Priyanka Gandhi  

(Search results - 251)
  • SP BSP is keeping distance from Sonia due to PriyankaSP BSP is keeping distance from Sonia due to Priyanka

    NewsMay 22, 2020, 6:32 PM IST

    प्रियंका के कारण सोनिया से दूरी बना रहे हैं सपा-बसपा !

    कुछ दिनों पर पहले जब सोनिया ने एनआरसी और सीसीए को लेकर विपक्षी दलों की बैठक बुलाई थी। तब भी बसपा ने सोनिया की बैठक से किनारा कर संदेश दिया था।  मायावती कांग्रेस को लेकर पहले से ही नाराज चल रही है।कांग्रेस ने राजस्थान में बसपा के छह विधायकों को तोड़कर कांग्रेस में शामिल कर लिया था जबकि बसपा राजस्थान की कांग्रेस सरकार को बाहर से समर्थन दे रही थी।

  • Will Priyanka gain the lost land of Congress in UP just by politicsWill Priyanka gain the lost land of Congress in UP just by politics

    NewsMay 21, 2020, 12:44 PM IST

    बस सियासत से क्या प्रियंका यूपी में हासिल कर सकेगी कांग्रेस की खोई जमीन!

    हालांकि राजनीति के जानकारों का कहना है कि प्रियंका को बस विवाद के जरिए फायदा मिल सकता है। क्योंकि प्रियंका ने यूपी सरकार को बस मुहैया कराने का वादा किया था और उसे पूरा किया।  हालांकि इस मुद्दे पर विवाद हो सकता है। लेकिन प्रियंका को बस विवाद के जरिए मीडिया माइलेज मिला है और कांग्रेस का कार्यकर्ता जो मुद्दों की तलाश में था इस मुद्दे के जरिए उसमें उत्साह आया है।

  • Why did Congress target Malini Awasthi in Priyanka's bus dispute?Why did Congress target Malini Awasthi in Priyanka's bus dispute?

    NewsMay 20, 2020, 9:49 PM IST

    प्रियंका के बस विवाद में आखिर कांग्रेस ने क्यों मालिनी अवस्थी को बनाया निशाना

    असल में योगी सरकार ने कांग्रेस द्वारा उपलब्ध कराई बसों को नहीं लिया है। क्योंकि सरकार का कहना है कि कांग्रेस ने जो बसें मुहैया कराई है। उनका रजिस्ट्रेशन नंबर फर्जी है और बसों में दो पहिया, एंबुलेंस और तिपहिया के नंबर दिखाए गए हैं और इसके लिए यूपी सरकार ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के निजी सचिव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वहीं अब कांग्रेस ने इस मामले में उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी की पत्नी मालिनी अवस्थी को लपेटा है।

  • First and now the party MLA Aditi made Priyanka gritty, Congress under pressureFirst and now the party MLA Aditi made Priyanka gritty, Congress under pressure

    NewsMay 20, 2020, 6:43 PM IST

    बस विवाद में प्रियंका को नहीं मिला पार्टी विधायक का साथ, अकेले पड़ी कांग्रेस महासचिव

    बस विवाद में अब कांग्रेस की विधायक और कभी प्रियंका गांधी की करीबी माना जानी वाली अदिति सिंह भी उतर गई है। उन्होंने सीधे तौर पर प्रियंका गांधी पर हमला बोला है। अदिति सिंह ने प्रियंका गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि  'बस' को लेकर पार्टी की फजीहत हुई  है।

  • Congress commits bus scam in UP, know what is the matterCongress commits bus scam in UP, know what is the matter

    NewsMay 19, 2020, 6:23 PM IST

    कांग्रेस ने यूपी में किया बस घोटाला, जानें क्या है मामला

    बसों को भेजने के दावे के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की किरकिरी हो रही है। हालांकि कुछ दिनों पर पहले ही कांग्रेस और सोनिया गांधी की उनके संसदीय क्षेत्र रायबरेली में ही किरकिरी हुई थी जिसमें जिले में पहुंचे प्रवासियों ने सोनिया गांधी और कांग्रेस से ट्रेन का किराया मांगा था और कांग्रेस पर आरोप लगाया था कि उसने ट्रेन का किराया नहीं दिया है।

  • Know because slogans against Sonia and Congress are being raised in Rae Bareli and AmethiKnow because slogans against Sonia and Congress are being raised in Rae Bareli and Amethi

    NewsMay 8, 2020, 11:51 AM IST

    जानें क्योंकि रायबरेली और अमेठी में लग रहे हैं सोनिया और कांग्रेस के खिलाफ नारे

    कुछ दिन पहले ही सोनिया के बयान के बाद विवाद शुरू हो गया था, जब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने घोषणा की थी कि पार्टी प्रवासी श्रमिकों का ट्रेन किराया भुगतान करेगी। कांग्रेस ने भाजपा सरकार को भी घेरा था और आरोप लगाया था कि वह गरीबों पर बोझ डाल रही है। लेकिन सोनिया गांधी का बयान अब उनकी ही मुसीबत बन गया है।

  • Priyanka played political wages with Yogi with 'Yachna'Priyanka played political wages with Yogi with 'Yachna'

    NewsApr 19, 2020, 7:33 PM IST

    प्रियंका ने 'आग्रह' से खेला योगी से सियासी दांव

    कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश सरकार से राज्य के प्रवासी श्रमिकों को उनके घर तक पहुंचाने में मदद करने की योजना तैयार करने का आह्वान किया। प्रियंका ने राज्य सरकार से कहा कि वह उन सभी प्रवासी श्रमिकों तक पहुंचने के लिए एक हेल्पलाइन और नियंत्रण कक्ष स्थापित करे। जो विभिन्न स्थानों पर फंसे हुए हैं।
     

  • Akhilesh, Priyanka is protesting, UP government gets support of Maya, Yogi said thanksAkhilesh, Priyanka is protesting, UP government gets support of Maya, Yogi said thanks

    NewsApr 4, 2020, 1:53 PM IST

    अखिलेश, प्रियंका कर रहे हैं विरोध तो यूपी सरकार को मिला माया का साथ, योगी बोले धन्यवाद बहनजी

    बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती  ने कहा कि बसपा विधायक आपदा की इस घड़ी में सरकार का सहयोग करे जनता और बसपा विधायक विधानक निधि से एक-एक करोड़ रुपये दें। हालांकि इससे पहले मायावती लॉकडाउन के लिए केन्द्र की मोदी सरकार को अपना समर्थन दे चुकी है। लिहाजा एक बार फिर बसपा प्रमुख मायावती भाजपा के पक्ष में खड़े दिखाई दे रही है।

  • Rajya Sabha elections made difficult for Congress, high command troubled by claimants' listRajya Sabha elections made difficult for Congress, high command troubled by claimants' list

    NewsMar 2, 2020, 5:43 AM IST

    कांग्रेस के लिए मुश्किल बना राज्यसभा चुनाव, दावेदारों की फेहरिस्त से चकराया आलाकमान सिर

    इस महीने खाली हो रही सीटों में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान से दो-दो और महाराष्ट्र , गुजरात एवं हरियाणा से एक-एक सीटें हैं। हालांकि प्रत्याशियों के लिए अंतिम फैसला सोनिया गांधी और उनकी टीम करेगी।
     

  • Sidhu dismisses speculation about joining AAP, meets Sonia PriyankaSidhu dismisses speculation about joining AAP, meets Sonia Priyanka

    NewsFeb 27, 2020, 9:32 PM IST

    सिद्धू ने आप में जाने की अटकलों को किया खारिज, सोनिया प्रियंका से मिले

    असल में पंजाब की कांग्रेस सरकार के खिलाफ ही कई नेताओं ने मोर्चा खोल रखा है।  इन नेताओं ने सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ उनकी कार्यप्रणाणी को लेकर सवाल  उठाए हैं। इसमें प्रताप सिहं बाजवा भी हैं। जो पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं सिंद्धू का कांग्रेस आलाकमान से मिलना इसलिए भी अहम माना जा रहा है कि क्योंकि दिल्ली में आप के चुनाव जीतने के बाद चर्चा थी कि सिद्धू कांग्रेस को छोड़ सकते हैं और आप की पंजाब में कमान सौंप सकते हैं।

  • Will Congress send Priyanka only to save bungalow in Rajya SabhaWill Congress send Priyanka only to save bungalow in Rajya Sabha

    NewsFeb 19, 2020, 7:00 AM IST

    बंगला बचाने के लिए कांग्रेस प्रियंका को भेजेगी राज्यसभा!

    असल में जिन राज्यों में कांग्रेस सत्ता में है वह प्रियंका गांधी को राज्यसभा में भेजना  चाहते हैं। क्योंकि इन राज्यों के पास प्रियंका का उच्च सदन में भेजने का जरूररी बहुत है। लिहाजा राज्य में प्रियंका समर्थकों ने ये मुहिम चलाई है। कांग्रेस में प्रियंका गांधी के समर्थकों का कहना है कि प्रियंका गांधी के राज्यसभा में आने से पार्टी उच्च सदन में मजबूत होगी और वह केन्द्र सरकार को आसानी से कठघरे में खड़ा कर सकेंगी।

  • Congress is preparing to send Priyanka to Rajya SabhaCongress is preparing to send Priyanka to Rajya Sabha

    NewsFeb 15, 2020, 6:27 PM IST

    प्रियंका को राज्यसभा भेजने की तैयारी में है कांग्रेस!

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस प्रियंका गांधी वाड्रा को राज्यसभा में भेजने की तैयारी में है। हालांकि अभी तक ये तय नहीं हुआ है कि प्रियंका गांधी किस राज्य से राज्यसभा में भेजा जाएगा। लेकिन अभी छत्‍तीसगढ़ कोटे से राज्‍यसभा भेजने की चर्चा चल रही है। हालांकि अप्रैल में छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश से भी सीटें खाली हो रही है और इसमें कांग्रेस के कई दिग्गज रिटायर हो रहे हैं। 

  • Priyanka reached Azamgarh among poster, after Maya, now on Akhilesh's targetPriyanka reached Azamgarh among poster, after Maya, now on Akhilesh's target

    NewsFeb 13, 2020, 6:15 AM IST

    पोस्टरवार के बीच प्रियंका पहुंची आजमगढ़, माया के बाद अब अखिलेश के निशाने पर

    प्रियंका गांधी समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में 5 फरवरी को पुलिस की कार्रवाई में घायल हुए प्रदर्शनकारियों से मिलने के लिए पहुंची। ये प्रदर्शन कारी नागरिकता कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन अभी तक अखिलेश यादव इन लोगों से मिलने के लिए नहीं पहुंचे हैं।

  • Learn why Priyanka's visit to UP caused a restless attack, attackedLearn why Priyanka's visit to UP caused a restless attack, attacked

    NewsFeb 10, 2020, 6:48 AM IST

    जानें क्यों प्रियंका के यूपी दौरे से माया हुई बैचेन, किया हमला

    प्रियंका गांधी ने संत रविदास की जयंती पर वाराणसी में मंदिर का दौरा किया। जिसके बाद बसपा खेमें में बैचेनी बढ़ गई। हालांकि प्रियंका गांधी और मायावती के बीच काफी अरसे से बयानबाजी चल रही है। लेकिन रविवार को ये और ज्यादा तेज हो गई। क्योंकि मायावती ने एक के बाद एक तीन बार सोशल मीडिया में प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए हमला किया।

  • Priyanka, who is away from campaigning in Delhi, again reached the temples of UPPriyanka, who is away from campaigning in Delhi, again reached the temples of UP

    NewsFeb 9, 2020, 10:59 AM IST

    दिल्ली में चुनाव प्रचार से दूर रहने वाली प्रियंका फिर पहुंची यूपी के मंदिरों की शरण में

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी यूपी में सक्रिय हैं। प्रियंका ने  2022  को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी को सक्रिय करना शुरू कर दिया है। पार्टी आलाकमान ने भी प्रियंका गांधी को यूपी में पूरी तरह से छोड़ दिया है। यूपी के फैसले प्रियंका गांधी ही ले रही हैं और इसमें किसी अन्य का कोई हस्तक्षेत्र नहीं है। लोकसभा चुनाव से पहले जिस तरह से प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी में मंदिरों के दर्शन किए थे।