सिख दंगा
(Search results - 11)NewsApr 9, 2019, 4:14 PM IST
कांग्रेस के स्लोगन 'अब होगा न्याय' पर पीएम मोदी बोले, अब 'न्याय होना पक्का है'
कर्नाटक के चित्रदुर्ग में पीएम मोदी ने कहा, बोफोर्स घोटाला करने वालों के साथ अब 'न्याय होना पक्का है'। सिख दंगा करने वालों के साथ अब 'न्याय होना पक्का है'।
NewsApr 8, 2019, 3:05 PM IST
1984 सिख दंगा मामलाः सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई से सज्जन कुमार पर चल रहे मामले की स्थिति रिपोर्ट मांगी
- सीबीआई ने सज्जन कुमार की ओर से दाखिल जमानत याचिका का विरोध किया है। शीर्ष कोर्ट ने सीबीआई से पूछा अगर सज्जन कुमार को जमानत दी जाती है तो क्या वह परेशानी का सबब बनेंगे?
NewsMar 7, 2019, 6:54 PM IST
सिख दंगा मामले में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार की मुश्किल बढ़ी, पति और बेटा गंवाने वाली गवाह अपने बयान पर कायम
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद दिल्ली में हुए 1984 के सिख विरोधी दंगा मामले में अहम गवाह चाम कौर अपने बयान पर कायम हैं। उन्होंने कहा कि वह फिर कहना चाहती है कि कांग्रेस नेता सज्जन कुमार ही दंगाइयों को निर्देश दे रहे थे।
NewsJan 3, 2019, 6:05 PM IST
सिख दंगे के आरोपी को कांग्रेस ने बनाया मुख्यमंत्री: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पंजाब के गुरदासपुर में एक विशाल रैली को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने कमलनाथ को सीएम बनाने के लिए कांग्रेस को आड़े हाथों लिया और किसानों को फायदा पहुंचाने लिए एनडीए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी। पीएम ने कांग्रेस के वंशवाद पर भी निशाना साधा।
NewsDec 31, 2018, 3:30 PM IST
भारत की न्यायपालिका ने 2018 में दिए ये बड़े फैसले
आइये जानते है कि इस साल अदालतों ने कौन-कौन से फैसले दिए जिनका सीधा आपसे सरोकार रहा है। खास कर सुप्रीम कोर्ट की बात करें तो यह वो साल रहा जिसने दो प्रधान न्यायाधीश देखे-एक पूर्व प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा और वर्तमान मुख्य न्यायधीश रंजन गोगोई।
NewsDec 18, 2018, 2:49 PM IST
‘1984 में कांग्रेसियों ने किया महिलाओं का बलात्कार’
कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर बीजेपी अध्यक्ष के ताजा हमले से सनसनी फैल गई है। अमित शाह ने साफ कहा है कि 1984 के सिख विरोधी दंगों के दौरान कांग्रेसियों ने महिलाओं पर अमानुषिक अत्याचार किया। उन्होंने यह इल्जाम ट्विटर के जरिए लगाए।
NewsDec 16, 2018, 5:57 PM IST
पंजाब चुनाव में ‘आप’ ने किया था कमलनाथ का विरोध लेकिन उनके मुख्यमंत्री बनते ही साध ली चुप्पी
साल 2017 में पंजाब में चुनाव प्रचार के समय आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस पर उंगली उठाकर पारा चढ़ा दिया था। क्योंकि पंजाब और हरियाणा में कांग्रेस ने कमलनाथ को चुनाव प्रभारी चुना था। जिनके उपर 1984 के दंगों के दाग थे।
ViewsDec 13, 2018, 4:51 PM IST
आखिर क्यों सिख दंगों का दाग होने पर भी कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाना कांग्रेस की मजबूरी है ?
समय- 1 नवंबर 1984, जगह- दिल्ली का रकाबगंज गुरुद्वारा। जहां पर मौजूद थे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ, जो कि जल्दी ही मध्य प्रदेश में कांग्रेस के मुख्यमंत्री का पद संभालेंगे। रकाबगंज गुरुद्वारा वो जगह है जहां ‘हिंद की चादर प.पू. गुरु तेगबहादुर जी’ का अंतिम संस्कार किया गया था। इंदिरा गांधी की हत्या के बाद इसी जगह पर भयानक दंगा हुआ जिसमें सिखों को बेरहमी से मौत के घाट उतारा गया। जिसका आरोप लगा कमलनाथ पर। आज कांग्रेस सिख दंगे के सभी आरोपियों से लगभग पल्ला झाड़ चुकी है। लेकिन मध्य प्रदेश में कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाना उसकी मजबूरी है। जानिए क्यों-
NewsNov 20, 2018, 5:45 PM IST
आखिर क्यों जज साहब खुद पहुंच गए तिहाड़ जेल
दिल्ली में आज एक अजीब घटना हुई, जब अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अजय पांडे तिहाड़ जेल पहुंच गए।
NewsNov 16, 2018, 2:32 PM IST
“सरदारों 1984 भूल गए हो”- यह सुनने के बाद मनिंदरजीत सिंह सिरसा ने दर्ज कराया कांग्रेस के खिलाफ केस (माय नेशन एक्सक्लूसिव)
सिरसा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस कार्यकर्ता गालियां देते हुए चिल्ला रहे थे कि ‘@#%(गालियां) सरदारों 1984 भूल गए हो, इन्हें फिर याद दिलाना होगा’
NewsNov 15, 2018, 4:30 PM IST
सिखों के हत्यारों की अदालत में पिटाई
आज पटियाला हाउस कोर्ट में 1984 के सिख दंगों के दोषियों की जमकर पिटाई हुई। माय नेशन के पास इसका एक्सक्लूसिव वीडियो है। आईए आपको दिखाते हैं।