महागठबंधन
(Search results - 120)NewsAug 27, 2020, 7:58 PM IST
विलय होगा या फिर एनडीए का हिस्सा बनेगे मांझी, लेकिन तय है महागठबंधन को होगा नुकसान
पटना में आज हिंदुस्तान आवामी मोर्चा के नेता जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। मांझी ने नीतीश कुमार से पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे। फिलहाल इस मुलाकात को बिहार में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर इस बैठक को अहम माना जा रहा है।
NewsAug 25, 2020, 11:23 AM IST
बिहार में विधानसभा चुनावी तैयारियों जुटा राजग, अब भी सीटों को लेकर पेंच
दो दिन पहले ही भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने राज्य इकाई से साफ कह दिया था कि राजग नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा और तीनों दल भाजपा जदयू एवं लोजपा मिलकर चुनाव लड़ेंगे। इसके जरिए नड्डा ने इस बात के संकेत दिए थे कि सहयोगी दलों के बीच मतभेद हैं उन्हें आगे नहीं बढ़ेंने दिया जाएगा और सभी मिलकर तैयारियां करेंगे।
NewsAug 24, 2020, 3:42 PM IST
नड्डा ने कहा मिलकर लड़ेंगे चुनाव, लोजपा ने 42 सीटों पर ठोका दावा
फिलहाल चिराग पासवान वाली लोजपा ने एनडीए में 42 सीटों पर दावा किया है और पिछले दिनों लोजपा ने संकेत दिए थे कि अगर सम्मानजनक सीटें नहीं मिली हैं तो पार्टी अकेले चुनाव लड़ सकती है। वहीं एनडीए में महागठबंधन के सहयोगी हम शामिल होने जा रही है।
NewsAug 23, 2020, 2:33 PM IST
बिहार में महागठबंधन में पड़ी फूट, एनडीए मिलकर लड़ेगा चुनाव
बिहार भाजपा कार्यसमिति बैठक में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं और राज्य में भाजपा सहयोगी दलों के साथ चुनाव लड़ेगी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा।
NewsAug 20, 2020, 11:47 AM IST
मांझी करेंगे नीतीश कुमार के साथ चुनाव गठबंधन, महागठबंधन में दरार
फिलहाल मांझी के महागठबंधन से बाहर जाने के बाद राज्य में विपक्षी दलों को बड़ा झटका लगा है। वहीं पार्टी के कार्यकर्ताओं को हम के जदयू में विलय की आशंका सता रही है। लिहाजा पिछले 2 दिनों से विभिन्न जिलों से कार्यकर्ता पार्टी अध्यक्ष जीतन राम मांझी से मुलाकात कर रहे हैं और विलय नहीं करने की बात पर दबाव दे रहे हैं।
NewsAug 15, 2020, 8:06 AM IST
बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए में उठापटक की आशंका, नीतीश सरकार से समर्थन वापस ले सकती है लोजपा
राज्य में माना जा रहा है कि नीतीश कुमार भी लोजपा नेता चिराग पासवान के रूख से नाराज हैं। चिराग राज्य सरकार के खिलाफ परोक्ष तौर पर मोर्चा खोले हुए हैं। चिराग ने कई बार राज्य सरकार की खुले आम आलोचना की है। इससे विपक्षी दलों को राज्य सरकार पर आरोप लगाने का मौका मिल गया है।
NewsAug 14, 2020, 8:37 AM IST
बिहार विधानसभा चुनाव में राजद ने ठोका 150 सीटों पर दावा, सहयोगी दलों को दिखाया आईना
राज्य में पिछले चुनाव में महागठबंधन में शामिल जनता दल यूनाइटेड, राजद और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा था। इसमें कांग्रेस 40 पर लड़ी थी। लेकिन इस बार राज्य में कांग्रेस 120 सीटों पर दावा कर रही थी। कांग्रेस का कहना था कि जो सीटों जदयू के खाते में गई थी वह उसे मिलनी चाहिए।
NewsAug 10, 2020, 8:08 AM IST
बिहार में महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर गतिरोध कायम! माझी अभी भी नाराज
राज्य में इस साल चुनाव होने हैं और कोरोना और राज्य में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए माना जा रहा है कि राज्य में चुनाव कुछ समय के लिए टल सकते हैं। विपक्षी दल इसकी मांग कर रहे हैं। हालांकि इसका फैसला चुनाव आयोग को करना है।
NewsJul 22, 2020, 1:26 PM IST
बिहार में महागठबंधन में चलेगी राजद की दादागिरी, सीएम के चेहरे पर पार्टी का फैसला होगा अंतिम
असल में महागठबंधन घटक दल राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सीटों के बंटवारे को जल्दी करना चाहते हैं। ताकि समय रहते सीटों पर प्रचार किया जा सके। लेकिन राजद लगातार महागठबंधन की बैठकों को टाल रहा है। लिहाजा राज्य में महागठबंधन के ज्यादातर नेता राजद के रूख से नाराज हैं।
NewsJul 14, 2020, 9:41 AM IST
बिहार में मांझी की हो गई है नीतीश कुमार के साथ डील, बनेंगे एनडीए का हिस्सा!
अभी तक हम के नेता जीतन राम मांझी की मांगों को राजद ने नहीं माना है। ये भी कहा जा रहा है कि तेजस्वी मांझी को तवज्जो देने के पक्ष में नहीं हैं। क्योंकि मांझी तेजस्वी को राज्य में गठबंधन का सीएम चेहरा नहीं मानते हैं।
NewsJul 9, 2020, 3:38 PM IST
महागठबंधन में दरार: तेजस्वी की डिनर पार्टी में कांग्रेस के नेता आमंत्रित, मांझी से दूरी
राज्य में मुख्य विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने कांग्रेस नेताओं को घर डिनर पर बुलाया और देर रात को दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत भी चलती रही। लेकिन इस बैठक में तेजस्वी यादव ने महागठबंधन के सहयोगी हम के नेता जीतन राम मांझी को नहीं बुलाया।
NewsJun 26, 2020, 9:59 AM IST
महागठबंधन में दरार, मांझी आज कर सकते हैं बड़ा फैसला
फिलहाल राज्य में विधानसभा चुनाव के देखते हुए राज्य का सियासी माहौल गर्माया हुआ है। राज्य में महागठबंधन में दल आमने सामने हैं। वहीं हम आज महागठबंठन को लेकर बड़ा फैसला कर सकती है। हालांकि राज्य में चर्चा है कि जीतन राम मांझी फिर अपने सियासी गुरु नीतीश कुमार के साथ जा सकते हैं। क्योंकि राजद उन्हें अभी तक दरकिनार कर रहा है उनकी बात को तवज्जो नहीं दे रहा है।
NewsJun 24, 2020, 9:17 AM IST
दस जनपथ निपटाएगा महागठबंधन के विवाद, दिल्ली बुलाकर मांझी से नहीं मिली सोनिया
असल में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी महागठबंधन में समन्वय समिति की मांग कर रहे हैं। वह लगातर राष्ट्रीय जनता दल और तेजस्वी यादव के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। मांझी ने सहयोगी राजद पर मनमानी का आरोप लगाते हुए 25 जून तक का अल्टीमेटम दिया है। मांझी ने कहाकि अगर इस दौरान महागठबंधन में समन्वय समिति नहीं बनती है तो वह अपना फैसला लेने के लिए स्वतंत्र होगा।
NewsJun 23, 2020, 9:20 AM IST
नीतीशम शरण गच्छामि की तैयारी में मांझी, सोनिया ने भी बुलाया
राज्य में जीतन राम मांझी महागठबंधन की एक सहयोगी दल है। लेकिन राज्य में लोकसभा चुनाव के बाद से ही मांझी ने तेजस्वी यादव और राजद के खिलाफ आक्रामक रूख अख्तियार किया हुआ है। जिसके बाद माना जा रहा है कि चुनाव से पहले महागठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।
NewsJun 22, 2020, 9:33 AM IST
मझधार में मांझी: तेजस्वी का विरोध कर रह सकेंगे महागठबंधन में या फिर एनडीए की शरण में
फिलहाल बिहार में चुनाव से पहले महागठबंधन में बिखराव देखा ही जा रहा है। हालांकि अभी तक राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन नहीं बना है। लेकिन लोकसभा चुनाव में बना महागठबंधन सिर्फ नाम के लिए बिहार की सिसासत में मौजूद है। हालांकि जीतन राम मांझी लोकसभा चुनाव के बाद साफ कह चुके थे कि राज्य में महागठबंधन चुनाव के बाद खत्म हो गया है।