान कर चल रही थी कि लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन का फायदा उसे मिलेगा। लेकिन बसपा को हार का सामना करना पड़ा।