नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, अब बिहार में नहीं चलेगी 15 साल पुरानी गाड़ी

Published : Nov 05, 2019, 07:03 AM IST
नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, अब बिहार में नहीं चलेगी 15 साल पुरानी गाड़ी

सार

असल में नीतीश कुमार का ये फैसला अहम माना जा रहा है। क्योंकि ज्यादातर राज्यों में गाड़ियों के पंजीकरण को दोबारा जारी कर 15 साल से पुरानी गाड़िया चलाई जाती हैं। हालांकि दिल्ली में 10 साल से ज्यादा पुरानी गाड़ियां चलाने पर प्रतिबंध है। लेकिन अब बिहार सरकार के इस फैसले से राज्य में 15 साल से पुरानी गाड़ी नहीं चल सकेंगी।

पटना। बढ़ते वायु प्रदूषण को रोकने के लिए बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के बाद फैसला किया है कि राज्य में 15 साल से पुरानी गाड़ियां नहीं चलेंगी।

असल में नीतीश कुमार का ये फैसला अहम माना जा रहा है। क्योंकि ज्यादातर राज्यों में गाड़ियों के पंजीकरण को दोबारा जारी कर 15 साल से पुरानी गाड़िया चलाई जाती हैं। हालांकि दिल्ली में 10 साल से ज्यादा पुरानी गाड़ियां चलाने पर प्रतिबंध है। लेकिन अब बिहार सरकार के इस फैसले से राज्य में 15 साल से पुरानी गाड़ी नहीं चल सकेंगी। वायु प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में इसका फैसला किया गया। नीतीश कुमार ने कहा कि देश ही नहीं राज्य में प्रदूषण की समस्या बढ़ रही है। लिहाजा इसके लिए कड़े फैसले लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बिहार में भी यह वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। इसमें एक अहम भूमिका गाड़ियों की है।

लिहाजा सरकार ने कड़े कदम उठाते हुए ये फैसला किया है कि राज्य में 15 साल से पुरानी गाड़ियों पर प्रतिबंध लगाया जाए। उन्होंने कहा कि आटो रिक्शा, सिटी बसों में केरोसिन तेलों के मिलावट की जानकारी मिल रही है और इसके कारण प्रदूषण बढ़ रहा है। सीएम ने कहा कि राज्य में इलेक्ट्रिक एवं सीएनजी वाहनों के प्रयोग को बढ़ावा दिया जाए वहीं तीव्र आवाज में हॉर्न बजाने पर रोक लगाई जाए। गौरतलब है कि सोमवार से ही दिल्ली में ऑड और इवन का फार्मूला लागू किया गया है ताकि राजधानी में प्रदूषण को कम किया जा सके।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल की मान्या ड्रोलिया बनी कॉमनवेल्थ चेस स्टार, 3 पदक के साथ किया स्वर्णिम प्रदर्शन
Surat News: पी.पी. सवाणी के त्रिविध सम्मान समारोह में सम्मानित हुए जनप्रतिनिधि और विद्यार्थी