Announced
(Search results - 54)NewsMar 8, 2020, 1:45 PM IST
होली के बाद घोषित होगी नड्डा की टीम, बिहार और बंगाल चुनाव का दिखेगा असर
माना जा रहा है कि नड्डा होली के बाद अपनी राष्ट्रीय टीम की घोषणा कर सकते हैं। हालांकि माना जा रहा है कि इसके लिए नड्डा ने भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष की रजामंदी ले ली है और होली के बाद टीम का ऐलान कर दिया जाएगा। नड्डा अपनी टीम में ज्यादा युवाओं को जगह देंगे। हालांकि नई टीम में अमित शाह की छाप भी देखेगी।
NewsMar 4, 2020, 6:54 AM IST
केजरीवाल की राह पर चले सोरेन, किया फ्री बिजली का ऐलान
झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में आज कांग्रेस-जेएमएम गठबंधन सरकार ने बजट पेश किया है। इस बजट की खास बात ये है कि इसमें दिल्ली की आप सरकार की तरह घोषणाएं की गई है। सोरेन सरकार ने दिल्ली की तर्ज पर राज्य में मोहल्ला क्लीनिक बनाने ऐलान किया है। ऐसा दिल्ली के बाद पहली बार झारखंड में किया जा रहा है।
NewsJan 23, 2020, 8:06 AM IST
केन्द्र ने कश्मीर के लिए खोला खजाना, 80 हजार करोड़ रुपये का पैकेज का ऐलान
केन्दर की नरेन्द्र मोदी सरकार ने राज्य से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद जम्मू और कश्मीर के लिए 80 हजार करोड़ रुपये के बड़े पैकेज का ऐलान किया है। इससे पहले राज्य के लिए इतने बड़े पैकेज का ऐलान नहीं किया गया। इसकी घोषणा केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने दी है।
NewsJan 9, 2020, 8:10 AM IST
संसद में एक फरवरी को पेश होगा ‘आम बजट’, अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए हो सकता है ऐलान
माना जा रहा है इस बार बजट सत्र दो चरणों में हो सकता है। क्योंकि संसदीय मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने सरकार से बजट सत्र को दो चरणों में रखने की मांग की है। इसके तहत बजट सत्र का पहला चरण 31 जनवरी से 11 फरवरी तक और दूसरा चरण दो मार्च से तीन अप्रैल तक चलेगा। केन्द्र की मोदी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल में ये दूसरा बजट पेश करेगी।
NewsJan 8, 2020, 7:22 AM IST
आज रहेंगे बैंक बंद, कर्मचारी संगठनों ने किया है भारत बंद का ऐलान
केन्द्र सरकार की नीतियों के खिलाफ देशभर के कर्मचारी संगठन आज हड़ताल पर हैं। इस हड़ताल में सरकार सेक्टोरल इंडिपेंडेंट फेडरेशन और असोसिएशन्स ने भी समर्थन दिया है। वहीं कई छात्र संगठनों ने भी समर्थन दिया है। वहीं इस हड़ताल में शिक्षा संस्थानों के संगठन भी शामिल हो रहे हैं।
NewsDec 27, 2019, 7:51 AM IST
कभी भी हो सकती है दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा
चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली है।महाराष्ट्र की तर्ज पर ही केवल 15 चुनावों के भीतर चुनाव कराकर परिणाम घोषित किए जा सकते हैं। हालांकि चुनाव बोर्ड परीक्षा से पहले चुनाव कराने के पक्ष में है। क्योंकि चुनाव के दौरान माध्यमिक शिक्षा परिषद के स्कूलों का इस्तेमाल किया जाता है।
NewsNov 22, 2019, 7:32 PM IST
महाराष्ट्र में उद्धव होंगे गठबंधन के सीएम, एनसीपी प्रमुख पवार ने किया ऐलान
हालांकि इस बैठक से बाहर निकलने के बाद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि बातचीत का दौर चल रहा है और अगले कुछ घटों में राज्य में सरकार गठन को लेकर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। हालांकि ठाकरे ने कुछ ज्यादा नहीं बताया। लेकिन इतना तय है कि राज्य में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी ने उद्धव ठाकरे को राज्य का नया सीएम तय किया है। जबकि चुनाव में आदित्य ठाकरे को सीएम बनाने की बात कही जा रही थी।
NewsSep 21, 2019, 9:01 AM IST
आज हो सकती है महाराष्ट्र-हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा
चुनाव आयोग ने राज्यों में होने वाले चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को बैठक की। इस बैठक में चुनाव को लेकर अहम चर्चा हुई। लिहाजा माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद आज चुनाव आयोग हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। नक्सल प्रभावित होने के कारण झारखंड में इन दोनों राज्यों में चुनाव संपन्न होने चुनाव कराए जा सकते हैं।
NationSep 14, 2019, 6:02 PM IST
अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए सरकार ने शुरु की कार्रवाई, सबसे पहले मिलेगी हाउसिंग सेक्टर को मदद
अर्थव्यवस्था में मंदी के शोर के बीच वित्त मंत्रालय ने इसे संभालने की कोशिशें शुरु कर दी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया है कि सरकार हाउसिंग प्रोजेक्ट के लिए 10 हजार करोड़ की मदद देगी।
NewsSep 12, 2019, 8:07 AM IST
आज हो सकती हैं तीन राज्यों में चुनाव की घोषणा
इन राज्यों में वर्तमान में भाजपा की सरकारें हैं। चुनाव आयोग इन तीन राज्यों के साथ ही देश के कुछ राज्यों में खाली विधानसभा की सीटों के लिए भी चुनाव की तारीख तय कर सकता है। महाराष्ट्र विधानसभा में 288 सीटों, हरियाणा की 90 और झारखंड की 82 सीटों पर चुनाव होने हैं। इन तीन राज्यों की सरकारों का कार्यकाल इस साल के अंत में खत्म हो रहा है। लिहाजा इन राज्यों में चुनाव कराए जाने हैं।
NationSep 7, 2019, 2:36 PM IST
चांद पर पहुंचकर रहेगा भारत, मुंबई में पीएम मोदी ने किया ऐलान
भारत के कदम चांद तक पहुंचकर रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुंबई में ऐलान किया है कि इसरो को छोटी असफलताओं से घबराना नहीं चाहिए। देश को हमारे वैज्ञानिकों पर गर्व है और हमें उम्मीद है कि हम चांद पर जरूर पहुंचेंगे।
BollywoodAug 31, 2019, 7:25 PM IST
वेब सीरिज में नजर आएंगी नोरा फतेही
अपने जबरदस्त डांसिंग स्किल से पूरे बॉलीवुड को घुमा देने वाली नोरा फतेही जल्दी ही किसी वेब सीरिज में नजर आ सकती हैं। नोरा फतेही ने पिछले कुछ ही सालों में बॉलीवुड में जबरदस्त पहचान बनाई है। उनके आइटम नंबर दर्शकों को बेहद पसंद आते हैं।
NationAug 17, 2019, 6:25 PM IST
यूपी, बिहार और बंगाल के रेल यात्रियों के लिए रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान
देश के सबसे व्यस्त दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर अब 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन दौड़ेगी। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इसका ऐलान किया है। इस नई घोषणा से यूपी, बिहार और बंगाल के रेल यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा हो जाएगी।
NationAug 14, 2019, 8:28 PM IST
कैप्टन अभिनंदन का होगा सम्मान, एयर स्ट्राइक करने वाले बहादुरों को भी पुरस्कार
अपने पुराने लड़ाकू विमान से पाकिस्तान के अत्याधुनिक एफ-16 को गिरा देने वाले कैप्टन अभिनंदन वर्तमान को वीर चक्र दिया जाएगा। इसके अलावा पाकिस्तान की सीमा में घुसकर आतंकवादी अड्डे तबाह करने वाले पांच जांबाज पायलटों को भी वायुसेना मेडल दिया जाएगा। इन वीरों के सम्मान से इस बार की जश्ने आजादी की खुशी दोगुनी हो जाएगी।
Other CinemaAug 9, 2019, 8:18 PM IST
आयुष्मान खुराना और विक्की कौशल साल के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, तेलगू अभिनेत्री कीर्ति सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री
66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हो गई है। इसमें श्रीराम राघवन निर्देशित 'अंधाधुन' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला है। इसी फिल्म के लिए अभिनेता आयुष्मान खुराना और 'ऊरी' के लिए विक्की कौशल को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुना गया है। वहीं तेलगू फिल्म 'महानटी' के लिए कीर्ति सुरेश को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुना गया है।