Mamata Banerjee  

(Search results - 127)
  • TMC worker said Jayshreeram was beaten up by a partnerTMC worker said Jayshreeram was beaten up by a partner

    NewsOct 21, 2019, 10:32 AM IST

    टीएमसी कार्यकर्ता ने कहा जय श्रीराम तो साथी ने कर दी पिटाई

    टीएमसी कार्यकर्ता रंजीत मंडल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी पिटाई उसके सहयोगी ने कर दी। क्योंकि उसने जयश्री राम का उद्घोष किया था। मंडल का कहना है कि उस पर जानलेवा हमला किया गया। मंडल का कहना है कि जब उसने जयश्री राम कहा तो आरोपी तारक ने गाली देते हुए पिटाई कर दी। इसके बाद वह घायल हो गया और स्थानीय लोग उसे अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। 

  • Nusrat Jahan against party stand on article 370, shocked DidiNusrat Jahan against party stand on article 370, shocked Didi

    NewsSep 29, 2019, 10:33 AM IST

    ममता की सांसद नुसरत जहां ने दिया दीदी को झटका

    कभी कट्टरपंथियों को अपने हिंदू पहनावे के जरिए करारा जवाब देने वाली टीएमसी सांसद ने नुसरत जहां ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ विरोधी बयान दिया है। असल में नुसरत ने साफ कहा कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने का केन्द्र सरकार का फैसला सही था। एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में नुसरत ने इस मामले पर पार्टी अध्यक्ष ममता बनर्जी को बड़ा झटका दिया है। 

  • From Mamata Banerjee's response on NRC to Howdy Modi event in Houston, watch MyNation in 100 seconds in HindiFrom Mamata Banerjee's response on NRC to Howdy Modi event in Houston, watch MyNation in 100 seconds in Hindi

    NewsSep 23, 2019, 8:10 PM IST

    ममता बनर्जी के एनआरसी न लागू करने की घोषणा से हाउडी मोदी कार्यक्रम तक, देखिए माय नेशन के 100 सेकेंड्स में

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को एनआरसी को लेकर भाजपा पर लोगों में भय फैलाने का आरोप लगाया

  • BJP will perform Pindadan before Durga Puja in Mamta RajBJP will perform Pindadan before Durga Puja in Mamta Raj

    NewsSep 18, 2019, 7:30 AM IST

    ममता राज में दुर्गा पूजा से पहले पिंडदान करेंगे नड्डा

    भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा 28 सितंबर को कोलकाता जा रहे हैं। जहां वह मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं का पिंड दान करेंगे। जाहिर से इससे भाजपा को आगामी चुनावों में राजनैतिक तौर पर फायदा होगा। क्योंकि इस कार्यकर्ताओं की राजनैतिक हत्याओं का आरोप भाजपा टीएमसी पर लगाती है। राज्य में टीएमसी का कैडर मजबूत है और भाजपा उसमें धीरे धीरे सेंध लगा रही है। 

  • mamta banerjee sent wishes for pm modimamta banerjee sent wishes for pm modi

    NewsSep 17, 2019, 1:29 PM IST

    मिट्टी कंकड़ के लड्डू भेजने वाली दीदी की आखिर क्यों पीएम मोदी के प्रति उमड़ रही है ‘ममता’

    पिछले हफ्ते ही ममता बनर्जी ने पीएम नरेन्द्र मोदी से मिलने के लिए समय मांगा है। हालांकि जब नरेन्द्र मोदी का दूसरी बार पीएम बनने का शपथ ग्रहण समारोह था तब ममता ने खुलेतौर पर उनके कार्यक्रम में जाने से मना किया था। सरकार बनने के बाद ममता बनर्जी की पीएम मोदी के साथ कोई बैठक भी नहीं हुई। 

  • Mamata banerjee will meet PM Modi On wednesdayMamata banerjee will meet PM Modi On wednesday

    NationSep 16, 2019, 8:10 PM IST

    क्या ममता बनर्जी अपने चहेते पुलिस कमिश्नर को बचाने के लिए पीएम मोदी से मिलने को तैयार हो गईं?

    शायद कोलकाता के पूर्व पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इतनी बेचैन हो गई हैं, कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने के लिए तैयार हो गई हैं। यह वही ममता बनर्जी हैं, जिन्होंने कुछ दिनों पहले नीति आयोग द्वारा बुलाई गई मुख्यमंत्रियों के बैठक में शिरकत करने से मना कर दिया था। 
     

  • Mamta government will not implement new motor vehicle act of central governmentMamta government will not implement new motor vehicle act of central government

    NewsSep 12, 2019, 7:51 AM IST

    ममता सरकार लागू नहीं करेगी केन्द्र सरकार का नया मोटर व्हीकल एक्ट

    केन्द्र सरकार ने एक सिंतबर से मोटर व्हीकल एक्ट लागू कर दिया है। अभी तक पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश ने इसे लागू नहीं किया है। अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साफ किया है कि फिलहाल राज्य सरकार इसे लागू नहीं करेगी। उनका कहना है कि इसे लागू करने से राज्य सरकार पर बोझ बढ़ेगा। वहीं जनता को भी दिक्कत होगी।

  • Police baton charge on BJP protest in west bengal BJP MP arjun singh injuredPolice baton charge on BJP protest in west bengal BJP MP arjun singh injured

    NewsSep 1, 2019, 5:37 PM IST

    ममता बनर्जी की पुलिस ने भाजपा सांसद का सिर फोड़ा

    पश्चिम  बंगाल के बैरकपुर में बीजेपी के प्रदर्शन पर लाठीचार्ज किया। इस घटना में वहां के भाजपा सांसद अर्जुन सिंह और एक विधायक पवन सिंह को चोट आई। सांसद की गाड़ी भी तोड़ दी गई। 
     

  • Bengal BJP president dilip ghosh attacked by angry mob, allegations are on trinamool congress workersBengal BJP president dilip ghosh attacked by angry mob, allegations are on trinamool congress workers

    NationAug 30, 2019, 10:56 AM IST

    ममता बनर्जी के राज में भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष पर जानलेवा हमला

    पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष पर तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ द्वारा हमला किए जाने की खबर है। यह हमला आज सुबह तब किया गया जब वह मॉर्निंग वॉक के लिए जा रहे थे। उनके साथ मौजूद भाजपा के दो कार्यकर्ता इस हमले में घायल बताए जा रहे हैं। 
     

  • Mamta got a shock, Sonia allied with the Left for election in west bangalMamta got a shock, Sonia allied with the Left for election in west bangal

    NewsAug 25, 2019, 11:34 AM IST

    ममता को झटका, बातचीत हो रही थी टीएमसी से और सोनिया ने वामदलों से कर लिया गठबंधन

    अब पश्चिम बंगाल में 2021 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और वाम मोर्चा मिलकर चुनाव लड़ेंगे। इस गठबंधन को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंजूरी दे दी है। हालांकि अभी राज्य में तीन सीटों पर उपचुनाव होने हैं। जिसके लिए राज्य में कांग्रेस-वाम मोर्चा का गठबंधन बना है। इसके बाद विधानसभा चुनाव में ये गठबंधन जारी रहेगा। तीन सीटों पर हो रहे उपचुनाव में एक सीट पर वामदल और दो सीटों पर कांग्रेस लड़ेगी।

  • The 'game' in which Rahul had failed, now Sonia will start him againThe 'game' in which Rahul had failed, now Sonia will start him again

    NewsAug 13, 2019, 11:19 AM IST

    जिस ‘राजनीति’ में राहुल हो गए थे ‘फेल’ अब उसे सोनिया फिर करेंगी शुरू

    दो दिन पहले ही कांग्रेस ने राज्य में होने वाले तीन विधानसभा उपचुनाव के लिए माकपा के साथ गठबंधन किया है। लेकिन अब कांग्रेस ने 2021 में पश्चिम बंगाल विधानसभा के होने वाले चुनाव के लिए टीएमसी के साथ गठबंधन की संभावनाएं तलाशनी शुरू कर दी हैं। फिलहाल इसके लिए टीएमसी के रणनीतिकार बने प्रशांत किशोर भी टीएमसी को सलाह दे रहे हैं कि कांग्रेस के साथ या विपक्षी दलों के साथ मिलकर विधानसभा का चुनाव लड़ा जाए।

  • Congress-CPI (M) gave blow to Mamata campaign, joined hands against TMC in by-electionCongress-CPI (M) gave blow to Mamata campaign, joined hands against TMC in by-election

    NewsAug 11, 2019, 9:41 AM IST

    अध्यक्ष बनते ही सोनिया ने दिया ममता की मुहिम को झटका, जानें क्या है मामला

    फिलहाल राज्य में कांग्रेस और माकपा के गठबंधन बन जाने के बाद भाजपा खुश है क्योंकि राज्य में टीएमसी को दो मोर्चों पर चुनाव लड़ना होगा। हालांकि राज्य में अभी की माकपा का वोट बैंक है। लेकिन नेतृत्व की कमी के कारण वो या तो घर में बैठा है या फिर भाजपा की तरफ जा रहा है। लेकिन कांग्रेस की स्थिति राज्य में ज्यादा अच्छी नहीं है।

  • Know which leader said Mamata Banerjee 'Bengali witch'Know which leader said Mamata Banerjee 'Bengali witch'

    NewsAug 10, 2019, 5:54 PM IST

    जानें किस नेता ने ममता बनर्जी के लिए 'डायन' शब्द का किया इस्तेमाल

    वसीम रिजवी ने दावा किया कि राज्य में जल्द ही अब बंगाली डायन का जुल्म खत्म होने वाला है। क्योंकि अगले विधानसभा चुनाव में वहां पर भाजपा की सरकार बनने जा रही है और उम्मीद की जा रही की चमरपंथियों की सरकार राज्य से विदा हो जाएगी। उन्होंने कहा कि  राज्य में भाजपा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में सरकार बनाने जा रही है।

  • TMC worker beaten teacher and student to denied slogan jai Mamta in west bengalTMC worker beaten teacher and student to denied slogan jai Mamta in west bengal

    NewsJul 26, 2019, 8:04 AM IST

    पश्चिम बंगाल में टीएमसी ने दिया नया नारा, ‘जय ममता’ न बोलने पर शिक्षक और छात्राओं को पीटा

    पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने जय ममता र तृणमूल जिंदाबाद का नारा न लगाने पर एक शिक्षक की पिटाई कर दी। इस नारे को लेकर वहां पर  छात्रों के दो गुट आपस भिड़ गए और इस विवाद को सुलझाने  के लिए बीच में आए शिक्षक की टीएमसी कार्यकर्ताओं ने पिटाई कर दी। छात्रों ने शिक्षक के साथ धक्का-मुक्की की गई तथा मुंह पर मुक्के मारे गए। 

  • Goons attack on BJP MP Arjun singh in west bengalGoons attack on BJP MP Arjun singh in west bengal

    NewsJul 25, 2019, 10:52 AM IST

    पश्चिम बंगाल में भाजपा सांसद अर्जुन सिंह पर हुआ बमों से जानलेवा हमला, बाल बाल बचे

    जानकारी के मुताबिक बैरकपुर से भाजपा के सांसद अर्जुन सिंह पर हमला हुआ है। बदमाशों ने भाजपा सांसद के घर के बाहर बम फेंके। जिसमें कोई घायल नहीं हुआ है। लेकिन ये भी जानकारी आयी है कि बदमाशों ने बम फेंकने के साथ ही वहां पर कई राउंड गोलियां भी चलाई हैं। जिसके बाद लोग दहशत में आ गए। उधर अर्जुन सिंह के भतीजे और भाटपाड़ा नगर निगम के अध्यक्ष सौरव सिंह ने कुछ लोगों पर आरोप लगाया है।