Cab
(Search results - 187)Beyond NewsAug 20, 2021, 6:07 PM IST
कुछ दिन तो गुजारो सोमनाथ में: दुनिया में मची हिंसा के बीच PM बोले-संहार में भी सृजन को जन्म देते हैं शिव
PM Modi ने महीनेभर में दूसरी बार गुजरात को कई सौगातें दी। आज मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सोमनाथ से जुड़े कई प्रोजेक्ट्स की नींव रखी और उद्घाटन किया।
NewsSep 16, 2020, 7:35 PM IST
राजस्थान में राहुल गांधी से मिलने के बाद ही होगा कैबिनेट विस्तार, क्या सोनिया ने सौंपी दी है गद्दी
जानकारी के मुताबिक कैबिनेट विस्तार और मंत्रिमंडल फेरबदल के साथ ही राज्य में राजनीतिक नियुक्तियां हो सकती हैं। वहीं बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा राहुल गांधी से मुलाकात करने के लिए दिल्ली जाएंगे।
NewsAug 19, 2020, 7:51 AM IST
कैबिनेट विस्तार के बाद अब जिलों के बंटवारे पर उलझी शिवराज सरकार, सिंधिया खेमे ने फंसाया पेंच
मध्य प्रदेश में भले ही भाजपा ने राज्य में सरकार बना ली है। लेकिन सत्ता में आने के बाद मुश्किलों का दौर खत्म नहीं हो रहा है। राज्य में पहले शिवराज कैबिनेट के गठन में समय लगा और उसके बाद मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे में लंबा समय लगा।
NewsAug 18, 2020, 7:35 PM IST
पायलट को 'पैदल' कर कैबिनेट विस्तार की तैयारी में गहलोत, क्या पायलट के करीबियों को मिलेगी जगह
राज्य में कांग्रेस सरकार पर संकट के छाए बादल खत्म हो गए हैं। क्योंकि कांग्रेस के बागी सचिन पायलट पार्टी में वापस लौट गए हैं। वहीं अब राज्य सरकार विधायकों को एकजुट करने की कोशिश में लगी है। वहीं राज्य में अशोक गहलोत अपने करीबी लोगों को शामिल करना चाहते हैं।
NewsAug 16, 2020, 2:56 PM IST
क्या राजद ने जदयू में लगा दी सेंध, कैबिनेट मंत्री श्याम रजक के पार्टी छोड़ने की चर्चा
राज्य में चर्चा है कि वरिष्ठ नेता और नीतीश कुमार की सरकार में उद्योग मंत्री श्याम रजक पार्टी को अलविदा कहने वाले हैं और वह सत्ताधारी जदयू को छोड़कर राजद का दामन थामने की तैयारी में हैं। श्याम रजक को राज्य की सियासत में दलितों का नेता माना जाता है और वह पहले भी राजद में रह चुके हैं।
NewsAug 15, 2020, 1:12 PM IST
एक्सक्लूसिव: मोदी कैबिनेट के विस्तार का आज से काउंटडाउन शुरू, कुछ चौंकाने वाले नाम आएंगे सामने
जानकारी के मुताबिक आज के बाद कभी भी केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के अपने दूसरे कार्यकाल का पहला कैबिनेट विस्तार कर सकती है। इसके लिए पार्टी में मंथन चल रहा है। वहीं भाजपा की नजर इस साल होने वाले बिहार चुनाव और अगले साल होने वाले पश्चिम बंगाल के उपचुनावों पर है।
NewsAug 2, 2020, 12:14 PM IST
यूपी की कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण की कोरोना से मौत, अब तक पांच मंत्री कोरोना पॉजिटिव
राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री कमल रानी की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। उन्हें दो दिन से बुखार आ रहा था और वह लखनऊ के सीजीपीजीआई में भर्ती थी। वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया था।
NewsJul 11, 2020, 6:30 PM IST
मध्य प्रदेश में कल लगेगी मंत्रियों की लाटरी, शिवराज बांटेंगे विभाग
असल में राज्य में नौ दिनों के बाद भी मंत्रियों को उनके विभागों का दायित्व नहीं मिला था। इसको लेकर राज्य में सियासी हलचल थी। वहीं माना जा रहा था कि सात जुलाई को दिल्ली से लौटने के बाद चौहान कैबिनेट के सहयोगियों का बंटवारा कर देंगे।
NewsJul 6, 2020, 7:09 AM IST
सावन महीने की शुरूआत में मंत्रियों को गुड न्यूज दे सकते हैं शिवराज
असल में राज्य में कैबिनेट विस्तार के तीन दिनों के बाद भी राज्य में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा नहीं हो सका है। वहीं इसी बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को दिल्ली पहुंचे।
Enable Ginger Cannot connect to Ginger Check your internet connection
or reload the browserDisable in this text field Edit Log in to edit with Ginger Log in to edit with Ginger NewsJul 5, 2020, 4:13 PM IST
मोदी कैबिनेट में वो कौन मंत्री है जिसे ममता के करीबी नेता ने बताया 'काली नागिन'
फिलहाल टीएमसी सांसद बनर्जी के बयान के बाद राज्य में सियासी तापमान बढ़ गया है। भाजपा ने कहा कि बनर्जी जिस पार्टी से आते हैं उसकी मुखिया एक महिला है और बनर्जी महिलाओं की इज्जत करना नहीं जानते हैं। जिस तरह से वह दूसरी महिलाओं को संबोधित करते हैं अपनी पार्टी की मुखिया को भी उसी तरह से नामों से पुकारते होंगे।
Enable Ginger
NewsJun 28, 2020, 2:30 PM IST
मध्य प्रदेश में अगले हफ्ते हो सकता है शिवराज सरकार का कैबिनेट विस्तार, विधानसभा उपचुनाव पर नजर
बताया जा रहा है कि कैबिनेट में राज्य भाजपा के सभी धड़ों से नेताओं को जगह मिल सकती है। वहीं हाल ही में कांग्रेस से आए ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी नेताओं को कैबिनेट में शामिल किया जाएगा। ताकि कांग्रेस से आए नेताओं को खुश किया जा सके और उपचुनाव में पार्टी को इसका फायदा मिले।
NewsJun 27, 2020, 10:28 AM IST
फिर कैप्टन कैबिनेट में होगी सिद्धू की एंट्री, डिप्टी सीएम बनाने की तैयारी में है कांग्रेस
बताया जा रहा है कि सिद्धू पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में थे और पार्टी नेताओं पर दबाव डाल रहे हैं कि उन्हें फिर से राज्य में सम्मान का पद दिया जाए। सिदधू ने कांग्रेस आलाकमान पर के साथ दो शर्तें रखी हैं। एक तो उन्हें फिर से स्थानीय निकाय विभाग दिया जाए और वहीं दूसरा उन्हें डिप्टी सीएम घोषित किया जाए।
NewsJun 11, 2020, 8:26 AM IST
खौफ में राजस्थान की गहलोत सरकार, 'ऑपरेशन लोटस' का खतरा
असल में पूरा खेल राज्यसभा चुनाव को लेकर है जहां संख्याबल न होने के बावजूद भाजपा ने दूसरा प्रत्याशी मैदान में उतार दिया है। जिसके बाद राज्य की गहलोत सरकार दबाव में आ गई है।
NewsJun 5, 2020, 1:41 PM IST
मध्य प्रदेश में कैबिनेट विस्तार को बढ़ी सरगर्मी, मिश्रा और चौहान में हुई मुलाकात
भोपाल। मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के कैबिनेट विस्तार के लिए राज्य में सरगर्मी शुरू हो गई हैं। हालांकि राज्य में अभी एक कैबिनेट विस्तार प्रस्तावित है और राज्य में होने वाले उपचुनाव को देखते हुए सरकार पर इसके लिए दबाव है कि जल्द से जल्द कैबिनेट विस्तार किया जाए। वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक कैबिनेट विस्तार में जगह मिलने की आस लगाए हुए हैं।
वहीं आज आज राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा मुख्यमंत्री से मिलने उनके आवास पर पहुंचे और उनकी शिवराज सिंह के साथ बंद कमरे में बैठक हुई। जिसके बाद राज्य में कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज हो गई हैं। सीएम शिवराज कैबिनेट में नरोत्तम मिश्रा को संकटमोचक कहा जाता है। लिहाजा राज्य में कयासों का दौर शुरू हो गये हैं। असल में नरोत्तम मिश्रा की शिवराज सरकार में नंबर दो हैसियत है। लिहाजा माना जा रहा है कि उपचुनाव से पहले होने वाले कैबिनेट विस्तार के लिए दोनों नेताओं की आपस में बाचतीत है। वहीं राज्य में कैबिनेट विस्तार को लेकर सरकार पर ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके समर्थकों का दबाव है।
राज्य में जिन 24 सीटों में चुनाव होना है। उसमें से 17 सीटों में चुनाव सिंधिया के गढ़ कहे जाने वाले ग्वालियर और गुना में होने हैं। लिहाजा सिंधिया ज्यादा से ज्यादा अपने समर्थकों को कैबिनेट में जगह दिलाने की कोशिश में हैं। ताकि राज्य की सत्ता की चाबी उनके हाथ में रहे। वहीं राज्य में शिवराज सरकार ने भी उपचुनावों के लिए तैयारी शुरू कर दी है। विधायकों और नेताओं को अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने को कहा गया है। इसके साथ ही कांग्रेस से भाजपा में आए नेताओं के साथ अच्छे संबंध बनाने को कहा गया है। क्योंकि अभी तक कांग्रेस के नेता और भाजपा के नेताओं के बीच छत्तीस का आंकड़ा था और उपचुनाव में दोनों को मिलकर चुनाव लड़ना है। लिहाजा पुराने विवादों को भूलने की सलाह पार्टी ने दी है।
प्रेशर गेम शुरू
राज्य में कैबिनेट विस्तार में अपने करीबी विधायकों और नेताओं को शामिल करने के लिए नेताओं का प्रेशर गेम शुरू हो गया है। सिंधिया हो या फिर नरेन्द्र सिंह तोमर। सभी अपने समर्थकों को कैबिनेट में शामिल करना चाहते हैं। वहीं सरकार के लिए सभी को कैबिनेट में शामिल करना मुश्किल है। इसके साथ ही सरकार पर भी कैबिनेट विस्तार को लेकर दबाव है। क्योंकि विस्तार के बाद पार्टी में विरोध के स्वर उभर सकते हैं। जो सरकार के लिए नुकसानदेह साबित हो सकते हैं।
NewsJun 2, 2020, 2:40 PM IST
काम न आयी सत्ता की हनक, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के करीबी फिर अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, उनकी पत्नी अमृता रावत और उनके परिवार के सदस्यों सहित 21 अन्य लोगों में कोरोना टेस्ट पॉजिटिव निकला है। इसके बाद सतपाल महाराज और उनकी पत्नी समेत सभी लोगों को ऋृषिकेश के एम्स में भर्ती कर दिया गया था।