Ceasefire
(Search results - 39)NewsAug 15, 2019, 7:51 PM IST
स्वतंत्रता दिवस पर तोड़ा सीजफायर तो भारतीय सेना ने दिया रिटर्न गिफ्ट, 3 पाकिस्तानी सैनिक मार गिराए
जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के कारण पाकिस्तान की सीमा में आतंकियों का जमावड़ा हो रहा है और पाकिस्तान इन आतंकियों को घुसपैठ कराने के फिराक में है। गौरतलब है कि हाल ही में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने सुरक्षा के लिए सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ बैठक भी की थी।
NewsJul 30, 2019, 8:19 PM IST
पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर तो भारतीय सेना ने मार गिराए दस पाक सैनिक, एक जवान शहीद
पाकिस्तान ने पिछले कुछ दिनों से सीमा फायरिंग शुरू कर दी है। इसकी आड़ में पाकिस्तान सेना आतंकियों को भारतीय सीमा क्षेत्र में भेजने का प्रयास करती है। आज पाकिस्तानी सेना एक बार फिर जम्मू कश्मीर के तंगधार में सीजफायर का उल्लंघन किया और भारतीय चौकियों पर फायरिंग की। भारतीय सेना ने जवाबी कार्यवाही करते हुए पाकिस्तान के दस सैनिकों को मार गिराया है। वहीं पाकिस्तान की फायरिंग में एक भारतीय जवान शहीद हो गया। पाकिस्तानी सेना की फायरिंग का भारतीय सेना ने कड़ा जवाब दिया।
NewsApr 12, 2019, 10:56 AM IST
अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है पाकिस्तान, सीमा पर फिर तोड़ा सीजफायर
पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और लगातार सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। पाकिस्तान ने आज एकबार फिर सीमा पर सीजफायर को तोड़ा और सीमा पर मौजूद भारतीय चौकियों पर फायरिंग की। भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान को जबरदस्त जवाब दिया।
NewsApr 3, 2019, 9:12 AM IST
भारतीय सेना ने तबाह की पाकिस्तान की सात चौकियां, कई सैनिकों को उतारा मौत के घाट
सीमा पर लगातार पाकिस्तान द्वारा सीज फायर का उल्लंघन करने के बाद भारतीय सेना की जवाबी कार्यवाही में पाकिस्तान को बड़ा नुकसान पहुंचा है। पाकिस्तान की सात चौकियां तबाह हो गयी हैं और उसके कई सैनिकों के मारे जाने की खबर है।
NewsApr 1, 2019, 5:15 PM IST
पाकिस्तानी सेना ने पुंछ में संघर्षविराम तोड़ा, बीएसएफ का इंस्पेक्टर शहीद, 4 जवान जख्मी
पाकिस्तान सेना ने सुबह 7.45 बजे पुंछ के शाहपुर-केरनी, मंझकोट और कृष्णा घाटी सेक्टर में भारी गोलाबारी की। पाकिस्तानी सेना ने सैन्य चौकियों के अलावा रिहायशी इलाकों पर मोर्टार दागे।
NewsMar 24, 2019, 3:50 PM IST
एलओसी पर उकसावा पाकिस्तान को पड़ा भारी, अब उल्टा झंडा लगाकर बताया, 'मार रही भारतीय सेना'
'माय नेशन' के पास उपलब्ध वीडियो में पाकिस्तानी पोस्ट पर उसका ध्वज उलटा लगा नजर आ रहा है। सेना की भाषा में यह एसओएस का संकेत होता है। इसका मतलब है कि पाकिस्तान पोस्ट पूरी तरह जमींदोज हो चुकी है और उसके जवानों को भारी नुकसान पहुंचा है।
NewsMar 18, 2019, 1:09 PM IST
जब हम मना रहे थे रविवार की छुट्टी, तब पाकिस्तान को ऐसे सबक सिखा रहे थे हमारे जवान
रविवार के दिन जब पूरा देश छुट्टी मना रहा था, तब हमारे जवान जम्मू के अखनूर में पाकिस्तान को उसकी गुस्ताखी का जवाब दे रहे थे। दुश्मन देश ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए जबरदस्त फायरिंग की। जिसके जवाब में भारतीय सेना ने कई पाकिस्तानी चौकियां तबाह कर दीं।
NewsMar 18, 2019, 11:41 AM IST
पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, पाकिस्तानी फायरिंग में एक जवान शहीद और तीन घायल
पाकिस्तानी सेना ने फिर सीमा पर फायरिंग शुरू कर दी है। पाकिस्तानी सेना द्वारा राजौरी जिले में की गयी फायरिंग में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया है जबकि तीन जवान जख्मी हो गए हैं।
NewsMar 10, 2019, 10:33 AM IST
एलओसी पर पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, राजस्थान बॉर्डर पर भारतीय वायुसेना ने ड्रोन गिराया
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले से लगती सीमा पर शनिवार देर शाम करीब 7.30 बजे पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा का उल्लंघन किया गया। वायुसेना ने तुरंत हरकत में आते हुए पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया।
NewsJan 10, 2019, 7:19 PM IST
पाकिस्तान ने राजौरी में तोड़ा युद्धविराम, सेना का मेजर और बीएसएफ हेड कांस्टेबल घायल
पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा के साथ लगे इलाकों में छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे। नए साल की शुरुआत से ही पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर लगातार गोलीबारी की जा रही है।
NewsJan 9, 2019, 4:13 PM IST
पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, रिहायशी इलाकों पर दागे मोर्टार
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले से सटी नियंत्रण रेखा यानी एलओसी पर पाकिस्तान की तरफ से युद्धविराम का उल्लंघन लगातार जारी हैं। पिछले दो दिन में पाकिस्तान ने पांच बार युद्धविराम का उल्लंघन किया है। पाकिस्तानी सेना ने जम्मू के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के साथ लगे इलाकों में छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे। पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले में गुलपुर और खारी करमारा में चौकियों को निशाना बनाया। पाकिस्तान 2003 में भारत के साथ हुये संघर्ष विराम समझौते का लगातार उल्लंघन कर रहा है। 2018 में पिछले 15 साल में पाकिस्तानी सैनिकों ने सबसे अधिक 2,936 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।
NewsJan 9, 2019, 3:24 PM IST
48 घंटे में पाकिस्तान ने पांच बार तोड़ा सीजफायर, रिहायशी इलाकों को बनाया निशाना
पाकिस्तानी सेना ने जम्मू के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के साथ लगे इलाकों में छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे। पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले में गुलपुर और खारी करमारा में चौकियों को निशाना बनाया।
NewsDec 12, 2018, 8:47 PM IST
पाकिस्तान में फिर तोड़ा सीजफायर, रिहायशी इलाकों को बनाया निशाना
पाकिस्तान अपनी उकसावे वाली हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पुंछ जिले में दो बार युद्धविराम का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तानी सेना ने लाइन ऑफ कंट्रोल से सटे दिघवार और खड़ी करमारा सेक्टर में रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। सबसे पहले दिन में 2:45 बजे दिगवार सेक्टर में गोलीबारी की। इसके बाद देर शाम खड़ी करमारा सेक्टर में सेना की चौकियों को निशाना बनाया। आखिरी समाचार मिलने तक दोनों तरफ से फायरिंग जारी थी और भारतीय सेना पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
NewsDec 6, 2018, 5:31 PM IST
तीन दिन में तीसरी बार पाकिस्तान ने किया युद्धविराम का उल्लंघन, एक सैनिक शहीद
पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का जवाब देते हुए भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया। सेना ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि पाकिस्तान की तरफ से सुबह 10:45 बजे किए गए युद्ध विराम में सेना का एक जवान शहीद हुआ है।
NewsNov 20, 2018, 12:16 PM IST
पुंछ में एक महीने में दूसरी बार पाकिस्तान ने बनाया ब्रिगेड मुख्यालय को निशाना, सेना का जोरदार पलटवार
पुंछ सेक्टर में सेना के ठिकाने पर 30 मिनट के भीतर पाकिस्तान द्वारा तीन बार गोलाबारी की गई।