गरीबी
(Search results - 39)Motivational NewsAug 6, 2023, 2:10 PM IST
गरीबी ने छुड़ाया स्कूल, पेट भरने लगाया तरबूज का ठेला और आज 300 बच्चों को फ्री शिक्षा दे रहे राजेश कुमार शर्मा
यमुना नदी के किनारे ब्रिज के नीचे एक स्कूल चलता है जिसका नाम है 'फ्री स्कूल अंडर ब्रिज' । इस स्कूल में ना तो टेबल है और ना ही कोई कुर्सी। इस स्कूल को चलाते हैं राजेश कुमार शर्मा। शर्मा की पढाई आर्थिक तंगी के कारण छूट गयी थी इसलिए उन्होंने तय किया की वो गरीब बच्चो को पढ़ाएंगे। और साल 2006 में वो एक पेड़ के नीचे बैठ कर पढ़ाने लगे। उनके निशुल्क स्कूल की चर्चा हुई और गरीब मां बाप अपने बच्चो यहां पढ़ने भेजने लगे। आज राजेश के स्कूल में 300 बच्चे पढाई कर रहे हैं। अपनी स्वेच्छा से कई टीचर्स बच्चों को पढ़ाने आते हैं।
Motivational NewsAug 3, 2023, 3:45 PM IST
8वीं पास कर अब 9वीं के लिए रोज स्कूल जाता है 78 वर्षीय यह स्टूडेंट, गरीबी में छूट गई थी पढ़ाई
78 साल के लालरिंगथारा उन युवाओ के लिए मिसाल है जो पढ़ना नहीं चाहते या पढाई के लिए सैकड़ों बहाने ढूंढते हैं। लालरिंगथारा की पूरी ज़िंदगी गरीबी और तकलीफ में गुज़री जिसके कारण उनकी शिक्षा पूरी नहीं हो सकी। लालरिंगथारा को इस बात का हमेशा दुःख था और अब जब वो जीवन के उस पड़ाव पर हैं जहां उन्हें आराम करना चाहिए उन्होंने शिक्षा हासिल करने का फैसला किया और हर रोज़ तीन किलोमीटर पैदल चल कर स्कूल जाते हैं।
NewsOct 21, 2020, 12:49 PM IST
गरीबी में पढ़े प्रशासनिक अफसर पंकज कुमार वर्मा फ्री में कोचिंग देकर युवाओं को बना रहे हैं अफसर
पंकज कुमार वर्मा उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले के अपर जिलाधिकारी के पद पर हैं और सिविल सेवा की तैयारी कर रहे युवाओं के हुनर को तराश रहे हैं। उन्होंने पंकज कुमार सिविल सर्विसेज मार्गदर्शिका कोचिंग की स्थापना की है.
NewsFeb 17, 2020, 6:53 AM IST
'बेरोजगारी' की यात्रा निकालने से पहले 'गरीबी' बनी राजद की मुसीबत
राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की सत्ताधारी जदयू और विपक्षी दल राजद के बीच मुकाबला दिलचस्प होने जा रा है। तेजस्वी राज्य सरकार के खिलाफ बेरोजगारी हटाओ यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। इसके जरिए वह राज्यभर में जनता को बेरोजगारी की स्थिति के बारे में बताएंगे और राज्य सरकार के खिलाफ हमले करेंगे।
NewsAug 19, 2019, 9:43 AM IST
ये है इमरान खान के नए पाकिस्तान के एक साल का आर्थिक रिपोर्ट कार्ड, गरीबी से कंगाली की तरफ बढ़ा ना ‘पाक’
तकरीक-ए-पाकिस्तान एक साल पहले नए पाकिस्तान के नारे के साथ सत्ता में आई थी। लेकिन ये नया पाकिस्तान अब दस साल पीछे चला गया है। आर्थिक तौर पर पिछड़ रहे पाकिस्तान की जनता नाराज है। लेकिन इमरान खान आर्थिक तौर पर पिछड़े इस पाकिस्तान को नया पाकिस्तान बता रहे हैं।
WorldAug 16, 2019, 3:25 PM IST
कश्मीर पर हंगामा मचा रहे पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ऐसे हैं हालात, जरा नजर डालिए
जम्मू कश्मीर के नाम पर पूरी दुनिया में ढिंढौरा पीटने वाले पाकिस्तान के अपने बलूचिस्तान जैसे बड़े इलाके में हालात नारकीय हैं। प्राकृतिक संसाधनों से बेहद संपन्न बलूचिस्तान के लोग वहां बेहद गरीबी और अमानवीय परिस्थितियों में जीते हैं। देखिए यह खास रिपोर्ट-
NewsJun 5, 2019, 4:47 PM IST
गरीबी से बेहाल पाकिस्तान की फौज ने बेहद मजबूरी में लिया यह बड़ा फैसला
पाकिस्तान के लिए उसकी सेना हमेशा से भावनात्मक मुद्दा रहा है। पाकिस्तानी फौज अपनी तुलना हमेशा भारत से करती है। लेकिन इन दिनों वह इतने गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है कि पाक फौज ने अपना पुराना रवैया छोड़कर अपने खर्चों में भारी कटौती की घोषणा की है।
ViewsMay 26, 2019, 3:08 PM IST
मोदी और मुसलमान: क्या संभव हो रहा है असंभव?
मुसलमानों की एक छोटी लेकिन अहम संख्या ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नई भाजपा का रुख करना शुरू किया है। यह बदलाव उस बच्चे के व्यवहार की तरह है जो किसी अंजान व्यक्ति पर भरोसा करना शुरू कर रहा है।
NewsMay 20, 2019, 2:41 PM IST
महंगाई के बाद अब पाकिस्तान पर मंडराया बेरोजगारी का खतरा, जानें कितने लाख लोग होंगे बेरोजगार
पाकिस्तान को 22वीं बार आईएफएफ से कर्जा मिल रहा है। लेकिन इस कर्ज के साथ ही पाकिस्तान को कई तरह की मुश्किलें भी साथ में मिल रही हैं। कर्ज मिलने की खबरों के कारण एक तो पाकिस्तान का शेयर बाजार लगातार नीचे आ रहा है। वहीं डालर के मुकाबले पाकिस्तानी मुद्रा की साख भी गिर रही है। पिछले कुछ दिनों के दौरान पाकिस्तान रुपये गिरकर करीब 150 रुपये प्रति डालर पर आ चुका है। यही नहीं पाकिस्तान की समस्या वहां की महंगाई है। जिसको कंट्रोल करने में अभी तक इमरान सरकार विफल रही है।
NewsMay 17, 2019, 5:34 PM IST
लोकसभा चुनाव का प्रचार खत्म, आखिरी रैली में पीएम मोदी ने की पांच सेकेंड देने की अपील
मध्य प्रदेश के खरगौन में पीएम मोदी ने आतंकवाद, गरीबी, किसान, बिजली, महिला सशक्तीकरण, शौचालय जैसे मुद्दों का जिक्र करते हुए लोगों से समर्थन मांगा। 300 से ज्यादा सीटें जीतने का किया दावा।
NewsMay 14, 2019, 12:51 PM IST
बलिया में बोले पीएम मोदी, गरीबी ही मेरी जाति, चुनाव जीतने के लिए नहीं किया इस्तेमाल
पीएम मोदी ने कहा, कुछ महामिलावटी लोग पूछ रहे हैं कि, मोदी की जाति क्या है? बुआ-बबुआ दोनों मिलकर जितने साल मुख्यमंत्री नहीं रहे, उससे कहीं ज्यादा समय मैं गुजरात का सीएम रहा हूं। मैंने अनेक चुनाव लड़े और लड़ाए हैं, लेकिन कभी अपनी जाति का सहारा नहीं लिया।
NewsMay 2, 2019, 6:11 PM IST
राहुल के वादे को पीएम मोदी ने किया पूरा, 10 साल बाद आदिवासी महिला को मिला घर
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने साल 2008 में टीकमगढ़ के टपरियन गांव में आदिवासी समुदाय की भुंअन बाई के घर भोजन कर गरीबी से जूझ रहे इस परिवार को आत्मनिर्भर बनाने में मददगार बनने का वादा किया था।
NewsMay 1, 2019, 1:54 PM IST
क्यों बनते हैं आतंकी? गरीबी, अशिक्षा, देखिए इस वीडियो में
क्यों बनते हैं आतंकी? गरीबी, अशिक्षा, देखिए इस वीडियो में
अक्सर ये दावा किया जाता है कि गरीबी और अशिक्षा आतंकवाद को बढ़ावा देते हैं। ये ऐसा वर्गा होता है, जो वंचित है और उसे धर्म के नाम पर दूसरों को मारने के लिए बरगलाना आसान होता है।
लेकिन क्या ये सही है? 'माय नेशन' की पड़ताल।
NewsApr 8, 2019, 9:00 AM IST
आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र, किसानों, युवाओं, महिलाओं, गरीबी व राष्ट्रीय सुरक्षा पर रहेगा फोकस
भारतीय जनता पार्टी आज लोकसभा चुनाव के लिये अपना संकल्प पत्र का जारी करेगी। पहले दौर के मतदान में महज चार दिन बचे हैं, लिहाजा पार्टी आज इसे जारी करेगी। ऐसा माना जा रहा है कि इस संकल्प पत्र में राष्ट्रीय सुरक्षा, किसान कल्याण, युवा एवं महिला सशक्तिकरण पर पार्टी का फोकस रहेगा। वहीं किसानों के लिए ‘‘मासिक पेंशन योजना’ का वादा सरकार किसानों से कर सकती है।
NewsJan 27, 2019, 12:47 PM IST
पीएम मोदी ने साल 2019 में पहली बार की ‘मन की बात’
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नए साल में पहली बार रेडियो पर ‘मन की बात’ के 52वें एपिसोड को संबोधित किया। शुरुआत में स्वामी शिवकुमार जी को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने महात्मा गांधी, सुभाषचंद्र बोस, मतदान के महत्व, परीक्षार्थियों को टिप्स देने जैसे कई विषयों पर बात की।