अगले दो दिनों तक आसमान से बरसेगी और आग, मानसून भी नहीं देगा साथ

Published : Jun 01, 2019, 01:35 PM ISTUpdated : Jun 01, 2019, 03:33 PM IST
अगले दो दिनों तक आसमान से बरसेगी और आग, मानसून भी नहीं देगा साथ

सार

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले दो दिनों में देश में गर्मी का प्रकोप बढ़ सकता है। इसके लिए मौसम विभाग ने ‘रेड वॉर्निंग’ जारी की है। वहीं खबर है कि इस बार मॉनसून भी धोखा दे सकता है। उत्तर और दक्षिण भारत को सूखे सामना करना पड़ सकता है जबकि मध्य भारत में बारिश ठीक होगी। 

नई दिल्ली: भीषण गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए ‘रेड वॉर्निंग’ जारी की है। यानी अगले दो दिनों तक पारा 45 डिग्री के पार जा सकता है। 

मौसम विभाग वातावरण को चार कलर कोड में बांटकर देखता है। जिसमें से सबसे खतरनाक ‘रेड वार्निंग’ है। इसके अलावा एंबर, यलो, ग्रीन कोड भी जारी किए जाते हैं। 

साथ ही एक और बुरी खबर ये भी है कि इस बार मॉनसून भी देशवासियों को गर्मी से ज्यादा राहत नहीं दे पाएगा। 

इस बार मॉनसून उत्तर और दक्षिण भारत में सामान्य से कम रहने की आशंका है। जबकि मध्य भारत में मॉनसून अपने सामान्य रहने की संभावना है।

इस बार मॉनसून 5 दिनों की देरी से केरल के तट पर पहुंचने की आशंका है। केरल तट पर मॉनसून 6 जून को टकराएगा। 

मौसम विभाग ने यह भी जानकारी दी है कि जुलाई के महीने में बारिश सामान्य से कम रहेगी। जबकि अगस्त में अच्छी बारिश होने की संभावना है। 

मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमोत्तर भारत में मानसून की अवधि में 94 फीसद बारिश होने के आसार हैं। जबकि मध्य भारत में मानसून  100 फीसद रह सकता है। लेकिन पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में मानसून 91 फीसदी ही रने की आशंका है। 

मौसम विभाग ने पूरे देश को चार भागों में बांट रखा है। इसके उत्तर-पश्चिम भारत उप-मंडल में दिल्ली,कश्मीर,पंजाब, हिमाचल जैसे राज्य आते हैं। 

जबकि मध्य भारत उपखंड में मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात और छत्तीसगढ़ जैसे राज्य हैं। 

पूर्वोत्तर उपखंड में पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, झारखंड और पूर्वोत्तर के सातो राज्य आते हैं। 

जबकि दक्षिणी हिस्से में केरल, तमिलनाडु,आंध्र प्रदेश,तेलंगाना, कर्नाटक और पुदुचेरी आते हैं। 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान