बीएसपी
(Search results - 49)NewsAug 24, 2019, 8:27 AM IST
राजस्थान बीएसपी में होने वाली है बगावत!
बीएसपी के विधायकों ने कहा कि राजस्थान में पहलू खान मामले में कांग्रेस सरकार पूरी संवेदनशीलता दिखाई है और वह कांग्रेस सरकार के कदम से खुश हैं और उन्हें किसी भी तरह की शिकायत नहीं है। बीएसपी प्रमुख के ट्वीट के बाद बीएसपी के विधायकों ने सीएम अशोक गहलोत से मुलाकात की और इसके बाद उन्होंने मायावती की बात को दरकिनार किया।
NewsJul 22, 2019, 9:08 AM IST
मायावती के कुमारस्वामी को समर्थन के ऐलान बाद गायब हुआ कर्नाटक का बीएसपी विधायक
असल में कल दोपहर में एन.महेश ने मीडिया को जानकारी दी थी कि मायावती के कहने पर वह शुक्रवार को सदन में मौजूद नहीं थे। राज्य में विधानसभा चुनाव बीएसपी और जेडीएस ने मिलकर लड़ा था। हालांकि इसमें बीएसपी महज एक सीट जीतने में कामयाब रही। लेकिन कुमारस्वामी सरकार में एन महेश को राज्य का शिक्षा मंत्री बनाया गया। लेकिन कुछ महीनों के बाद महेश ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया।
NewsJul 21, 2019, 10:45 PM IST
मायावती ने पलटी मारी, कुमारस्वामी सरकार को समर्थन देगी बीएसपी
सोमवार को विधानसभा में कुमारस्वामी सरकार का फ्लोर टेस्ट होने वाला है। इससे पहले सरकार को थोड़ी राहत मिली है। क्योंकि बहुजन समाज पार्टी का एकमात्र विधायक कल सदन में मौजूद रहेगा और कुमारस्वामी सरकार के पक्ष में मतदान करेगा। इसका आदेश बीएसपी प्रमुख मायावती ने विधायक को दिया है। हालांकि आज दोपहर में ही विधायक एन. महेश ने कहा था कि वह मायावती के कहने पर सदन से गैरमौजूद थे। फिलहाल लगता है कि कुमारस्वामी मायावती को मनाने में कामयाब रहे।
NewsJul 18, 2019, 2:02 PM IST
आनंद के जरिए आयकर विभाग ने मायावती पर कसा शिकंजा ! जब्त की 400 करोड़ की बेनामी संपत्ति
आयकर विभाग ने बीएसपी सुप्रीमो मायावती के भाई और पार्टी के उपाध्यक्ष आनंद कुमार और उनकी पत्नी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 400 करोड़ रुपए की बेनामी संपत्ति जब्त कर ली है । ये संपत्तियां उत्तर प्रदेश के नोएडा में स्थिति हैं।
NewsJul 9, 2019, 6:47 AM IST
अखिलेश यादव खोज रहे हैं बीएसपी की काट, उपचुनाव एसपी के लिए बड़ा इम्तिहान
असल में पहली बार बीएसपी प्रमुख मायावती ने उपचुनाव में उतरने का फैसला किया है। लिहाजा एसपी के लिए बीएसपी के खिलाफ चुनाव लड़ना बड़ी चुतौती है। क्योंकि बीएसपी एसपी के वोट पर ही निशाना साध रही है। बीएसपी खासतौर से मुस्लिम वोटरों को टारगेट कर रही है। जबकि इसे एसपी का वोटर माना जाता है।
NewsJun 28, 2019, 9:54 AM IST
दबंग गुड्डू पंडित को मायावती ने दिखाया बाहर का रास्ता
बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने पूर्व विधायक गुड्डू पंडित को बहुजन समाज पार्टी से निष्कासित कर दिया है। वह दो बार विधायक रह चुके हैं। गुड्डु का पुराना विवादित इतिहास है। उन्हें बीएसपी कार्यकर्ताओं से बदसलूकी के आरोप में निष्कासित किया गया है।
NewsJun 26, 2019, 5:44 PM IST
गठबंधन से फायदा उठाने के बाद मायावती की नजर 2022 चुनावों पर
बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ में ये साफ संकेत दे दिये हैं एक बार फिर पार्टी संगठन में बदलाव किया जाएगा। वहीं विधानसभा चुनाव 2022 कि तैयारियों में मुस्लिम और दलित नेताओं को अहम ज़िम्मेदारी दी जा सकती है।
NewsJun 26, 2019, 9:21 AM IST
बीएसपी ने शुरू किया आपरेशन ‘ घर वापसी’, अखिलेश यादव को पहुंचाएगा राजनैतिक नुकसान
मायावती ने लोकसभा चुनाव समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर लड़ा था और तीन दिन पहले ही उन्होंने ये गठबंधन तोड़ दिया है। लोकसभा चुनाव में बीएसपी को 10 सीटें मिली जबकि एसपी को महज 5 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा था।
NewsJun 25, 2019, 9:12 AM IST
बीएसपी में छिड़ी दूसरे नंबर की जंग, किसका चलेगा माया के बाद सिक्का
मायावती ने ऐलान किया है कि अब पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। लेकिन इसी बीच मायावती ने अपने भाई आंनद को फिर से पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। जबकि भतीजे आकाश को राष्ट्रीय समन्वय नियुक्त किया है।
NewsJun 8, 2019, 11:41 AM IST
तो बीएसपी की इस रणनीति से खत्म हो जाएगी एसपी, जानें क्या है माया का गेम प्लान
प्रदेश में 12 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव अगले छह महीने के दौरान होना है। राज्य में विभिन्न दलों के 11 विधायक सांसद बने हैं जबकि एक विधायक के अयोग्य होने के कारण एक और सीट पर उपचुनाव होना है। लिहाजा इसके लिए बीएसपी ने अपनी तैयारियां अभी से शुरू कर दी है। बीएसपी को लोकसभा चुनाव में मुस्लिमों का वोट मिला था और उसके मुस्लिम सांसद चुनाव जीतने में कामयाब रहे थे।
NewsJun 5, 2019, 12:20 PM IST
एसपी बीएसपी के बाद अब चौधरी की पार्टी बोली ‘एकला चलो’
यूपी में गठबंधन की राजनीति एक बार फिर विफल हो गयी है। इस साल जनवरी में बना तीन दलों का गठबंधन टूट गया है और आगे भी इस गठबंधन के एक साथ आने के आसार कम ही हैं। राज्य में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी अलग-अलग राह पर चल दिए हैं। दोनों दलों ने राज्य में होने वाले विधानसभा उपचुनाव में अकेले लड़ने का फैसला किया है।
NewsJun 5, 2019, 10:16 AM IST
इस सीट पर है मुलायम की बहू की नजर, जानें क्या दिया अखिलेश पर बयान
अपर्णा यादव पूरी तरह से एसपी के बचाव में उतर गयी है। उन्होंने बीएसपी को लोकसभा चुनाव में हार को पचाने की नसीहत दी है। इसके जरिए उन्होंने अखिलेश यादव को एक तरह से अपना समर्थन दिया है। जबकि अखिलेश यादव पर उनके विरोधी शब्दों के बाण चला रहे हैं। अपर्णा मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता की बहू हैं।
NewsJun 4, 2019, 9:55 AM IST
जानें क्यों सियासी दलों ने बनाई इफ्तार पार्टियों से दूरी और शुरू कर दिए भंडारे
राज्य में कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी रमजान में बड़े स्तर पर इफ्तार पार्टियों का आयोजन किया करती थी। जिसमें मुस्लिम समाज के लोगों के साथ ही सभी धर्म के लोगों को आमंत्रित किया जाता था। ताकि इसके जरिए अपनी धर्मनिरपेक्षता की छवि बरकरार रखा जा सके। लेकिन राज्य में 2014 के बाद जिस तरह से सिसायी माहौल बदला हुआ है। उसी तरह से राजनैतिक दलों ने इन इफ्तार पार्टियों से दूरी बनानी शुरू कर दी है।
NewsJun 4, 2019, 9:20 AM IST
माया के बाद अब ‘रिवर फ्रंट’ पर अखिलेश की मुश्किलें बढ़ाएंगे योगी
लखनऊ में गोमती नदी के किनारे पूर्व की अखिलेश यादव सरकार ने रिवर फ्रंट का निर्माण कराया था। जिसमें निर्धारित बजट से दो गुना पैसा खर्च किया गया। राज्य में अखिलेश यादव की सरकार जाने के बाद योगी आदित्यनाथ सरकार ने आते ही इसकी जांच बैठा दी थी। हालांकि इस बीच ये मामला काफी शांत रहा। लेकिन लोकसभा चुनाव समाप्त होते ही एक बार फिर रिवर फ्रंट घोटाले को लेकर यूपी सरकार ने जांच में तेजी कर दी है।
NewsJun 3, 2019, 9:34 AM IST
मायावती आज ले सकती हैं बड़ा राजनैतिक फैसला, जानें किस पर गिरेगी गाज
समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी में लोकसभा चुनाव के लिए चुनावी गठजोड़ हुआ था। राज्य में एसपी ने 37 सीटों और बीएसपी ने 38 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इस गठबंधन में राष्ट्रीय लोकदल को भी तीन सीटें दी गयी थी। लेकिन राज्य में गठबंधन को उम्मीद के मुताबिक सीटें नहीं मिली।