पर्रिकर
(Search results - 25)NewsMar 19, 2019, 5:32 PM IST
एनसीपी विधायक का विवादित बयान, 'राफेल डील में हुए भ्रष्टाचार ने ली पर्रिकर की जान'
महाराष्ट्र के मुंब्रा कालवा से एनसीपी के विधायक जितेंद्र अवहाड ने कहा, 'मनोहर पर्रिकर बहुत जानकार शख्स थे। मुझे लगता है कि राफेल डील के बाद उन्हें सही नहीं लग रहा था और उन्होंने गोवा लौटने का फैसला किया।
NewsMar 19, 2019, 4:12 PM IST
भाजपा की भविष्य पर नजर, सेकेंड लाइन लीडरशिप को आगे बढ़ा रहे मोदी-शाह
गोवा में 45 साल के प्रमोद सांवत को चुना पर्रिकर का उत्तराधिकारी। महाराष्ट्र में पार्टी ने 44 साल के देवेंद्र फड़णवीस को साल 2014 में सत्ता पर बैठाया, वहीं अरुणाचल के मुख्यमंत्री पेमा खांडू महज 39 साल के हैं। सियासी तौर पर देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महज 46 साल के हैं। वहीं त्रिपुरा में भाजपा ने कमान 47 साल के बिप्लब देब को सौंपी।
NewsMar 19, 2019, 10:27 AM IST
पार्रिकर ने पहले ही पहचान ली थी प्रमोद सावंत की खूबियां
प्रमोद सावंत ने गोवा के नए मुख्यमंत्री की शपथ ले ली है। पूर्व सीएम मनोहर पर्रिकर की मौत के बाद गोवा में भाजपा सरकार पर छाए बादल छंट गए हैं। प्रमोद सावंत मनोहर पर्रिकर के करीबी लोगों में थे और उन्होंने सावंत की खूबियों को पहले ही पहचान लिया था और उन्हें तलाशकर राजनीति मे स्थापित किया।
NewsMar 18, 2019, 7:37 PM IST
भाजपा की गोवा में संघ से जुड़े चेहरे पर ही दाव लगाने की तैयारी, प्रमोद सावंत की हो सकती है ताजपोशी
सूत्रों के मुताबिक, 40 सदस्यीय विधानसभा में दो उपमुख्यमंत्री भी होंगे। नए मुख्यमंत्री का शपथग्रहण आज ही हो सकता है। मनोहर पर्रिकर के निधन से गोवा में गहराया है सियासी संकट।
NewsMar 18, 2019, 7:31 PM IST
राजनीति में काम करने वालों के लिए प्रेरणा बने रहेंगे मनोहर पर्रिकर
मनोहर गोपालकृष्ण पर्रिकर का जाना किसी एक प्रदेश के मुख्यमंत्री या भाजपा के नेता का जाना भर नहीं है। भाजपा और गोवा के लिए तो यह बहुत बड़ी क्षति है ही। गोवा में वैसा सर्वस्वीकार्य और भाजपा को उस तरह उदाहरण देने लायक दूसरे नेता शायद ही मिले। किंतु इन सबसे अलग यह देश के लिए क्षति है। इस मायने में भी आडम्बर और पाखंड के इस दौर में बिल्कुल सहज, सरल, सादगी में आत्मविश्वास से काम करने वाले दूसरा कोई नेता राष्ट्रीय क्षितिज पर दिखाई नहीं पड़ता।
NewsMar 18, 2019, 4:34 PM IST
पीएम मोदी, रक्षा मंत्री ने गोवा में पर्रिकर को श्रद्धांजलि दी, स्मृति ईरानी हुईं भावुक
पीएम मोदी ने पणजी में कला अकादमी पहुंचकर 63 वर्षीय वरिष्ठ नेता को अंतिम विदाई दी। पीएम ने पर्रिकर के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं जताई।
NewsMar 18, 2019, 3:09 PM IST
कांग्रेस की घटिया राजनीति: पर्रिकर की मृत्यु के तुरंत बाद शुरु कर दी थी सरकार बनाने की होड़
कल जैसे ही गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन की खबर आयी तो सारा देश शोक लहर में डूब गया। लोग यह मानने के लिए तैयार नहीं थे कि उनका कर्मठ, ईमानदार, साधारण जीवन व्यतीत करने वाले मुख्यमंत्री का देहांत हो गया है।
लेकिन इस दुखद घटना को हुए अभी 2 घंटे भी नहीं हुए थे कि गोवा प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ सुनील कवथांकर ने गोवा की गवर्नर मृदुला सिन्हा जी को सरकार बनाने का प्रस्ताव पत्र भेज दिया। यह कांग्रेस की राजनीति के निम्नतम स्तर को दर्शाता है।NewsMar 18, 2019, 1:41 PM IST
विनय तेंदुलकर हो सकते हैं गोवा ने नए सीएम, सुबह 5.30 बजे तक चली बैठक के बाद बनी सहमति!
गोवा में भाजपा को पहले भी राजनीतिक संकट से उबारने वाले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को इस बार भी यह काम सौंपा गया था। वह जनता के सीएम कहे जाने वाले पर्रिकर के निधन के तुरंत बाद गोवा रवाना हो गए थे।
EntertainmentMar 18, 2019, 12:47 PM IST
पीएम मोदी की बायोपिक में विवेक के 9 नए लुक जारी
पीएम मोदी की बायोपिक का दूसरा पोस्टर बनकर तैयार है। इसे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के द्वारा 18 मार्च को रिलीज किया जाना था। लेकिन गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन की वजह से रिलीज डेट टाल दी गई है। हालांकि इसी तारीख पर बायोपिक के 9 लुक रिलीज कर दिए हैं।
EntertainmentMar 18, 2019, 9:52 AM IST
मनोहर पर्रिकर के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर
मनोहर पर्रिकर के निधन पर राजनेताओं के साथ बॉलीवुड ने भी शोक जताया। अपना दुख व्यक्त करते हुए अमिताभ, अक्षय, लता मंगेशकर जैसी बड़ी हस्तियों ने ट्वीट किया है।
NewsMar 18, 2019, 9:32 AM IST
गोवा: संकटमोचक पर्रिकर की मौत के बाद संकट में भाजपा सरकार
गोवा में मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बाद राज्य में भाजपा सरकार पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। अभी तक परिकर सरकार को समर्थन दे रहे सहयोगी दलों का कहना है कि उन्होंने मनोहर पर्रिकर की सरकार को समर्थन दिया था, भाजपा को नहीं। अब उनके पास विकल्प खुले हैं।
NewsMar 17, 2019, 9:45 PM IST
आईआईटी, आरएसएस से रक्षा मंत्री तक मनोहर पर्रिकर का सफरनामा
13 दिसंबर 1955 को जन्मे पर्रिकर ने संघ के प्रचारक के रूप में अपना राजनीतिक करियर आरंभ किया था। उन्होंने आईआईटी-बंबई से इंजीनियरिंग में स्नातक करने के बाद भी संघ के लिए काम करना जारी रखा।
NewsMar 17, 2019, 9:04 PM IST
सादगी, ईमानदारी, बेबाकी और मुस्कान थी पर्रिकर की पहचान
13 दिसंबर 1955 को जन्मे पर्रिकर ने 1978 में आईआईटी बॉम्बे से मेटलर्जिकल इंजिनियरिंग में ग्रेजुएशन किया। वह आईआईटी से ग्रेजुएशन करने के बाद किसी राज्य के मुख्यमंत्री बनने वाले पहले व्यक्ति थे। पर्रिकर पहली बार 1994 में पणजी विधानसभा सीट से निर्वाचित हुए थे।
NewsMar 17, 2019, 8:31 PM IST
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का निधन, राष्ट्रपति, पीएम मोदी ने जताया शोक
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर पर्रिकर के निधन पर शोक जताया है। पर्रिकर को श्रद्धांजलि देते हुए राष्ट्रपति ने लिखा कि गोवा और देश के लिए उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।
NewsMar 17, 2019, 10:38 AM IST
गोवा के सीएम पर्रिकर का स्वास्थ्य बिगड़ा, नए नेतृत्व की तलाश
गोवा विधानसभा के स्पीकर माइकल लोबो ने कहा, पार्टी में किसी ओर को सीएम बनाने पर चर्चा। वरिष्ठ नेता पहुंच रहे हैं, गठबंधन के साथ भी होगी बात। राज्य सरकार में मंत्री विजय सरदेसाई ने कहा, पर्रिकर का स्वास्थ्य बिगड़ा लेकिन स्थिर बना हुआ है।